Home / Samanya Gyan / UPI ATM launched: Withdraw money from ATM using UPI; how to use in Hindi

UPI ATM launched: Withdraw money from ATM using UPI; how to use in Hindi

0

इस UPI एटीएम सुविधा को अभी सिर्फ व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) पर शुरू किया गया है. बता दें की व्हाइट लेबल एटीएम वो एटीएम होते है जिनका संचालन गैर-बैंकिंग संस्थाओं के द्वारा किया जाता है.

atm-cash-withdrawal-using-upi

atm-cash-withdrawal-using-upi

UPI ATM – नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के सहयोग से भारत यानी देश का पहला UPI एटीएम लांच हो गया है. इस मशीन की मदद से बिना डेबिट या एटीएम कार्ड के आप सिर्फ यूपीआई के माध्यम से पैसे या कैश निकाल सकते है. UPI एटीएम सुविधा की सहायता से यूजर मल्टीपल अकाउंट से रुपए निकाल सकते है. यूपीआई पेमेंट withdraw मशीन की सुविधा हिटाची लिमिटेड की सहायक कंपनी हिटाची पेमेंट सर्विसेज ने शुरू की है. इस UPI एटीएम सुविधा को अभी सिर्फ व्हाइट लेबल एटीएम (WLA) पर शुरू किया गया है. बता दें की व्हाइट लेबल एटीएम वो एटीएम होते है जिनका संचालन गैर-बैंकिंग संस्थाओं के द्वारा किया जाता है.

UPI क्यूआर से निकल सकते है कैश

इस मशीन की मदद से कोई भी UPI यूजर इस एटीएम से यूजर मल्टीपल अकाउंट से कैश निकाल सकते है. इसको अभी नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा संचालित किया जा रहा है. इसके माध्यम से बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने में भी मदद करेगा.

यूपीआई एटीएम मशीन के लाभ

इसकी मदद से व्यक्ति अपने कई बैंक खातों का वन प्लेस एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे. रजिस्टर मोबाइल से जुड़े आपके कितने भी बैंक खातों से आप कभी भी कही भी इस मशीन से बिना एटीएम के रुपए निकाल सकते है. साथ ही इसमें कार्ड स्किमिंग जैसी वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद मिलेगी.

जानिए कैसे करता है यह यूपीआई एटीएम काम

ट्विटर पर एक विडियो डेमो विडियो जारी हुआ है जिसमें यूपीआई एटीएम को एक टच पैनल के रूप में पेश किया गया है. इस मशीन के स्क्रीन पर यूपीआई कार्डलेस कैश पर टैप करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा जिसमें आपको रुपए यानी अमाउंट को सेलेक्ट करना होगा इसके बाद 100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये, 2000 रुपये, 5000 रुपये के ऑप्शन इसमें दिए गए है.

Read Also...  पीएम मोदी को मिले शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची -Narendra Modi international awards and honours

जब आप कैश अमाउंट को सेलेक्ट कर लेते है उसके बाद एक क्यूआर कोड खुलकर सामने स्क्रीन पर दिखेगा जिसको आपको अपने मोबाइल के यूपीआई ऐप से इस क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. फिर अपने आपको बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना होगा और ​कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा. यह सब करने के बाद यह एटीएम मशीन आपको कैश प्रदान करेगी. इसके तुरंत बार आपके रजिस्टर नंबर पर अलर्ट भी भेजा जायेगा.

कैश निकालने के कुछ स्टेप्स:

स्टेप 1- आपको इस मशीन में यूपीआई एटीएम के टच पैनल पर यूपीआई कार्डलेस कैश ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.

स्टेप 2- इसके बाद अपना कैश अमाउंट (100 रुपये, 500 रुपये, 1000 रुपये, 2000 रुपये, 5000 रूपये) सेलेक्ट करें.

स्टेप 3- अब आपके सामने एटीएम विंडो स्क्रीन खुलकर आयेगा जिसमे एक क्यूआर कोड ओपन होगा.

स्टेप 4- इस क्यूआर कोड को अपने फोन के यूपीआई ऐप से स्कैन होगा.

स्टेप 5- इसके बाद बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना होगा, और अपना रजिस्टर यूपीआई पिन दर्ज करें. जिसके बाद एटीएम से कैश कर सकते है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *