mgnregs-wage-hike-for-2025-26

MGNREGA Wage Increased 2025-26 | मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 – Detailed Analysis

मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 में बढ़ोतरी, हरियाणा में सबसे ज्यादा 26 रूपये बढ़ी न्यूनतम मजदूरी दर, अब रोजाना मिलेंगे 400 रूपये

MGNREGA wage List 2025-2026– मनरेगा न्यूनतम मजदूरी 2025-26 में बढ़ोतरी हुई है. जहां 2.33 से लेकर 7.48 फीसदी तक की वृद्धि की गई है. इसमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हरियाणा राज्य में की गई है. जहां मजदूरी दर 6.95 फीसदी बढ़ाई गई है.

राज्यवार NREGS मजदूरी दरें (2025-26)

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश2024-25 मजदूरी (₹)2025-26 मजदूरी (₹)वृद्धि (₹)वृद्धि (%)
आंध्र प्रदेश30030772.33
अरुणाचल प्रदेश23424172.99
असम24925672.81
बिहार245255104.08
छत्तीसगढ़243261187.41
गोवा356378226.18
गुजरात28028882.86
हरियाणा374400266.95
हिमाचल प्रदेश (गैर-अनुसूचित क्षेत्र)236247114.66
हिमाचल प्रदेश (अनुसूचित क्षेत्र)295309144.75
जम्मू और कश्मीर259272135.02
लद्दाख259272135.02
झारखंड245255104.08
कर्नाटक349370216.02
केरल346369236.65
मध्य प्रदेश243261187.41
महाराष्ट्र297312155.05
मणिपुर272284124.41
मेघालय254272187.09
मिज़ोरम266281155.64
नागालैंड23424172.99
ओडिशा254273197.48
पंजाब322346247.45
राजस्थान266281155.64
सिक्किम249259104.02
सिक्किम (ग्नाथांग, लाचुंग, लाचेन)374389154.01
तमिलनाडु319336175.33
तेलंगाना30030772.33
त्रिपुरा242256145.79
उत्तर प्रदेश237252156.33
उत्तराखंड237252156.33
पश्चिम बंगाल250260104
अंडमान और निकोबार (अंडमान)329342133.95
अंडमान और निकोबार (निकोबार)347361144.03
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव324340164.94
लक्षद्वीप315336216.67
पुदुचेरी319336175.33

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (NREGS) के तह अब केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मजबूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. दरअसल मनरेगा न्यूनतम मजदूरी में कई राज्यों में काफी वृद्धि की गई है. इसके तहत मजदूरी दरों में 2.33% से लेकर 7.48% तक की वृद्धि की घोषणा हुई है. यानी की राज्यों द्वारा 7 रूपये से 26 रूपये प्रति दिन तक की मजदूरी वृद्धि की गई है. सबसे कम मजदूरी दर बढ़ाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना हैं. यहां न्यूनतम 7 रूपये की वृद्धि की गई है.

Read Also...  संविधान के संस्थापक पिता भीमराव रामजी अम्बेडकर द्वारा लिखित पुस्तकों के नाम हिंदी में

हरियाणा में 400 रूपये मजदूरी दर

भारत में सबसे ज्यादा मजदूरी दर की बात करें, तो यह हरियाणा में है, क्योंकि हरियाणा में रोजाना की मजदूरी दर अब 400 रूपये कर दी गई है. दरअसल हरियाणा में मजदूरी दर को 6.95 फीसदी यानी 26 रूपये बढ़ाकर 400 रूपये प्रति दिन कर दिया गया है. इसके बाद सबसे ज्यादा मजदूरी दर देने वाले राज्यों में हरियाणा पहले स्थान पर है. इस वृद्धि के बाद कई राज्यों के मजदूरों को खुशी मिली है.

सबसे ज्यादा मजदूरी देने वाले राज्य

हरियाणा में सबसे ज्यादा मजदूरी दर बढ़ाई गई है. वहीं सबसे ज्यादा मजदूरी देने वाले राज्यों में भी हरियाणा पहले नंबर पर है. वहीं इसके बाद सिक्किम (ग्नाथांग, लाचुंग, लाचेन) है. जहां फिलहाल मजदूरी दरों में 15 रूपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां मजदूरों को 389 रूपये एक दिन की मजदूरी के मिलेंगे. वहीं तीसरे स्थान पर गोवा है. गोवा में 22 रूपये की मजदूरी दर बढ़ी है. अब यहां मजदूरों को 378 रूपये प्रति दिन की मजदूरी मिलेगी. इसके बाद कर्नाटक में मजदूरी दर 370, केरल में 369 है. वहीं उत्तर प्रदेश में मजदूरी दर काफी कम है. यह 15 रूपये की बढ़ोतरी के बाद 252 रूपये हुई है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *