Current Affairs

7 August 2022 Hindi Current Affairs (करेंट अफेयर्स) : Gk, Questions and Answers, Quiz

7 August 2022 Current Affairs in Hindi – 7 अगस्त 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (7 August 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 7 अगस्त 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs of 7 August 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

7 August 2022 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?

  1. अगस्त 7
  2. अगस्त 9
  3. अगस्त 4
  4. अगस्त 2
Show Answer
Ans. 7 अगस्त - 2015 में, केंद्र सरकार ने 1905 में शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन को मनाने के लिए 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था।

भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान के क्षेत्र में किस विषय को लेकर अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) के साथ एक समझौता किया है?

  1. उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर बातचीत करना
  2. उपग्रह आधारित वायुसेना अनुप्रयोगों पर सामग्री प्रदान करना
  3. उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा आदान-प्रदान और सहयोग
  4. उपरोक्त में कोई नहीं
Show Answer
Ans. उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा आदान-प्रदान और सहयोग - एसएसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक केंद्र है।

ताइवान की यात्रा को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर किस देश ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की?

  1. जापान
  2. भारत
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. चीन
Show Answer
Ans. चीन - 82 वर्षीय पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं।

CWG 2022 में पुरुषों के 125 किलोग्राम किस भारतीय ने जमैका के जॉनसन को हराकर कांस्य पदक जीता?

  1. सुशिल कुमार
  2. उदय चंद
  3. मोहित ग्रेवाल
  4. योगेश्वर दत्त
Show Answer
Ans. मोहित ग्रेवाल - पुरुषों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित ग्रेवाल ने जमैका के जॉनसन को हराकर कांस्य पदक जीता.

भारत की किस युवा महिला पहलवान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हाल ही में टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को हराकर कांस्य पदक जीता?

  1. सुमन कुंडू
  2. नवजोत कुमारी
  3. दिव्या काकरान
  4. सोनिका कलिरमण
Show Answer
Ans. दिव्या काकरान - भारत की युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में को टोंगा की टाइगर लिली लेमाली को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

22वें कॉमनवेल्थ गेम्स किस भारतीय पहलवान ने पाकिस्तान के रेसलर को हराकर गोल्ड मेडल जीता?

  1. रवि कुमार दहिया
  2. दीपक पुनिया
  3. सुमित मालिक
  4. नीरज चोप्रा
Show Answer
Ans. दीपक पुनिया - दीपक पूनिया ने 86 किग्रा. फ्री-स्टाइल कुश्ती में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से मात दी और स्वर्ण पदक हासिल किया.

किस भारतीय ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की त्रिकूद प्रतियोगिता में हाल ही में रजत पदक जीता?

  1. अदिति अशोक
  2. सेल्वा पी थिरुमारन
  3. लोव्लिना बोर्गोहैन
  4. म्य्लेश अमिने
Show Answer
Ans. सेल्वा पी थिरुमारन - भारतीय त्रिकूद खिलाड़ी सेल्वा पी थिरुमारन ने विश्व अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों में प्रियंका गोस्वामी ने अपने सर्वश्रेष्ठ समय 43:38.83 सेकेंड के साथ ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग (42:34.30) के बाद दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. प्रियंका गोस्वामी किस खेल से सम्बन्ध रखती है?

  1. भारतीय पहलवान
  2. भारतीय क्रिकेटर
  3. बैडमिंटन
  4. भारतीय धावक
Show Answer
Ans. भारतीय धावक - महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में भारतीय धावक प्रियंका गोस्वामी ने रजत पदक जीता.

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 6 अगस्त को 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में किस भारतीय खिलाडी ने रजत पदक अपने नाम किया?

  1. हिमा दास
  2. अन्नू रानी
  3. शर्ट कमल अचंता
  4. अविनाश साबले
Show Answer
Ans. अविनाश साबले - साबले ने 8:11.20 मिनट के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ दौड़ को दूसरे स्थान पर पूरा किया.
  • Current Affairs in Hindi – 6 August 2022 करेंट अफेयर्स
  • Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *