4 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर – 4 October 2022 Current Gk in Hindi
Check here 4 October 2022 latest current affairs in Hindi with explanation. You will find here national and international major events of 4 October 2022 with questions and answer set.
जानवरों की सुरक्षा के लिए हर वर्ष विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है?
- 4 सितंबर
- 4 अक्टूबर
- 4 नवम्बर
- 4 दिसंबर
Show Answer
Ans. 4 अक्टूबर - प्रतिवर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पशुओं के प्रति प्रेम प्रकट करना ताकि उनका जीवन सक्षम और बेहतर हो सके और कल्याण मानकों में सुधार करना और व्यक्तियों, समूह और संगठनों का समर्थन प्राप्त करना.
हाल ही में किसे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
- डॉ. आलोक सक्सेना
- डॉ. दीपक सक्सेना
- डॉ. कामेंद्र सक्सेना
- डॉ. अवदेश सक्सेना
Show Answer
Ans. डॉ. आलोक सक्सेना - अखिल भारतीय कांग्रेस सामाजिक संगठन द्वारा महात्मा गांधी साहित्यकार एवं व्यंग्यकार डॉ. आलोक सक्सेना को अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
किस राज्य के तीन जिलों को जल संरक्षण व ग्राम सभा द्वारा हर घर नल प्रमाणित करने के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला?
- गुजरात
- राजस्थान
- हरियाणा
- अरुणाचल प्रदेश
Show Answer
Ans. हरियाणा - नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के तीन जिलों सिरसा के अलावा फतेहाबाद व पंचकूला को जल संरक्षण व ग्राम सभा द्वारा हर घर नल प्रमाणित करने में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया है.
गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में किस महिला खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?
Show Answer
Ans. सीमा - गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिमाचल की सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता है। 33 मिनट 08 सेकेंड दौड़ में सीमा ने पहला स्थान हासिल किया है।
किसने हाल ही में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार ग्रहण किया?
- पंकज सिंह
- संदीप कुमार
- सहबान अज़ीम
- अनीश दयाल सिंह
Show Answer
Ans. अनीश दयाल सिंह - भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का पदभार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनीश दयाल सिंह ने ग्रहण किया।
सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर का क्रमशः मानद सचिव और महासचिव किन्हें नियुक्त किया गया है?
- महिंद्र सिंह भापा और कुलदीप सिंह टुट्ट
- सुरिंदर सिंह भापा और रनबीर सिंह टुट्ट
- कैलाश सिंह भापा और अर्जुन सिंह टुट्ट
- अमरिंदर सिंह भापा और सागर सिंह टुट्ट
Show Answer
Ans. सुरिंदर सिंह भापा और रनबीर सिंह टुट्ट - 27 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहे 39वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट को देखते हुए रनबीर सिंह टुट्ट और सुरिंदर सिंह भापा को उनके पदों पर नियुक्त किया गया है।
किस बैंक ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के साथ हाल ही में को-लेंडिंग समझौता किया है?
- पंजाब एण्ड सिंध बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- आईसीआईसीआई
Show Answer
Ans. पंजाब एण्ड सिंध बैंक (पीएसबी) - आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड और कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक (पीएसबी) ने को-लेंडिंग समझौता किया है। बैंक का लक्ष्य इन समझौतों के द्वारा खुदरा और एमएसएमई क्षेत्र के उधारकर्ताओं को किफायती दर पर ऋण प्रदान करना है।
पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए कौनसा शहर साहसिक पर्यटन का केन्द्र बनेगा?
Show Answer
Ans. जम्मू - जम्मू पर्यटन निदेशालय ने पर्यटन को प्रोत्साहन देने के मकसद से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) पर विशेष तवज्जो देने का फैसला किया है.
4 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers