Home / Samanya Gyan / Corona New Strain in India Complete Details in Hindi

कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona New Strain 2.0)

0

कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona 2.0) के बारे में सम्पुर्ण जानकारी- Corona 2.0 Complete Details in Hindi

जैसा की आप जानते है किस लगभग पूरे विश्व कोरोना के नए स्ट्रेन से जूझ रहा है. लगभग 1 वर्ष के बाद बाद भी यह कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल रहा है. यह कोरोना का नया स्ट्रेन पहले के कोरोना से अधिक खतरनाक है और बड़ी तेजी से फैलता है. रिसर्च में वैज्ञानिको को पता चला है की कोरोना का नया स्ट्रेन (Corona 2.0) में वायरस म्यूटेट करते है. लेकिन कोविड-19 के नए स्ट्रेन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है.

कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona 2.0) के बारे में 16 दिसंबर को पता चला था. जबकि वैज्ञानिकों का कहना है की इस म्यूटेशन के शुरुआती सबूत सितंबर के आसपास देखे गए होंगे. ब्रिटेन के जिलों में वायरस का म्यूटेशन 1108 जनहानि का कारण बना है. इस कोरोना के नए स्ट्रेन को सभी उम्र के लोगों के लिए काफी घातक माना जा रहा है.

कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona 2.0) के लक्षण (Symptoms) हिंदी में in Hindi:

वैज्ञानिको के मुताबिक, कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण (Symptoms) कुछ निर्धारित नहीं किये गए है. फिर भी कुछ सामान्य लक्षण कोरोना के नए स्ट्रेन पीड़ित व्यक्ति में सामने आये है. जैसे की

  • बुखार
  • खांसी-सर्दी
  • सांस लेने में दिक्कत
  • शरीर में दर्द
  • महक और स्वाद का चले जाना और नाक बहना
  • गले में खराश

साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन के हाल ही में कुछ अन्य लक्षण भी सामने आए हैं जैसे की

  • मुंह का सूखना
  • लार नहीं बनना
  • आंखें का गुलाबी हो जाना
  • सुनने की क्षमता में कमी आना
  • कान में दर्द
  • साथ ही कई लोगो को पेट में काफी दर्द
  • जीभ पर जलन
  • जीभ सफेद होना
Read Also...  AI For All - सीबीएसई, इंटेल और शिक्षा मंत्रालय ने पहल लॉन्च की

कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona 2.0) के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

हाल ही में डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के लिए कई समस्या हुई है कई कोरोना संक्रमित मरीजो में लक्षण दिखने के बावजूद भी आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) रिपोर्ट निगेटिव आई है. यानी की कोरोना इंफेक्शन को पूरी तरह से पकड़ में नहीं आ पा रहा है. हर रोज विश्वभर में लाखो मरीज अस्पतालो में आ रहे है. बात करे भारत की तो पूरे भारत में रोजाना के कोरोना से संक्रमित लाखो मरीज आ रहे है. देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लाखो मरीजो के संक्रमित होने के साथ लोगो की मौते भी हो रही है. विश्व भर में इस बीमारी की कोई भी दवाई नहीं बनी है. जो इस कोरोना वायरस पर पूरी तरह से ख़त्म कर सके. इसलिए कई देशो में लॉकडाउन लगाया हुआ है. क्योंकि इस कोरोना वायरस से बचने के लिए उपाय सिर्फ लॉकडाउन है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *