Chenab Rail Bridge | दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भारत का चिनाब रेल ब्रिज
chenab-river-bridge
Chenab Rail Bridge – जम्मू-कश्मीर चिनाब रेल नदी दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च पुल
Chenab Rail Bridge- 6 जून 2025 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया. चिनाब रेल ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से 35 कुतुब मीनार से लगभग 287 मीटर और ऊंचा है. चिनाब नदी पर बना ये रेल ब्रिज अब दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है.
क्या है चिनाब रेल ब्रिज?
जम्मू-कश्मीर चिनाब रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का हिस्सा है. यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है, जो चिनाब नदी से 359 मीटर ऊपर है.
जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर बना चिनाब रेल ब्रिज नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस ब्रिज के निर्माण में 1486 करोड़ की लागत से किया गया है. और इसे 28,000 मीट्रिक टन स्टील से बनाया गया है. चिनाब रेल ब्रिज की मदद से कटरा और श्रीनगर के बीच का सफ़र समय घटकर 3 घंटे और कम हो जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के दौरे से पहले PM ने किया था ऑफिसियल ट्वीट
चिनाब ब्रिज इतिहास
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 2003 में चिनाब रेल ब्रिज की नींव रखी थी. इस ब्रिज पर पहला ट्रायल रन जून 2024 में सफलतापूर्वक पूरा हुआ था. और साल 2025 के जनवरी माह में वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया था. इस ब्रिज के निर्माण में 22 साल लगे और है इसकी अनुमानित आयु 125 साल से अधिक हो सकती है.
चिनाब रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है.
क्यों ख़ास है चिनाब ब्रिज?
- स्थान: जम्मू-कश्मीर का धरोट, हिमालय की गोद में.
- उंचाई: नदी के ताल से 359 मीटर ऊँचा.
- सबसे ऊँचा ब्रिज: दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे आर्च ब्रिज.
- लंबाई: 1315 मीटर, जिसमे 467 मीटर का मुख्य आर्च.
- मजबूती: 266 किमी/घंटा की हवाओं और भूकंप का सामना करने की क्षमता.
- तकनीक: 28000 मीट्रिक टन स्टील और अनोखा केबल क्रेन सिस्टम.
- कनेक्टिविटी: कटरा-श्रीनगर की दुरी 3 घंटे में तय होगी.
- धातु: 25,000 टन स्टील, जिसमें 14 खंभे हैं.
- उद्देश्य: कश्मीर को रेल से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ना.हिमालय की चुनौतियां
चिनाब ब्रिज के कई फायदे है जिनमे कुछ निम्न है:
- इस ब्रिज की मदद से कटरा-श्रीनगर का सफर केवल 3 घंटे में
- कश्मीर घाटी को पुरे भारत से जोड़ेगा
- कश्मीर में धार्मिक पर्यटन बढेगा
- कार्गो टर्मिनल से व्यापर बढेगा
- राष्ट्रिय सुरक्षा को मजबूती मिलेगी
- LoC और LAC तक सैन्य पहुँच तेज होगी
चिनाब रेल ब्रिज सामान्य ज्ञान के इस लेख में यदि कुछ गलत प्रकाशित हो गया है तो कृपया सुधार करने के लिए हमें ईमेल या चिनाब रेल ब्रिज के इस आर्टिकल पर कमेंट करैं.