Home / competition / What After 12th Commerce in Hindi

What After 12th Commerce in Hindi

0

कॉमर्स एक ऐसा स्ट्रीम है जोकि व्यापार और लेखाकर्म जैसी शिक्षा से संबद्ध रखता है, कॉमर्स में अर्थशास्त्र, गणित जैसे विषय मुख्य होते है कॉमर्स स्ट्रीम भारत में अध्ययन के लिए एक बहुत ही जाना माना विषय है और विदेशी सहयोगों की बढ़ती संख्या के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास; यह पहले से कहीं बेहतर अवसरों का प्रस्ताव कर रहा है।

अक्सर एक बात छात्रों को हमेशा उलझन में डाल देती है, की आखिर 12वीं कॉमर्स करने बाद वह ऐसा कौनसा प्रोफेशनल कोर्स करें जो आगे चलकर उनका भविष्य उज्वल करने में उनके लिए सहायक हो, सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी इस सोच में चिंतित रहते है की उनके बच्चो के लिए ऐसा कौनसा करियर विकल्प सही रहेगा जो उन्हें जीवन में सफल होने का सही मंच निर्धारित करें. इस लेख के माध्यम से हमने कुछ बेहतर तथ्य प्रकाशित किए है जोकि 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम के बाद एक अच्छा कैरियर बना सकते हैं।

आप कोई एक सही कोर्स नहीं चुन सकते क्यूंकि सही चुनने के लिए कई कोर्सेस होते है जिसे चुनने में आप असमंजस में फंस जाते हो और सही करियर को चुनना एक बहुत बड़ा फैसला होता है. कॉमर्स स्ट्रीम करने के बाद बहुत से करियर क्षेत्र होते है जैसे,

  • वित्त (Finance)
  • लेखांकन (Accounting)
  • कानून (Law)
  • कर लगाना (Taxation)
  • अंकेक्षण (Auditing)
  • प्रबंध (Management)
  • निवेश (Investing)
  • बीमा (Insurance)
  • निवेश बैंकिंग (Investment banking)
  • सामान्य बैंकिंग (General Banking)
  • परामर्श (Consulting)
  • निगरानी (Supervising)
  • रिपोर्ट कर रहा है (Reporting)
  • निर्णय लेना (Decision making)
  • शिक्षण आदि। (Teaching etc.)

12वीं कॉमर्स स्ट्रीम करने के बार कुछ महत्वपूर्ण कोर्सेज

  • लेखा और वाणिज्य में बीकॉम (BCom in Accounting and Commerce)
  • बीबीए एलएलबी – BBA LLB
  • बीबीए / बीएमएस (BBA/BMS)
  • BCA (आईटी और सॉफ्टवेयर) (BCA – IT and Software)
  • चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) (Chartered Accountancy – CA)
  • कंपनी सचिव (सीएस (Company Secretary – CS)
Read Also...  SBI Clerk Recruitment 2025: एसबीआई क्लर्क भर्ती 6,589 पदों पर आवेदन sbi.co.in पर

यदि आप इनमें से किसी भी क्षेत्र में रूचि रखते हो तो वह आपके लिए एक बेहतर विकल्प होगा.

सरकारी एवं निजी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाएँ

आपकी ग्रदुएशन होने के बार आपके पास सरकारी विभाग में नौकरियों के अवसर भी बढ़ जाते हैं आप किसी भी बैंकिग परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हो आईबीपीएस / एसबीआई या अन्य बैंक द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आवेदन करकर बैंकिंग क्षेत्र में आपना करियर बना सकते हो बैंक परीक्षा के बाद आपका चयन बाद, कट ऑफ अंक मेरिट सूची के आधार तय किया जाता है.

आईबीपीएस बैंक भारत में राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए विभिन्न बांको में अनेक पदों के लिए नौकरी परीक्षाएं आयोजित करता है जिसे कोई भी स्नातक के छात्र चयन कर सकते है.

भारतीय रिजर्व बैंक भी कई पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्तियां आयोजित करता है परन्तु इसकी परीक्षा आईबीपीएस बैंक की परीक्षा से कठिन होती है.

भारतीय स्टेट बैंक यह बैंक भारत देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है इस बैंक की नौकरी परीक्षा के लिए आप स्नातक के स्तर से आवेदन कर सकते है.

सही विकल्प चुनने के लिए आपके पास हजारों विकल्प होते है परन्तु सुनहरे भविष्य के कौनसा विकल्प सही होगा यह आपके लिए थोडा मुस्किल होता है यदि आप चाहते है की कोई और अच्छा विकल्प तो आप अपने किसी अनुभवी या अपने कॉमर्स अध्यापकों से सलाह लें क्यूंकि एक अच्छा मार्गदर्शन कराने के लिए वह हमेशा आपके साथ रहते है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *