Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs – 3 July 2018 – Questions and Answers in Hindi

Current Affairs – 3 July 2018 – Questions and Answers in Hindi

0

3rd July 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi

3 July 2018 Current Affairs | 3rd जुलाई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 3rd जुलाई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 3rd जुलाई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.

प्रश्‍न 1. इनमे से किसकी अध्यक्षता में गठित समिति ने एनपीए समग्र नीति का ऐलान किया है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. सुनील मेहता
घ. विजय शास्त्री

Show Answer
उत्तर: ग. सुनील मेहता
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश में सुनील मेहता की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार सरकारी बैंकों के फसे कर्ज की समस्या को खत्म करने के लिए एक समग्र नीति का ऐलान किया गया है.

प्रश्‍न 2. इनमे से कौन सी टेलिकॉम कंपनी 5G सेवा की तैयारी के लिए अमेरिकी कंपनी Radisys का अधिग्रहण करेगी?
क. एयरटेल
ख. वोडाफोन
ग. रिलायंस जियो
घ. सेबी

Show Answer
उत्तर: ग. रिलायंस जियो
संछिप्त में जरूर पढ़े: रिलायंस जियो के एमडी आकाश अंबानी ने यह घोषणा की है की देश में 5G सेवा को लाने के लिए रिलायंस जियो ने तयारी की है. रिलायंस जियो कंपनी अमेरिकी कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदेगी.

प्रश्‍न 3. इनमे से किसने तुरंत पैन कार्ड सेवा शुरु की है?
क. नीति आयोग
ख. आयकर विभाग
ग. केंद्र सरकार
घ. सूचना मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: ख. आयकर विभाग
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में आयकर विभाग ने डिजिटल सुविधा के अंतर्गत ई-पैन सुविधा शुरु की है जिससे आप तुरंत पैन नंबर प्राप्त कर सकते हैं. ये सुविधा निःशुल्क है और वैध आधार धारकों के लिए है.

प्रश्‍न 4. इनमे से सुप्रीम कोर्ट के कितने जजों ने सार्वजनिक संपत्ति का ब्योरा दिया है?
क. दस
ख. नो
ग. आठ
घ. बारह

Show Answer
उत्तर: घ. बारह
संछिप्त में जरूर पढ़े: सुप्रीमकोर्ट के 12 जजों ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी सार्वजनिक संपत्ति का ब्योरा दिया है जिसमे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और वरिष्ठ जज भी शामिल है. सुप्रीम कोर्ट में अभी इस समय में 23 जज हैं.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने लोकपाल की नियुक्ति पर सरकार को 10 दिन का समय दिया है?
क. नीति आयोग
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. हाईकोर्ट
घ. सूचना मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: ख. सुप्रीमकोर्ट
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में सुप्रीमकोर्ट ने लोकपाल की नियुक्ति पर सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. क्योंकि एनजीओ कॉमन कॉज ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर लोकपाल की नियुक्ति में देरी का मुद्दा उठाया था.

प्रश्‍न 6. 4 कंपनियों ने आईपीओ के लिए दस्तावेज किसके पास जमा कराये है?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. सेबी
घ. सुप्रीमकोर्ट

Show Answer
उत्तर: ग. सेबी
संछिप्त में जरूर पढ़े: आईपीओ के जरिए 4 कंपनियों ने लगभग 3,250 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद पर दस्तावेज नियामक सेबी के पास जमा करवाए है. इनमे और अन्य कंपनिया भी शामिल है.

प्रश्‍न 7. 3 जुलाई को राज्य बिजली मंत्रियों का सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
क. नई दिल्ली
ख. मुंबई
ग. हैदराबाद
घ. शिमला

Show Answer
उत्तर: घ. शिमला
संछिप्त में जरूर पढ़े: आज के दिन 3 जुलाई को राज्यों एवं संघ शासित प्रदेशों के बिजली, नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आयोजित किया जाएगा जिसका उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार आर के सिंह द्वारा किया जाएगा.

प्रश्‍न 8. 3 जुलाई को किस राज्य सरकार ने 12वीं पास लड़कियों को 10,000 की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. हरियाणा सरकार
घ. यू.पी सरकार
घ. बिहार सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. बिहार सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: 3 जुलाई को बिहार राज्य सरकार ने बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने अच्छे नंबर से पास होने पर उन्हें 10,000 की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है. सरकार ने यह स्कॉलरशिप सभी अविवाहित लड़कियों को देने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 9. इनमे से किसने आर्थिक आंकड़ों के संकलन संबंधी नियमों में बदलाव के लिए समिति गठित की है?
क. नीति आयोग
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. सूचना मंत्रालय

Show Answer
उत्तर: ग. केंद्र सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में केंद्र सरकार ने आर्थिक आंकड़ों के संकलन संबंधी नियमों में बदलाव के लिए समिति का गठन किया है. जिसकी अध्यक्ष आईआईएम सेवानिवृत्त प्रोफेसर रविंद्र एच ढोलकिया करेंगे.

प्रश्‍न 10. पंजाब कैबिनेट ने किसे ड्रग्स तस्करों को फांसी देने का प्रस्ताव भेजा है?
क. हाईकोर्ट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. नीति आयोग

Show Answer
उत्तर: ग. केंद्र सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में पंजाब की कैबिनेट ने राज्य में ड्रग्स तस्करों को फांसी देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है जिससे पंजाब राज्य में ड्रग्स अर्थात नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर लगाम लग जाएगी.
Read Also...  9 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *