2-april-2025-current-affairs-in-hindi

2 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 2 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi

2 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

2 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 2 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘2 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 2 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 15 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया है?
A.हरियाणा
B.मध्य प्रदेश
C.उत्तर प्रदेश
D.उत्तराखंड
Answer – उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कुल 15 स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है. इसमें हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और ऊधम सिंह नगर की कुछ जगहों के नाम बदले जाएंगे.

Q. स्पेसएक्स ने कौन सा मिशन लॉन्च किया है?
A.फ्रैम 2
B.मिशन अगेन
C.मिशन डिग्री
D.मिशन रेडी
Answer – फ्रैम 2
स्पेसएक्स ने Fram2 मिशन को लॉन्च कर दिया है. यह मिशन के तहत टीम 90-डिग्री पोलर ऑर्बिट कुछ खोजों के लिए करीब में तीन से पांच दिनों की अंतरिक्ष यात्रा करने जाएगी.

Q. डीबीएस बैंक इंडिया ने अपना नया एमडी किए नियुक्त किया है?
A.चंदन सिंह
B.अंबुज चंदना
C.रावल मुखिया
D.दिनेश शर्मा
Answer – अंबुज चंदना
डीबीएस बैंक इंडिया ने अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) अंबुज चंदना को नियुक्त किया है. इसके साथ ही वह उपभोक्ता बैंकिंग समूह के प्रमुख रूप में भी शामिल किए गए हैं. बता दें कि वरिष्ठ बैंकर अंबुज चंदना इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक में करीब 16 से अधिक वर्षों से कार्यरत थे.

Read Also...  13 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 13 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

Q. बिहार में अमित शाह ने कितने करोड़ की योजनाओं उद्घाटन किया?
A.800+ करोड़ रूपये
B.645+ करोड़ रूपये
C.730+ करोड़ रूपये
D.554+ करोड़ रूपये
Answer – 800+ करोड़ रूपये
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. बता दें कि बिहार कई विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ के लिए 800 से ज्यादा करोड़ रूपये की राशि आवंटन की घोषणा की गई है.

Q. एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन भारत के किस राज्य द्वारा किया जा रहा है?
A.उत्तर प्रदेश
B.मध्य प्रदेश
C.हरियाणा
D.बिहार
Answer – बिहार
बिहार के राजगीर में एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि यह आयोजन 29 अगस्त को शुरू होगा. वहीं 7 सितंबर को इसका समापन होगा.

Q. उत्कल दिवस किस राज्य के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है?
A.ओडिशा
B.तेलंगाना
C.राजस्थान
D.पश्चिम बंगाल
Answer – ओडिशा
1 अप्रैल को हर साल उत्कल दिवस मनाया जाता है. यह दिवस ओडिशा का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसे ओडिशा दिवस या विश्व मिलन भी कहते हैं.

Q. मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 में सबसे ज्यादा वृद्धि किस राज्य में हुई है?
A.उत्तर प्रदेश
B.हरियाणा
C.महाराष्ट्र
D.पंजाब
Answer – हरियाणा
मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 के तहत मजदूरी दरों में वृद्धि की गई है. दरअसल यह वृद्धि 2.33% से 7.48% के बीच में की गई है. इससे प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दर ₹7 से ₹26 बढ़ेगी. जहां सबसे ज्यादा वृद्धि हरियाणा में 26 रूपये प्रति दिन की बढ़ोतरी की गई है.

Q. मायना स्वामी को ‘उगादि पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, वह कौन हैं?
A.संगीतकार
B.कवि
C.इतिहासकार
D.संपादक
Answer – इतिहासकार
आंध्र प्रदेश सरकार ने मायना स्वामी को ‘उगादि पुरस्कार’ से सम्मानित किया है. बता दें कि मायना स्वामी प्रसिद्ध इतिहासकार और पुरातत्वविद हैं. समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 05 October 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *