10th to 17 October 2021 – 2nd Week Current Affairs in Hindi

10th to 17 October 2021 – 2nd Week Hindi Current Affairs

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

10th to 17 October – 2nd Week Current Affairs 2021


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 100 बिलियन डॉलर की लिस्ट में कौन पहले स्थान पर है?

  • बर्नाड अनॉल्ट
  • एलन मस्क
  • लैरी पेज
  • जेफ बेजोस

उत्तर: एलन मस्क – ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 100 बिलियन डॉलर की लिस्ट में टेस्ला के मालिक एलन मस्क पहले स्थान पर है उनके बाद अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं. इसके बाद बर्नाड अनॉल्ट, बिल गेट्स, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग का नंबर आता है. जबकि मुकेश अम्बानी इस लिस्ट में 11वे स्थान पर है.


10 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व शिक्षा दिवस
  • विश्व महिला सुरक्षा दिवस

उत्तर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस – 10 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. यह दिवस लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ के मुद्दों के बारे में जागरुकता बढाने और मानसिक स्वास्थ्य के सहयोगात्मक प्रयासों को संगठित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.


11 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय संसद दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय संविधान दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस – 11 अक्टूबर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है. यह दिवस वर्ष 2012 से मनाया जा रहा है.

Read Also...  24 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

निम्न में से किस मंत्रालय के तहत एक सीपीएसई राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने दो प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार जीते है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • वित मंत्रालय
  • इस्पात मंत्रालय

उत्तर: इस्पात मंत्रालय – इस्पात मंत्रालय के तहत एक सीपीएसई राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने हाल ही में दो प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार जीते है. वही एनएमडीसी ने पर्यावरण स्थिरता श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता है जबकि कुमारस्वामी लौह अयस्क खान ने पर्यावरण प्रबंधन श्रेणी में प्लेटिनम पुरस्कार जीता है.


जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के कितने मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने गोल्ड मैडल जीता है?

  • 15 मीटर
  • 25 मीटर
  • 30 मीटर
  • 40 मीटर

उत्तर: 25 मीटर – जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रिदम सांगवान एवं विजयवीर सिद्धू ने गोल्ड मैडल जीता है. इस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का अब तक10 गोल्ड मेडल सहित 23 मेडल अपने नाम किये है.


13 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय विरासत सुरक्षा दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस – 13 अक्टूबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है. यह दिवस प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समुदायों और सरकारों के प्रयासों के लिए मनाया जाता है.


भारत सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाले किस कंपनी को “महारत्न” का दर्जा दिया है?

  • कोल इंडिया
  • पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन
  • एनएचपीसी लिमिटेड
  • एनटीपीसी लिमिटेड

उत्तर: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन – भारत सरकार ने हाल ही में राज्य के स्वामित्व वाले पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन को “महारत्न” का दर्जा दिया है. प्रकार PFC को अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान की गई है.

Read Also...  1 August 2021 Current Affairs

भारत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षण सूचकांक में कौन से स्थान पर रहा है?

  • पहले
  • तीसरे
  • चौथे
  • सातवे

उत्तर: तीसरे – विश्व के शीर्ष 40 देशों को नवीकरणीय ऊर्जा निवेश और परियोजनाएं लगाने को लेकर आकर्षण के आधार पर शामिल सूचकांक में भारत तीसरे स्थान पर रहा है. इस सूचकांक में पहली बार पीपीए सूचकांक को शामिल किया गया है.


16 अक्टूबर को विश्वभर में इनमे से कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस
  • विश्व टीबी दिवस
  • विश्व एड्स दिवस
  • विश्व लिपोमा दिवस

उत्तर: विश्व एनेस्थीसिया दिवस – 16 अक्टूबर को विश्वभर में इनमे से विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को ईथर दिवस या राष्ट्रीय संज्ञाहरण दिवस भी कहा जाता है. आज के दिन वर्ष 1846 में पहली बार एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया गया था


भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व खिलाडी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का अगला कोच नियुक्त करने की घोषणा की है?

  • आशीष नेहरा
  • ज़हीर खान
  • वीरेंद्र सहवाग
  • राहुल द्रविड़

उत्तर: राहुल द्रविड़ – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का अगला कोच नियुक्त करने की घोषणा की है. वे टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कोच बनेंगे. राहुल द्रविड़ का करार पहले 2023 तक के लिए होगा.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *