Home / Current Affairs Hindi / 5 Jan 2020 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 5 January 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “5 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. दुनिया के मेंस सिंगल्स के अंडर-21 आयु वर्ग में भारत के मानव ठक्कर ने कौन सा स्थान हासिल किया है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. पांचवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहला - इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन के द्वारा जारी के गयी वर्ल्ड के मेंस सिंगल्स के अंडर-21 आयु वर्ग में भारत के मानव ठक्कर ने पहला स्थान हासिल किया है. वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं. 2 वर्ष पहले मानव अंडर-18 में भी टॉप रैंक के खिलाडी थे.

प्रश्‍न 2. युवाओं में ई-सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए किस देश की सरकार ने ई-सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है?
क. भारत सरकार
ख. ऑस्ट्रेलिया सरकार
ग. अमेरिका सरकार
घ. जापान सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका सरकार - अमेरिका सरकार ने हाल ही में देश में ई-सिगरेट की लत की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए ई-सिगरेट पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है. अमेरिका में युवाओं में तेजी से ई-सिगरेट के उपयोग का चलन बढ़ा है.

प्रश्‍न 3. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कार्यकाल कितने वर्ष बढ़ा दिया है?
क. 1 वर्ष
ख. 2 वर्ष
ग. 3 वर्ष
घ. 5 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1 वर्ष - मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कार्यकाल 1 वर्ष बढ़ा दिया है. विनोद कुमार को 01 जनवरी 2019 को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था. उससे पहले वे दक्षिण मध्य रेलवे महाप्रबंधक के रुप में कार्यरत थे.

प्रश्‍न 4. वैज्ञानिकों को किस देश के सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल मिला है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. चीन
घ. इंडोनेशिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इंडोनेशिया - हाल ही में वैज्ञानिकों को इंडोनेशिया के सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल मिला है. इस फूल का नाम रेफलिसिया है. यह फूल 4 वर्ग फीट में फैला है. इससे पहले वर्ष 2017 में 3 फीट चौड़ा और 12 बारह किलो के फूल को देखा गया था.

प्रश्‍न 5. चीन में होने वाले आइस एंड स्नो फेस्टिवल के लिए कितने देशो के कलाकारों ने बर्फ की 200 से ज्यादा कलाकृतियां बनाई हैं?
क. 5 देशो
ख. 10 देशो
ग. 14 देशो
घ. 18 देशो

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 14 देशो - चीन के हार्बिन में होने वाले वर्ल्ड के सबसे बड़े आइस एंड स्नो फेस्टिवल के लिए हाल ही में 14 देशो के कलाकारों ने बर्फ की 200 से ज्यादा कलाकृतियां बनाई हैं. यह फेस्टिवल पहली बार 1985 में मनाया गया था.

प्रश्‍न 6. ट्रम्प प्रशासन ने किस देश के सैनिकों के लिए अपने सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दे दी है?
क. भारतीय सैनिकों
ख. ऑस्ट्रलियाई सैनिकों
ग. जापानी सैनिकों
घ. पाकिस्तानी सैनिकों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पाकिस्तानी सैनिकों - ट्रम्प प्रशासन ने हाल ही में पाकिस्तानी सैनिकों के लिए अपने सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होगे. वर्ष 2018 में अमेरिका ने अपने देश में पाकिस्तानी सैनिकों के प्रशिक्षण पर रोक लगा दी थी.

प्रश्‍न 7. छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किस राज्य सरकार ने नक्सलवाद के खतरे से निपटने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम लागू करने की घोषणा की है?
क. गुजरात सरकार
ख. महाराष्ट्र सरकार
ग. केरल सरकार
घ. पंजाब सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महाराष्ट्र सरकार - महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर नक्सलवाद के खतरे से निपटने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम लागू करने की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ ने पहली ही छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम 2005 को राज्य विधानसभा द्वारा 2005 में पारित किया गया था.

प्रश्‍न 8. महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन ने “दामिनी” नामक हेल्पलाइन लांच की है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. उत्तर प्रदेश
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन कारपोरेशन ने हाल ही में महिलाओं की सुरक्षा के लिए "दामिनी" नामक हेल्पलाइन "8114277777" लांच की है. इस नंबर की सहायता से महिलाएं यूपी परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शिकायत दर्ज करा सकती है.

प्रश्‍न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस खिलाडी ने हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है?
क. पीयूष चावला
ख. दिनेश मोंगिया
ग. इरफान पठान
घ. शिखर धवन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इरफान पठान - भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी इरफान पठान ने हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा की है. 35 वर्षीय इरफान पठान ने आखिरी बार 2 अक्टूबर 2012 को टीम इंडिया की तरफ से मैच खेला था.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस में फेल होने पर खिलाडियों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड
ख. भारतीय क्रिकेट बोर्ड
ग. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
घ. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस में फेल होने पर खिलाडियों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है. पीसीबी के मुताबिक, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 6 और 7 जनवरी को चार चरण में फिटनेस टेस्ट आयोजित कराया जाएगा.
Read Also...  28 April 2022 Current Affairs In Hindi: Latest Gk Questions Of 28 April 2022, Top Events

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *