World Childrens Day 2023 in Hindi

14 नवंबर बाल दिवस – Baal Diwas – World Childrens Day 2025 in Hindi

World Childrens Day 2025 in Hindi: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य विश्व भर के लोगों को बच्चों की शिक्षा, अधिकार और बेहतर भविष्य की ओर जागरूकता बढ़ाना है. आइए इस आर्टिकल के हम जानते हैं विश्व बाल दिवस से जुड़ी जरूरी बातें.

बाल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

हमारे देश भारत में हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है. लेकिन विश्व के बहुत ही कम ही लोग जानते होंगे कि बाल दिवस केवल एक दिन या केवल भारत में ही नहीं मनाया जाता है. बल्कि इसे पूरे एक सप्ताह मनाया जाता है और विश्वभर के कई देश इस बाल दिवस को मनाया जाता है. 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल दिवस मनाया जाता है. भारत में 14 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है. 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है.

विश्वभर में बाल दिवस मनाने का उद्देश्य सभी देशों में बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाना है. यूनाइटेड नेशनंस जनरल असेंबली (UNGA) समेत विश्व के बहुत से अंतरराष्ट्रीय संगठन बच्चों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं. यूनाइटेड नेशनंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स इमरजेंसी फंड (UNICEF) भी बाल विकास और कल्याण की दिशा में काम कर रहा है.

जानिये बाल दिवस का इतिहास

  • 20 नवंबर, 1954 को पहली बार यूनिवर्सल चिल्ड्रन्स डे (Universal Children’s Day) मनाया गया था.
  • यह तारीख UNGA ने बाल अधिकारों की घोषणा की थी.
  • विश्व बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों को महत्व देना है.
  • हर साल 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है.
  • इस दिन को बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है.
Read Also...  हिंदी दिवस 2025 पर कविता - Hindi Diwas 2025 Poem, हिंदी दिवस पर सरल कविताएं

जानिये बाल दिवस 2024 की थीम

वर्ष 2024 के लिए बाल दिवस की थीमहर बच्चे के लिए, हर अधिकार है. जिसे प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया जाता है.

जानिये बाल दिवस 2023 की थीम

वर्ष 2023 के लिए बाल दिवस की थीमहर बच्चे के लिए, हर अधिकार या प्रत्येक बच्चे के लिए, प्रत्येक अधिकार(For every child, every right)” है. जिसे प्रति वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया जाता है.

भारत में बाल दिवस 2025 का महत्व

दोस्तों जानते है भारत में बाल दिवस 2025 का महत्व के बारे में

  • हर साल 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस मनाया जाता है, जो प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है.
  • बाल दिवस 2025 में बच्चों को प्यार, ध्यान, और स्नेह देने का महत्व भारत में जोर दिया गया.
  • स्कूल बाल दिवस समारोह में, बच्चों के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
  • बाल दिवस के अवसर पर भाषण व्याख्यान होते हैं और बच्चों को बच्चों की शिक्षा और पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को समझाने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं.
  • गूगल ने बाल दिवस के मौके पर अपने होमपेज पर डूडल शो किया, जिसमें एक बच्चे को दूरबीन से आकाश की ओर देखते हुए दिखाया गया था. इस डूडल प्रतियोगिता का विजेता मुंबई का एक बच्चा रहा.

Children’s Day Quotes: बाल दिवस पर कोट्स

1- देश की प्रगति का तुम हो सहारा

भविष्‍य संवारो तुम पढ़-लिख कर

आगे काम आएगी अच्‍छी शिक्षा

Read Also...  जुलाई 2025 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस - July 2025 Important Days List of National and International

पूरी होगी मन की हर इच्‍छा

हैप्‍पी चिल्‍ड्रेंस डे

2- बचपन की हंसी, वो प्यारी सी बात,

बाल दिवस पर हो सबकी मुस्कान साथ

चाचा नेहरू की यादों में खो जाएं,

खुशियां हर दिल में फिर से समाएं.

Happy Children’s Day 2025!

बाल दिवस 2025 (Children’s Day) – FAQs

बाल दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
बाल दिवस मनाने का उद्देश्य: बच्चों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाना.

बाल दिवस का अर्थ क्या होता है?
बाल दिवस का अर्थ: बच्चों के लिए एक खुशी का दिन.

बाल दिवस की शुरुआत कब से हुई?
बाल दिवस की शुरुआत कब से हुई: भारत में 1959 से, संयुक्त राष्ट्र में 1954 से.

बाल दिवस पर किसका जन्मदिन मनाया जाता है?
बाल दिवस पर किसका जन्मदिन मनाया जाता है: भारत में जवाहरलाल नेहरू का, संयुक्त राष्ट्र में कोई नहीं.

बाल दिवस कितने देश मनाते हैं?
बाल दिवस कितने देश मनाते हैं: संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देश, भारत सहित.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *