Home / Current Affairs Hindi / 2024-25 के लिए तमिलनाडु ने 9.69% की वृद्धि के साथ उच्च स्तर स्थापित किया

2024-25 के लिए तमिलनाडु ने 9.69% की वृद्धि के साथ उच्च स्तर स्थापित किया

0
tamil-nadu-state-sets-a-new-high-with-9-69-growth

tamil-nadu-state-sets-a-new-high-with-9-69-growth

तमिलनाडु बना वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकास दर हासिल करने वाला राज्य, लगातार 10 सालों से पहले स्थान पर

वित्त वर्ष 2024-25 में तमिलनाडु राज्य ने सबसे ज्यादा विकास दर हासिल की है. आपको बता दें कि इस वित्तीय वर्ष में राज्य ने 9.69% की दर से विकास किया है. जो देश और राज्य के लिए बहुत अच्छा है.

भारत देश में सभी राज्य वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद अपना रिपोर्ट शेयर करते हैं. इस लिस्ट में 14 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विकास दर के आंकड़े मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक विकास दर के मामले में तमिलनाडु भारत के सभी राज्यों से सर्वोच्च स्थान पर है. यह राज्य के लिए बहुत अच्छा है. जानकारी के लिए यह भी बता दें कि बीते 10 वर्षों से भारत में सबसे ज्यादा विकास दर हासिल करने वाला राज्य तमिलनाडु है. लगातार 10 सालों से यह राज्य पहले स्थान है.

कौन सा राज्य रहा आगे?

तमिलनाडु ने साल 2024-25 में भारत में सबसे अधिक वास्तविक आर्थिक विकास दर हासिल की है. इस साल तमिलनाडु ने 9.69% की दर से विकास किया, जो देश और राज्य की वृद्धि के लिए शानदार है. आपको बता दें कि पिछले 10 सालों में तमिलनाडु के लिए यह सबसे अधिक है. तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था में इस प्रकार की वृद्धि राज्य के आर्थिक विकास को मजबूत बना रही है.

वास्तविक आर्थिक विकास का मतलब?

वास्तविक आर्थिक विकास का अर्थ ‘मुद्रास्फीति को शामिल किए बिना अर्थव्यवस्था की वृद्धि है.’ आसान भाषा में इसे ‘वास्तविक आर्थिक विकास दर वह दर है, जिस पर किसी देश की जीडीपी एक वर्ष से दूसरे वर्ष में बढ़ती है. वास्तविक आर्थिक विकास को आमतौर पर जीडीपी में वृद्धि से मापा जाता है.

Read Also...  23 जुलाई 2024 - करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में

तमिलनाडु का वास्तविक आर्थिक विकास

अगर हम तमिलनाडु के वास्तविक आर्थिक विकास की बात करें, तो साल 2023-24 में राज्य की जीएसडीपी 15,71,368 करोड़ रुपये थी. वहीं साल 2024-25 में यह बढ़कर 17,23,698 करोड़ रुपये हो गई. अगर हम साल 2017-18 की बात करें, तो इसकी वृद्धि दर 8.59% रही थी, जो साल 2024-25 में यह बढ़कर 9.69 हो गई है.

कहां हुई सबसे अधिक वृद्धि

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा वृद्धि तृतीयक सेवा क्षेत्र में हुई. इसमें लगभग 12.7% की वृद्धि हुई है. वहीं अन्य क्षेत्रों में वृद्धि की दर इस प्रकार है –

  • रियल एस्टेट और व्यावसायिक क्षेत्र- 13.6% वृद्धि
  • संचार एवं प्रसारण क्षेत्र- 13% वृद्धि
  • होटल और रेस्टोरेंट- 11.7% वृद्धि

भविष्य में कितना होगा विकास?

तमिलनाडु राज्य जिस तरह से हर साल खुद को विकसित कर रहा है. उस हिसाब से यह अन्य राज्यों से अच्छी अर्थव्यवस्था स्थापित कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु 2021-22 से 8% से अधिक की दर से बढ़ रहा है. डॉ. शनमुगम के अनुसार अगर आने वाले समय में यह 9.7% की दर से बढ़ेगा, तो साल 2032-33 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *