Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 13 April 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 13 April 2019 Questions and Answers

0

13 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “13 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘13 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


13 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. यूएई के बाद किस देश ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है?
क. चीन
ख. रूस
ग. जापान
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रूस - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद रूस के दूतावास ने कहा है की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व तौर पर आगे बढ़ाने के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला किया है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस टेलिकॉम कंपनी ने अपना न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है?
क. भारती एयरटेल
ख. वोडाफोन
ग. रिलायंस जियो
घ. आईडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिलायंस जियो - मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में अपना न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन "जियो न्यूज" लांच किया है जो की गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा.

प्रश्‍न 3. हाल ही में देश के कितने रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल ने रेलवायर वाईफाई सेवा शुरु की है?
क. 400 रेलवे स्टेशनों
ख. 800 रेलवे स्टेशनों
ग. 1200 रेलवे स्टेशनों
घ. 1600 रेलवे स्टेशनों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 1600 रेलवे स्टेशनों - हाल ही में देश के 1600 रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल ने रेलवायर वाईफाई शुरु किया है. हाल ही में मुंबई शहर का सांताक्रूज़ रेलवे स्टेशन वाईफाई जोन बनने वाला 1600वा रेलवे स्टेशन बन गया है.

प्रश्‍न 4. फेसबुक के द्वारा किये गए के सर्वे के मुतबिक, कौन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बन गया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. राहुल गाँधी
ग. ली केकियांग
घ. डमिट्री मेददेव

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. नरेंद्र मोदी - फेसबुक के द्वारा किये गए के सर्वे के मुतबिक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए है. इस सर्वे में नरेंद्र मोदी को 4 करोड़ 35 लाख लोगों ने उनका निजी फेसबुक अकाउंट पंसद किया है.

प्रश्‍न 5. किस शहर मे होम्‍योपैथी के संस्‍थापक डॉ. क्रिश्‍चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन के जन्मदिवस पर दो-दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया है?
क. हैदराबाद
ख. नई दिल्‍ली
ग. सिक्किम
घ. इंदोर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नई दिल्‍ली - हाल ही में होम्‍योपैथी के संस्‍थापक डॉ. क्रिश्‍चियन फ्रेडरिक सेमुएल हनीमैन के जन्मदिवस पर नई दिल्‍ली शहर में दो-दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन किया है. इस अवसर पर होम्‍योपैथी के क्षेत्र में अल्‍पकालिक छात्रवृति योजना के तहत छात्रवृ‍त्तियां प्रदान की जाएंगी.

प्रश्‍न 6. आईपीएल की किस टीम के कप्तान ने आईपीएल के इतिहास में कप्तानी करते हुए 100 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. चेन्नई सुपर किंग्स
ख. राजस्थान रॉयल्स
ग. कोलकत्ता नाईट राइडर्स
घ. रॉयल चैलेंजर बंगलौर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. चेन्नई सुपर किंग्स - आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में कप्तानी करते हुए 100 जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है .उन्होंने यह रिकॉर्ड 166 मैचों में बनाया है.

प्रश्‍न 7. किस देश की स्पेसएक्स कंपनी ने फाल्कन हेवी रॉकेट की मदद से पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण कर उपग्रह को सफलतापूर्वक स्थापित किया है?
क. सऊदी अरब
ख. जापान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका - अमेरिका की स्पेसएक्स कंपनी ने फाल्कन हेवी रॉकेट की मदद से पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण कर सऊदी अरब के उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया है. इस राकेट का थ्रस्ट 51 लाख पौंड था जो कि दर्जनों जेट विमानों के मुकाबले ज्यादा है.

प्रश्‍न 8. होन्गकोंग स्टॉक मार्किट किस देश के पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक बाज़ार बन गया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जापान - होन्गकोंग स्टॉक मार्किट हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक बाज़ार बन गया है. अभी पहले स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर चीन बरकरार हैं.

प्रश्‍न 9. अब्देलकादर बेनसलाह को हाल ही में किस देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
क. इराक
ख. इण्डोनेशिया
ग. अल्जीरिया
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अल्जीरिया - अब्देलकादर बेनसलाह को हाल ही में अल्जीरिया देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है वे पूर्व राष्ट्रपति अब्देलअज़ीज़ बोउतेफ्लिका की जगह लेंगे. अब्देलअज़ीज़ बोउतेफ्लिका ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

प्रश्‍न 10. भारत और किस देश की सेनाओं के बीच हाल ही में द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास “बोल्ड कुरुक्षेत्र” शुरु हुआ है?
क. जापान
ख. इण्डोनेशिया
ग. रूस
घ. सिंगापुर

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सिंगापुर - हाल ही में भारत और सिंगापुर देश की सेनाओं के बीच हाल ही में द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास "बोल्ड कुरुक्षेत्र" शुरु हुआ है. यह संयुक्त अभ्यास 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक झांसी के बबीना में आयोजित किया जा रहा है.

Read Also...  6-October-2021 Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *