Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 11 April 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 11 April 2019 Questions and Answers

0

11 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “11 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘11 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


11 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. विजडन ने लगातार तीसरी बार किस क्रिकेटर खिलाडी को वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है?
क. रोहित शर्मा
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. महेंद्र सिंह धोनी
घ. विराट कोहली

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विराट कोहली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को विजडन ने लगातार तीसरी बार वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है. विराट कोहली से पहले डॉन ब्रैडमैन और जैक होब्स ही 3 बार से अधिक बार सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है.

प्रश्‍न 2. दुनिया की 15 प्रदूषित शहरों की सूची में भारत का कौन सा शहर पहले स्थान पर रहा है?
क. वाराणसी
ख. मिजोरम
ग. कानपुर
घ. दिल्ली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कानपुर - विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी की गयी दुनिया के 15 प्रदूषित शहरों की सूची में भारत का कानपुर शहर पहले स्थान पर रहा है. दुसरे स्थान पर हरियाणा का फरीदाबाद और तीसरे स्थान पर वाराणसी शहर रहा है जहा पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है.

प्रश्‍न 3. केरल के पूर्व वित्त मंत्री केएम मणि का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 75 वर्ष
ख. 77 वर्ष
ग. 86 वर्ष
घ. 92 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 86 वर्ष - केरल के पूर्व वित्त मंत्री केएम मणि का हाल ही में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनका वीपीएस लेकशोर अस्पताल में फेफड़े संबंधी बीमारी के लिए इलाज चल रहा था. वे कई वर्षों से सीओपीडी से पीड़ित थे.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस भारतीय महिला क्रिकेटर को वुमन्स लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
क. अंजुम चोपड़ा
ख. मिताली राज
ग. हरमीतप्रीत कौर
घ. स्मृति मंधाना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को वुमन्स लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश वुमन्स क्रिकेट लीग में भी प्रदर्शन शानदार किया था.

प्रश्‍न 5. राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर हाल ही में किसने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है?
क. नरेंद मोदी
ख. अरुण जेटली
ग. राम नाथ कोविंद
घ. स्मृति ईरानी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राम नाथ कोविंद - राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है. शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानो समते पुलिस और अर्धसैनिक बलों क शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी.

प्रश्‍न 6. ईरानी सेना के रिवॉल्युशनरी गार्ड को किस देश ने आतंकी संगठन घोषित किया है?
क. चीन
ख. रूस
ग. अमेरिका
घ. इराक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - ईरानी सेना के रिवॉल्युशनरी गार्ड को अमेरिका आईआरजीसी ने आतंकी संगठन घोषित किया है. यह पहली बार है जब अमरीका ने किसी और देश की सेना को आतंकी संगठन क़रार दिया है.

प्रश्‍न 7. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा देश 2018 में फिर से दुनियाभर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाला देश बन गया है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - वर्ल्ड बैंक के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2018 में फिर से दुनियाभर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाला देश बन गया है. वर्ष 2018 में दुनियाभर में फैले भारतीयों ने 79 अरब डॉलर (करीब 55 खरब रुपये) अपने देश भेजे है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश की सांसदों ने हाल ही में फेसबुक और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों पर “गाफा” टैक्स लगाने के लिए मंजूरी दे दी है?
क. अमेरिकी सांसदों
ख. भारतीय सांसदों
ग. युगांडा सांसदों
घ. फ्रांस सांसदों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फ्रांस सांसदों - फ्रांस की सांसदों ने हाल ही में फेसबुक और एप्पल जैसी दिग्गज कंपनियों पर "गाफा" टैक्स लगाने के लिए मंजूरी दे दी है. फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायरा ने कहा कि फ्रांस को इस तरह का कदम उठाने पर गर्व है लेकिन अमेरिका इस टैक्स के चलते नाराज है.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस सांसदों ने एक नया कानून बनाकर बिना किसी समझौते वाले ब्रेक्जिट पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. अमेरिकी सांसदों
ख. भारतीय सांसदों
ग. ब्रिटिश सांसदों
घ. फ्रांस सांसदों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रिटिश सांसदों - ब्रिटिश सांसदों ने हाल ही में एक नया कानून बनाकर बिना किसी समझौते वाले ब्रेक्जिट पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस कानून से संबंधित विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पारित कर दिया गया है.

प्रश्‍न 10. किस देश की जिम्नास्ट खिलाड़ी सामंथा सेरियो ने एक इवेंट के दौरान दोनों घुटने टूट जाने की वजह से संन्यास लेने की घोषणा की है?
क. भारतीय
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अमेरिकी
घ. अफ़्रीकी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिकी - अमेरिकी जिम्नास्ट खिलाड़ी सामंथा सेरियो के एक इवेंट के दौरान दोनों घुटने टूट जाने की वजह उन्होंने 22 वर्ष की उम्र में संन्यास लेने की घोषणा की है. वे पिछले 18 साल से खेल से जुड़ी थी और वॉल्ट इवेंट में यूनिवर्सिटी की प्लेयर ऑफ द ईयर थी.

प्रश्‍न 11. जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक कौन सा देश हाल ही में यूट्यूब का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार बन चुका है?
क. अमेरिका
ख. पाकिस्तान
ग. भारत
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - हाल ही में जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक भारत देश हाल ही में यूट्यूब का सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार बन चुका है. भारत में हर महीने 26.5 करोड़ भारतीय यूजर्स इस वीडियो शेयरिंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 26 October 2017 for SSC Exam

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *