यूपीएससी परीक्षा तैयारी खुद से या फिर कोचिंग से; पढ़े सलाह हिंदी में
- Gk Section
- Posted on
UPSC exam preparation know how? देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी जिसे क्रैक करना बेहद मुश्किल माना जाता है लेकिन तैयारी एक सटीक दिशा और बेहतर मार्ग-दर्शन में हो तो परीक्षा को क्रैक करना आसान है आइए जानते है यूपीएससी क्रैक करने की पूरी तैयारी.
यह परीक्षा तीन चरणो में आयोजित की जाती है प्री मेंस और इंटरव्यू इस परीक्षा का आवेदन फरवरी माह के पहले सप्ताह में वहीं प्री परीक्षा मई के अंतिम या जून माह के पहले सप्ताह में होतीं हैं साथ ही यह परीक्षा विकल्प आधारित होतीं हैं जबकि मेंस की परीक्षा लिखित होतीं हैं.
कैसे करें तैयारी
सबसे पहले आपको यूपीएससी के सिलेबस को समझने की आवश्यकता है इसमें मुख्य रुप से चार विषय इस परीक्षा के स्तंभ माने जाते हैं
1.राजव्यवस्था
2.इतिहास
3.अर्थव्यवस्था
4.भूगोल और
5.पर्यावरण साथ ही साथ करंट कंटेंट पर भी पकड़ होनी चाहिए.
अभ्यर्थियों की संख्या
आपको बता दें कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 5-7 लाख होती है जबकि अन्तिम रूप 800-900 अभ्यर्थी चयनित होते हैं इसलिए ये जनाना बेहद जरूरी है कि क्या पढना है और क्या छोड़ना है यह तभी संभव हैं जब आप इस परीक्षा के पिछ्ले साल के पेपर का एनालिसिस करते हैं इसलिए सिलेक्टिव चीजें पढना आवश्यक है.
कोचिंग या खुद से करे तैयारी
तीसरी सबसे बड़ी बात कोचिंग की हैं तो मैं आपको बता दूं कि लाखों ऐसे अभ्यर्थी है जो बिना कोचिंग के इस परीक्षा में सफल हो रहे हैं यह आप पर निर्भर करता हैं कि आप विषय पर समझ कैसे बना पा रहे हैं.
यूपीएससी के लिए पढ़े यह विषय
यूपीएससी की तैयारी एनसीआरटी जैसे बेसिक किताबों से शुरू कर सकते है जो बेहद सरल और सहज भाषा में आपकी तैयारी में मदद करेगी. गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्रता और धैर्य का होना बहुत जरूरी है. ये दोनो इस परीक्षा के मह्त्वपूर्ण कुंजी हैं इसलिए आपको इन दो मह्त्वपूर्ण कुंजी बनाए रखते हुए तैयारी कर यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं