3 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 3 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
3 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
3 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 3 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘3 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 3 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q. आरबीआई (RBI) ने नया डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया है?
A.खुशी चौहान
B.पूनम गुप्ता
C.रागिनी मल्होत्रा
D.सुलेखिनी सिंह
Answer – पूनम गुप्ता
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नए डिप्टी गवर्नर का ऐलान कर दिया है. दरअसल पूनम गुप्ता को आरबीआई ने अपना नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है. जानकारी के लिए बता दें कि माइकल पात्रा के स्थान पर पूनम गुप्ता को नियुक्त किया गया है.
Q. मार्च माह में सरकार ने कितना GST वसूला है?
A.1.96 लाख करोड़ रूपये
B.2.96 लाख करोड़ रूपये
C.3.96 लाख करोड़ रूपये
D.4.96 लाख करोड़ रूपये
Answer – 1.96 लाख करोड़ रूपये
वस्तु एवं सेवा कर (GST) वसूलने में सरकार ने बढ़ोतरी की है. दरअसल जीएसटी वसूलने के मामले में लगभग हर महीने वृद्धि हो रही है. मार्च माह में सरकार ने देश भर से करीब 1.96 लाख करोड़ रूपये जीएसटी वसूला है.
Q. भारतीय सेना कमांडरों का सम्मेलन 2025 (ACC 2025) का आयोजन कहां हो रहा है?
A.नाशिक
B.बेंगलुरु
C.दिल्ली
D.जम्मू कश्मीर
Answer – दिल्ली
भारतीय सेना कमांडरों का सम्मेलन 2025 (ACC 2025) का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में हो रहा है. बता दें कि यह आयोजन 1 अप्रैल से शुरू है है और 4 अप्रैल 2025 को संपन्न होगा. यह द्विवार्षिक उच्च स्तरीय आयोजन है. इसमें सेना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श होगा.
Q. कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस की महासचिव शर्ली बोचवे कहां से संबंध रखती हैं?
A.एशिया
B.अफ्रीका
C.यूरोप
D.ऑस्ट्रेलिया
Answer – अफ्रीका
कॉमनवेल्थ ऑफ नेशंस की सातवीं महासचिव के रूप में शर्ली बोचवे ने कार्यभार संभाला है. इसके साथ ही वह पहली ऐसी अफ्रीकी महिला बन गई हैं, जो इस पद पर नियुक्त हुई हैं. दरअसल उन्हें डोमिनिका की पेट्रीसिया स्कॉटलैंड के स्थान पर नियुक्त किया गया है.
Q. वंदना कटारिया ने सन्यास की घोषणा की है, वह किस खेल से संबंधित हैं?
A.क्रिकेट
B.बैडमिंटन
C.टेबल टेनिस
D.हॉकी
Answer – हॉकी
भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज खिलाड़ी वंदना कटारिया ने सन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से सन्यास का ऐलान किया है. बता दें कि उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उनका 15 साल का करियर काफी शानदार रहा है.
Q. “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस” (WAAD) कब मनाया जाता है?
A.2 अप्रैल
B.4 अप्रैल
C.5 अप्रैल
D.6 अप्रैल
Answer – 2 अप्रैल
संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 2 अप्रैल को “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस” (WAAD) मनाया जाता है. इस दिवस का विषय “न्यूरोडाइवर्सिटी और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य (SDGs) को आगे बढ़ाना” रखा गया है.
Q. भारत युवा संसद महोत्सव 2025 का उद्घाटन किसने किया?
A.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B.गृह मंत्री अमित शाह
C.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
D.केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
Answer – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भारत युवा संसद महोत्सव 2025 के राष्ट्रीय दौर का उद्घाटन किया. बता दें कि यह आयोजन राजधानी दिल्ली में हो रहा है. इसमें देश भर से कुल 105 राज्य स्तरीय विजेताओं ने बीच मुकाबला होगा.
Q. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के रक्षा निर्यात में कितने फीसदी वृद्धि हुई है?
A.13.07 फीसदी
B.11.09 फीसदी
C.12.04 फीसदी
D.17.05 फीसदी
Answer – 12.04 फीसदी
वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के रक्षा निर्यात में काफी बढ़ोतरी हुई है. भारत ने इस वित्त वर्ष में बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 12.04% की वृद्धि की है. बता दें कि वर्तमान में भारत का रक्षा निर्यात ₹23,622 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.