Home / Government Scheme / बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत मिलेगा मछली पालन को बढ़ावा, जानें पात्रता और कैसे करे आवेदन

बिहार मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत मिलेगा मछली पालन को बढ़ावा, जानें पात्रता और कैसे करे आवेदन

0
bihar-mukhyamantri-samekit-chaur-vikas-yojana-in-hindi

bihar-mukhyamantri-samekit-chaur-vikas-yojana-in-hindi

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; परिभाषा एवं मकसद

Bihar Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana: यह योजना बिहार में लागू की गई है मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा सके। हम बता दे की मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को मछली पालन करने के लिए तालाब निर्माण करवाने पर करीब 70 फ़ीसदी तक का अनुदान दिया जाएगा। यह अनुदान मत्स्य विभाग द्वारा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के चौर जल क्षेत्र भूमि में पड़ी बंजर या फालतू भूमि पर तालाब बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; प्रमुखता

योजना का नामMukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana
किसके द्वाराबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीबिहार के लोग
उद्देश्यमछली पालन को बढ़ावा देने के लिए.
अनुदान70% तक
साल–
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://fisheries.bihar.gov.in/

इस लेख में मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जो आप जानना चाहते है जैसे- इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया इत्यादि। हम जानते है आप इस पेज पर इसलिए आए हो क्युकी आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं हम बता की आप सही लेख पर हो यहाँ आपको पॉइंट के अनुसार बताया जाएगा Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana के बारे में विस्तार से।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना: लाभ

बिहार में मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के जरिये से कई उपलब्ध निजी चौर जल क्षेत्र भूमि में मत्स्य (मछली) पालन के लिए तालाब का निर्माण कराएँगे। इसके साथ ही कृषि, बागवानी व कृषि वानिकी को भी करने की सुविधा की जाएगी।

Read Also...  एमपी जन्म प्रमाण पत्र, जानें कैसे प्राप्त करें और जरूरी डाक्यूमेंट्स हिंदी में

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; रोजगार के अवसर

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana के जरिए से राज्य में रोजगार का सर्जन भी होगा। ‌लेकिन कुछ समय तक फिलहाल सिर्फ पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना को पायलट के रूप में सीवान सहित कुल 6 जिलों में शुरू किया है।

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; कुल लागत

लगभग 50 हेक्टेयर में तालाब निर्माण को लेकर विभाग ने करीबन 2।48 करोड़ रुपए अनुदान देने का लक्ष्य निर्धारण कर लिया है। चौर विकास के लिए सरकार ने तीन तरहां का मॉडल भी तैयार किया गया है। इस मॉडल में एक हेक्टेयर में दो तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास की महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के अंदर मत्स्य पालन करने के लिए तालाब निर्माण पर हरेक लाभार्थी को कुल 70% तक अनुदान की राशि दी जाएगी।

इस योजना के अनेकों लाभ; मछली पालनों के लिए

  • मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • लाभार्थियों को चौर भूमि के समेकित विकास के लिए तीन मॉडल तैयार किए गए हैं। जो एक हेक्टेयर में दो तालाब, चार तालाब और एक तालाब का निर्माण एवं भूमि विकास के मॉडल है।
  • 1 हेक्टेयर रकवा में दो तालाब बनाने में 8.80 लाख/हेक्टेयर,
  • एक हेक्टेयर रकवा में चार तालाब बनाने में 7.32 लाख/हेक्टेयर और
  • एक हेक्टेयर रकवा में एक तालाब का निर्माण और
  • भूमि विकास में 9.69 लाख/हेक्टेयर की लागत आएगी।
  • इसमें राज्य सरकार अन्य वर्ग के सभी लाभार्थियों को 50% का अनुदान देगी।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के लिए 70% और उद्यमी आधारित 30% अनुदान दिया जाएगा।
Read Also...  प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति लॉग इन, पढ़ें जरूरी पात्रता, दस्तावेज और कैसे करे ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; मुख्य उद्देश्य

इस योजना का उद्देश्य राज्य के चौर अधिकता वाले जिलों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है साथ ही लाभार्थियों को तालाब निर्माण करने पर अनुदान देना है। ताकि वे राज्य में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन का रोजगार पा सके और दूसरे प्रांतों से आने वाली मछलियों की आयात कम हो सकें।

  • इसके तहत कृषि, बागवानी और कृषि वानिकी को विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत चौर विकास के लिए “लाभुक आधारित चौर विकास” और “उद्यमी आधारित चौर विकास” किया जाएगा।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana; पात्रता

  • बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य।
  • व्यक्तिगत/ समूह में आवेदन किया जा सकता है।
  • समूह में न्यूनतम 5 सदस्य होना जरूरी।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana; दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • जीएसटी
  • भूस्वामित्व प्रमाण पत्र
  • लीज एकरारनामा
  • समूह में कार्य करने की सहमति
  • व्यक्तिगत /समूह लाभुको के द्वारा स्व-अभिप्रमाणित दो पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • उद्यमी लाभुको के द्वारा स्व अभिप्रमाणित निबंधन प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना; कैसे करें अप्लाई

  • अधिकारिक वेबसाइट https://fisheries.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर मत्स्य योजनाओं हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • मत्स्य योजनाओं में आवेदन हेतु पंजीकरण करें
  • रजिस्ट्रेशन एवं पासवर्ड नंबर की मदद से लॉगिन करें ।
  • अब आप आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Samekit Chaur Vikas Yojana; महत्वपूर्ण तिथि

  • अधिकारिक सूचना तिथि – 9 सितंबर 2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 18 अगस्त 2022

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *