Home / Current Affairs Hindi / Uttrakhand 15 Places Name Change- उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने का ऐलान, पूरी लिस्ट

Uttrakhand 15 Places Name Change- उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम बदलने का ऐलान, पूरी लिस्ट

0
uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-announces-name-changes-for-15-places-and-2-roads

uttarakhand-cm-pushkar-singh-dhami-announces-name-changes-for-15-places-and-2-roads

यूपी और एमपी के बाद उत्तराखंड में नाम बदलने का सिलसिला शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने 15 जगहों के नाम बदलने का किया ऐलान

Uttrakhand 15 Places Name Change– उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी जगहों के नाम बदलना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जिलों के कुल 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा कर दी है.

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अब जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दरअसल पहले जगहों के नाम बदलने के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर रहा करता था. उसके बाद मध्य प्रदेश में भी जगहों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ. जहां अब उत्तराखंड में भी यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बता दें कि धामी सरकार ने 4 जिलों के कुल 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा कर दी है. जहां सबसे ज्यादा नाम हरिद्वार की जगहों के बदले गए हैं.

इन 4 जिलों की जगहों के बदले नाम

उत्तराखंड की धामी सरकार ने जिन 15 जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है, उसमें से ज्यादातर हरिद्वार जिले की हैं. दरअसल प्रदेश सरकार ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की विभिन्न जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया गया है. जहां हरिद्वार की सबसे ज्यादा जगहें शामिल हैं.

हरिद्वार

  1. औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर
  2. चांदपुर- ज्योतिबा फुले नगर
  3. गाजीवाली- आर्य नगर
  4. इदरीशपुर- नंदपुर
  5. मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट
  6. अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर
  7. खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर
  8. खानपुर- श्रीकृष्णपुर

देहरादून

  1. मियांवाला – रामजीवाला
  2. पीरवाला – केसरी नगर
  3. चांदपुर खुर्द – पृथ्वीराजनगर
  4. अब्दुल्लापुर – दक्षनगर
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 5 January 2020 Questions and Answers

नैनीताल

  1. नवाबी रोड – अटल मार्ग
  2. पनचक्की से आईटीआई मार्ग – गुरु गोवलकर मार्ग

ऊधमसिंह नगर

  1. नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी – कौशल्या पुरी

भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप किया जा रहा बदलाव – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जगहों के नाम बदलने जाने का कारण भारतीय संस्कृति और विरासत को बताया. उन्होंने कहा कि जन भावना, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप ही विभिन्न जगहों के नाम बदले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बदलाव के चलते लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकेंगे और उनके बारे में जान सकेंगे. बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर हुए बवाल के बाद यह बदलाव हो रहा है.

नोट: यदि इस लेख में कुछ गलत जानकारी प्रकाशित हो गई है तो कृपया हमें कमेंट या ईमेल करैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *