Home / Current Affairs Hindi / 8 April 2025 Current Affairs- 8 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

8 April 2025 Current Affairs- 8 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

0
8-april-2025-current-affairs-in-hindi

8-april-2025-current-affairs-in-hindi

8 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

8 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 8 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘8 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 8 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस विधेयक को मंजूरी दी है?
A. एनआरसी
B. आर्टिकल 370
C. सीएए
D. वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025
Answer – वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को हस्ताक्षर करके मंजूरी दे दी है. बता दें कि इस विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के साथ पास किया गया था.

Q. अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (IDSDP) कब मनाया जाता है?
A. 04 अप्रैल
B. 05 अप्रैल
C. 06 अप्रैल
D. 07 अप्रैल
Answer – 06 अप्रैल 2025
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 06 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (IDSDP) मनाने की घोषणा की गई थी.

Q. सुदर्शन पटनायक को किस क्षेत्र में “फ्रेड डैरिंगटन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया है?
A. कला और संस्कृति
B. सिनेमा और कला
C. साहित्य
D. चिकित्सा पुरस्कार
Answer – कला और संस्कृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को “फ्रेड डैरिंगटन अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया है. दरअसल यह पुरस्कार उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में मिला है. उन्होंने भगवान गणेश की 10 फीट ऊँची रेत की अद्भुत मूर्ति बनाई थी.

Read Also...  Hindi - 23 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

Q. वर्ल्ड बॉक्सिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला मुक्केबाज कौन है?
A. जितेंद्र कुमार
B. विकास कृष्ण यादव
C. शिव थापा
D. हितेश गुलिया
Answer – हितेश गुलिया
2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारतीय मुक्केबाज हितेश गुलिया ने इतिहास रच दिया है. दरअसल उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है. इसके बाद वह इस प्रतियोगिता में अब तक के एकमात्र भारतीय मुक्केबाज़ बन गए हैं, जिसने स्वर्ण पदक जीता है.

Q. दिल्ली आयुष्मान योजना को लागू करने वाला कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
A. 35वां
B. 37वां
C. 31वां
D. 28वां
Answer – 35वां
देश की राजधानी दिल्ली में भी अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान योजना) को लागू कर दिया गया है. दरअसल इसके लिए ओएमआर पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. वहीं अब दिल्ली इस योजना को लागू करने वाला 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है.

Q. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
A. 07 अप्रैल
B. 10 अप्रैल
C. 09 अप्रैल
D. 08 अप्रैल
Answer – 07 अप्रैल
दुनिया भर में हर साल 07 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है. इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम “स्वस्थ शुरुआत, आशावान भविष्य” है.

Q. भारत ने किस देश के साथ रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए?
A. श्रीलंका
B. अमेरिका
C. पाकिस्तान
D. जापान
Answer – श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण समझौता किया गया है.

Q. AI में सबसे अधिक निवेश करने वाले देशों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है?
A. 7वें
B. 8वें
C. 10वें
D. 12वें
Answer – 10वें
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) क्षेत्र को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में भारत विश्व भर में AI निवेश के मामले में 10वें स्थान पर है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 02 August 2017 for SSC Exam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *