October 4th Week (25th to 31st) 2020 Current Affairs Quiz in Hindi for Every Competitive Exams
October-2020 4th Week hindi current affairs GkSection team published here very important top current affairs of 25th to 31st October in Hindi with the help of you will know what happened in October 2020 Fourth week with questions and answers in Hindi.
October 4th Week Hindi Current Affairs for Every Competitive Exam
प्रश्न 1. हाल ही में किसने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता की है?
नितिन गडकरी
नरेंद्र मोदी
रामनाथ कोविंड
श्री जी किशन रेड्डी
सही उत्तर
उत्तर: श्री जी किशन रेड्डी - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा की भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को मानते हुए विश्व शांति का संदेश देती है.
प्रश्न 2. भारत के किस राज्य में भारत-म्यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत की गयी है?
बिहार
पश्चिम बंगाल
मणिपुर
मध्य प्रदेश
सही उत्तर
उत्तर: मणिपुर - भारत के मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा पर जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति योजनाओं की शुरुआत की गयी है. इस मिशन के तहत 2 ग्रामों के लिए दो जल आपूर्ति योजनाओं का उद्घाटन किया गया है. इस योजना के संचालन और उसकी देखभाल का जिम्मा गांव की जल एवं साफ-सफाई समिति का है.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य के पहले गृहमंत्री “नरसिम्हाह रेड्डी” का हाल ही में में निधन हो गया है?
केरल
गुजरात
पंजाब
तेलंगाना
सही उत्तर
उत्तर: तेलंगाना - तेलंगाना राज्य के पहले गृहमंत्री और सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता "नरसिम्हाह रेड्डी" का हाल ही में में हैदराबाद में निधन हो गया है. वे 76 वर्ष के थे. वे अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा के लिए तीन बार (1978, 1985 और 2004) निर्वाचित हुये थे.
प्रश्न 4. इनमे से किस मंत्रालय के द्वारा शुरु की गयी टेलिमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के तहत 6 लाख टेली परामर्श सेवाएं देने का कार्य पूरा कर लिया गया है?
महिला मंत्रालय
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
खेल मंत्रालय
साँस्कृतिक मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के शुरु की गयी टेलिमेडिसिन सेवा ई-संजीवनी के तहत 6 लाख टेली परामर्श सेवाएं देने का कार्य पूरा कर लिया गया है. मंत्रालय के मुताबिक, आखिरी 1 लाख टेली परामर्श सेवाएं देने का काम केवल 15 दिन में पूरा किया गया है. इस कार्य उपलब्धि को डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
प्रश्न 5. निम्न में से किस देश ने “नो मास्क, नो सर्विस” नीति को लागू कर दिया है?
जापान
ऑस्ट्रेलिया
अफ्रीका
बांग्लादेश
सही उत्तर
उत्तर: बांग्लादेश - बांग्लादेश सरकार में प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में "नो मास्क, नो सर्विस" नीति को लागू कर दिया है. जिसके तहत मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सरकार की तरफ से कोई सेवा नहीं दी जाएगी.
\ प्रश्न 6. हाल ही में किसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है?
उत्तर: नरेन्द्र मोदी - हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतर्क भारत, समृद्ध भारत थीम पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है. जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और नागरिकों की सहभागिता से सार्वजनिक जीवन में अस्मिता तथा सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प को पूरा करना है.
प्रश्न 7. ब्रिटेन की किंग्सटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नवजातों में अंधेपन की समस्या को दूर करने में सहायक किस चीज की खोज की है?
सर्जेरी
आई ड्रॉप
प्लास्टिक प्लेट्स
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर
उत्तर: आई ड्रॉप - ब्रिटेन की किंग्सटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने नवजातों में अंधेपन की समस्या को दूर करने में सहायक के आई ड्रॉप की खोज की है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, नवजातों में अंधेपन की समस्या के वजह नाइसेरिया गोनोरोहिया नाम का बैक्टीरिया है जिस पर दवाओं का कोई असर नहीं होता है. इस आई ड्रॉप से आंखों में बैक्टीरिया के संक्रमण को ठीक किया जा सकता है.
प्रश्न 8. 30 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व बचत दिवस
विश्व पैसा दिवस
विश्व सहियोग दिवस
विश्व समझोता दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व बचत दिवस - 30 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व मितव्ययिता दिवस "विश्व बचत दिवस" (World Saving Day) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में लोगो और समस्त राष्ट्रों की बचत एवं वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए प्रेरित करना है.
प्रश्न 9. हाल ही में पोलैंड के व्रोकलॉ शहर में एक चौराहे का भारत के किस व्यक्ति के नाम पर रखा गया है?
अमिताभ बच्चन
दिलीप कुमार
डॉ. हरिवंश राय बच्चन
ऋषि कपूर
सही उत्तर
उत्तर: डॉ. हरिवंश राय बच्चन - हाल ही में पोलैंड के व्रोकलॉ शहर में एक चौराहे का भारत के अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन का नाम रखा गया है. हरिवंश राय बच्चन हिन्दी भाषा के एक कवि और लेखक थे. अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक साइन बोर्ड की तस्वीर शेयर की है.
प्रश्न 10. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा गेंदबाज ओवरऑल टी-20 में 200+ विकेट लेने वाला पहला भारतीय तेज गेंदबाज बन गया है?
भुवनेश्वर कुमार
जसप्रीत बुमराह
मोहमद शमी
आर पी सिंह
सही उत्तर
उत्तर: जसप्रीत बुमराह - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवरऑल टी-20 में 200+ विकेट लेने लेने वाले पहले भारतीय पेसर बन गए है. उन्होंने आईपीएल में बेंगलुरू के खिलाफ 3 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. साथ ही बुमराह आईपीएल में 100+ विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज हैं.