Home / Current Affairs Hindi / वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

0
narendra-modi-varanasi

narendra-modi-varanasi

प्रधानमंत्री मोदी ने 3,880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी को बड़ी धनराशि देने का ऐलान किया है. इससे शहर के अंदर अच्छा विकास होगा. दरअसल पीएम मोदी ने 3800 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचे. उनका यह दौरा काफी खास रहा, क्योंकि इस दौरान उन्होंने वाराणसी के लिए खजाने के द्वारा खोल दिए. पीएम मोदी ने इस दौरान 3800 करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया. इतनी बड़ी मात्रा में राशि का आवंटन करना शहर के विकास को दर्शाता है. आगामी दिनों में शहर में तेजी के साथ विकास होगा. वहीं इस परियोजनाओं में प्रमुख रूप से लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का विस्तार भी शामिल है.

सिंगापुर की तर्ज पर होगा एयरपोर्ट का विस्तार

पीएम मोदी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एक्सपेंशन को लेकर काशीवासियों को बड़ी सौगात दी गई है. दरअसल यह सौगात इस एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर है. जहां सिंगापुर की तर्ज पर एयरपोर्ट का विस्तार होगा. एयरपोर्ट के रनवे के नीचे से गाड़ियां निकलने के लिए सिक्स लेन वाली टनल बनाई जाएगी, जो करीब ढाई किलोमीटर लंबी होगी. इससे शहर वासियों को जाम के झाम से भी राहत मिलेगी.

650 करोड़ का होगा खर्चा

मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने टनल को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट पर करीब 650 करोड़ रूपये का खर्चा आएगा. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि टनल के अंदर हाई पोटेंशियल वाले एक्सप्लोसिव का भी कोई असर नहीं होगा. साथ ही गाड़ियों की स्कैनिंग के लिए टनल के दोनों छोरों पर हाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं टनल के ऊपर दो विमान एकसाथ टेक ऑफ और लैंड करने की भी व्यवस्था होगी. कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट एयरपोर्ट को सिंगापुर के आधार पर विस्तार देगा.

Read Also...  Current Affairs of 31 January 2019 in Hindi - Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *