Home / Current Affairs Hindi / 13 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 13 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

13 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 13 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

13 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

13 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 13 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘13 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 13 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किस देश के प्रधानमंत्री महामहिम नवीनचन्‍द्र रामगुलाम ने अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है?
क. ईराक
ख. ईरान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अफ्रीका
Answer:- मॉरीशस – पीएम मोदी ने हाल ही में मॉरीशस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री महामहिम नवीनचन्‍द्र रामगुलाम से मुलकात की और मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. उन्होंने कहा की दोनों देश मिलकर प्रशिक्षण के अलावा, संस्थान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता केन्‍द्र के रूप में कार्य करंगे.

Q: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को कौन से राष्ट्रीय दिवस समारोह में मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान जीसीएसके से सम्मानित किया गया?
क. 50वे
ख. 52वे
ग. 57वे
घ. 63वे
Answer:- 63वे – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री धर्मबीर गोखूल ने मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (जीसीएसके) से सम्मानित किया.

Q: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का नाम बताइए , जिन्होंने हाल ही में गंगा संरक्षण पर 14वीं ईटीएफ बैठक की अध्यक्षता की है?
क. संजय सिंह
ख. अजय माथुर
ग. सीआर पाटिल
घ. विजय राज
Answer:- सीआर पाटिल – केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने हाल ही में गंगा संरक्षण पर अधिकृत कार्य बल (ईटीएफ) की 14वीं बैठक की अध्यक्षता की. इस अवसर पर उन्होंने एकीकृत और प्रौद्योगिकी-संचालित दृष्टिकोण के माध्यम से नदी को अधिक स्वच्छ और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Read Also...  2 June 2020: Daily Current Affairs Accumulation in Hindi

Q: श्री अतुल कुमार गोयल ने किस कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी (CE) के रूप में पदभार ग्रहण किया है?
क. निति आयोग
ख. इरडा
ग. सेबी
घ. भारतीय बैंक संघ
Answer:- भारतीय बैंक संघ – बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के समृद्ध अनुभव वाले श्री अतुल कुमार गोयल ने भारतीय बैंक संघ (IBA) के नए मुख्य कार्यकारी (CE) के रूप में पदभार ग्रहण किया है. वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और अनुभवी बैंकर हैं.

Q: किस बैंक और राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र ने वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. केनरा बैंक
ग. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
घ. भारतीय रिज़र्व बैंक
Answer:- भारतीय रिज़र्व बैंक – भारतीय रिज़र्व बैंक और राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र ने पूरे भारत में वित्तीय साक्षरता अभियानों की शुरुआत की है. जिसके तहत देश में पहल राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा रणनीति (NSFE) के तहत लागू की जा रही हैं. इस पहल का उद्देश्य विभिन्न वर्गों को आवश्यक वित्तीय ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है.

Q: राष्ट्रीय अभिलेखागार (NAI) ने हाल ही में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
क. 35वां
ख. 135वां
ग. 235वां
घ. 335वां
Answer:- 335वां – राष्ट्रीय अभिलेखागार (NAI) ने हाल ही में अपना 135वां स्थापना दिवस मनाया है. इस अवसर पर गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे. साथ ही भारतीय विरासत: वास्तुकला के माध्यम से” प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया.

Q: अमेरिका के किस शहर हुए यूएनसीएसडब्‍ल्‍यू के 69वें सत्र में भारत ने भागीदारी की?
क. न्यू जेर्सी
ख. न्यूयॉर्क
ग. शिकागो
घ. मेनहट्टन
Answer:- न्यूयॉर्क – भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में अमेरिका के न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए  यूएनसीएसडब्‍ल्‍यू के 69वें सत्र में भारत ने भागीदारी की. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभावों का भी उल्‍लेख किया.

Read Also...  3 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 3 October 2018 Current Affairs in Hindi

Q: भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच समन्वित गश्त (CORPAT) के कौन से संस्करण का आयोजन किया गया?
क. 3वें संस्करण
ख. 5वें संस्करण
ग. 6वें संस्करण
ग. 8वें संस्करण
Answer:- 6वें संस्करण – भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ‘BONGOSAGAR’ के 4वें संस्करण  और समन्वित गश्त (CORPAT) के 6वें संस्करण का बंगाल की खाड़ी में भारत-बांग्लादेश समुद्री सीमा के निकट निर्धारित समुद्री क्षेत्रों में आयोजन किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *