22 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 22 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

22 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

22 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 22 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘22 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 22 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: किस तारीख को विश्व ग्लेशियर दिवस मनाया जाएगा?
A.25 मार्च
B.22 मार्च
C.24 मार्च
D.21 मार्च
Answer – 21 मार्च
संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को ग्लेशियर दिवस के रूप में घोषित कर दिया है. दरअसल यह घोषणा प्रस्ताव A/RES/77/158 के तहत है. इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय ग्लेशियर संरक्षण वर्ष 2025 में ग्लेशियरों की महत्वपूर्ण भूमिका और जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति जागरूक करना है.

Q: फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला गैर-मेजबान देश कौन है?
1.अमेरिका
2.जापान
3.अर्जेंटीना
4.भारत
Answer – जापान
2026 फीफा वर्ल्ड कप में अपना स्थान पक्का करने वाले गैर-मेजबान देशों में की पहली टीम जापान बन गई है. दरअसल इस विश्व कप में अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको के बाद जापान ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. हालांकि अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मेजबान देश हैं.

Q: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 का विषय क्या रहा?
A.जलवायु
B.वन और जीवन
C.वन और जीव
D.वन और भोजन
Answer – वन और भोजन
21 मार्च 2025 को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया है. इस दिवस का विषय इस बार “वन और भोजन” रहा है. यह दिवस वनों के महत्व को दर्शाने और उसका जीवन में क्या भूमिका है, इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

Read Also...  January 2024 Monthly Current Affairs: Free PDF Download

Q: न्यूयॉर्क में कौन सा विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस सम्मेलन मनाया गया?
A.14वां
B.15वां
C.16 वां
D.17 वां
Answer – 14वां
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में 14वां विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस सम्मेलन 21 मार्च 2025 को आयोजित किया गया. वहीं 20 से 22 मार्च 2025 के बीच जिनेवा में भी इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Q: कब मनाया जाता है विश्व कविता दिवस?
A.22 मार्च
B.21 मार्च
C.23 मार्च
D.24 मार्च
Answer – 21 मार्च
विश्व कविता दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है. 1999 में यूनेस्को ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. इसका प्रमुख उद्देश्य कविता के पठन, लेखन के साथ ही प्रकाशन को भी बढ़ावा देना है. वहीं सांस्कृतिक संरक्षण और शांति स्थापित करने के लिए भी यह दिवस मनाया जाता है.

Q: ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025’ किस मंत्रालय के अंतर्गत शुरू किया जाएगा?
A.वित्त मंत्रालय
B.जल मंत्रालय
C.ऊर्जा मंत्रालय
D.विदेश मंत्रालय
Answer – जल मंत्रालय
जल शक्ति मंत्रालय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और हरियाणा सरकार ने विश्व जल दिवस पर बहुप्रतीक्षित जल शक्ति अभियान: कैच द रेन – 2025 शुरू करने का ऐलान किया है. बता दें कि 22 मार्च 2025 को यह अभियान शुरू होगा.

Q: दिल्ली AIIMS का कौन सा दीक्षांत समारोह मनाया गया है?
A.50वां
B.47वां
C.49वां
D.45वां
Answer – 49वां
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली का आज 49वां दीक्षांत समारोह मनाया गया है. इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिरकत की. इस दौरान उन्होंने संबोधन भाषण भी दिया.

Read Also...  9th to 15 May 2021 - Weekly Current Affairs in Hindi

Q: साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2024 के लिए कितनी पुस्तकों के चयन को मंजूरी दी गई है?
A.27
B.29
C.22
D.21
Answer – 22
नई दिल्ली के रवींद्र भवन में साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक हुई. जहां इस बैठक में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2024 के लिए कुल 22 पुस्तकों ( संलग्न अनुलग्नक ‘ए’ के अनुसार) के चयन को मंजूरी मिली है. इसकी अध्यक्षता, अकादमी के अध्यक्ष श्री माधव कौशिक ने की.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *