Home / Current Affairs Hindi / 6-October-2021 Current Affairs in Hindi

6-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 6 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

6 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 6th October 2021 in Hindi


स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गयी है?

  • चिकित्सा
  • भौतिकी
  • साहित्य
  • अर्थशास्त्र

उत्तर: भौतिकी – रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने हाल ही में स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी वैज्ञानिकों को “जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए” भौतिकी क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की है.


हाल ही में किस मंत्रालय ने बौद्ध पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट पर सम्मेलन का आयोजन किया है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • वस्त्र मंत्रालय
  • पर्यटन मंत्रालय

उत्तर: पर्यटन मंत्रालय – पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में बौद्ध पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए बौद्ध सर्किट पर सम्मेलन का आयोजन किया है. साथ ही मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत एमपी, यूपी, बिहार, गुजरात तथा आंध्र प्रदेश राज्यों में बौद्ध सर्किट विकास के लिए 325.53 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है.


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में यूनिसेफ की “स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन” रिपोर्ट जारी की है?

  • श्री मनसुख मांडविया
  • श्री राजनाथ सिंह
  • श्री निर्मला सीतारमण
  • श्री हरदीप सिंह पूरी
Read Also...  8th to 14 December 2021 - 2nd Week Current Affairs in Hindi

उत्तर: श्री मनसुख मांडविया – केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में यूनिसेफ की 2021 में विश्वभर में बच्चों की वर्तमान स्थिति, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और देखभाल पर “स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन” रिपोर्ट जारी की है.


भारत और जापान की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “जिमेक्स” का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

  • तीसरा संस्करण
  • चौथा संस्करण
  • पांचवा संस्करण
  • सातवाँ संस्करण

उत्तर: पांचवा संस्करण – भारत और जापान की नौसेना के बीच 6 से 8 अक्टूबर 2021 तक अरब सागर में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “जिमेक्स” का पांचवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है. “जिमेक्स” का पिछला संस्करण सितंबर 2020 में आयोजित किया गया था.


भारत के किस राज्य की जीआई टैग वाली मिठाई मिहिदाना की पहली खेप बहरीन निर्यात की गई है?

  • महाराष्ट्र
  • केरल
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल

उत्तर: पश्चिम बंगाल – भारत के पश्चिम बंगाल के कोलकाता की एपीडा पंजीकृत मेसर्स डीएम एंटरप्राइजेज द्वारा जीआई टैग वाली मिठाई मिहिदाना की पहली खेप बहरीन के अलजजीरा ग्रुप को निर्यात की गई है. यह अनूठी मिठाई की और अधिक खेप आगामी दीवाली त्योहार के दौरान निर्यात की जाएंगी.


निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के लिए एक पहल शुरू की है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • ओडिशा सरकार

उत्तर: ओडिशा सरकार – ओडिशा सरकार ने हाल ही में राज्य में हाथियों को करंट लगने से होने वाली मौत से बचाने के लिए बिजली वितरण कंपनियों को 445.75 करोड़ रुपये आवंटित किये है. जिस धनराशि का उपयोग बिजली के नेटवर्क की ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने के लिए किया जायेगा. अब बिजली वितरण कंपनियां हाथी गलियारों और आवाजाही क्षेत्रों में खुले कंडक्टरों को भी बदल देंगी.

Read Also...  Current Affairs - 16 March 2018 - Questions and Answers in Hindi

निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने पांच साल के हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है?

  • इण्डोनेशिया
  • मालदीव
  • इथियोपिया
  • तंज़ानिया

उत्तर: इथियोपिया – इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने पांच साल के हाल ही में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है. वर्तमान में इथियोपिया करीब एक साल से संघर्ष से जूझ रहा है. अबी अहमद का जन्म 15 अगस्त 1976 में हुआ था. अबी अहमद शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले 100वें व्यक्ति हैं.


इनमे से किस देश ने हाल ही में पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

  • जापान
  • रूस
  • चीन
  • उत्तर कोरिया

उत्तर: रूस – रूस ने हाल ही में पहली बार परमाणु पनडुब्बी से लॉन्च किए जाने वाले जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी ने मिसाइल को बेरिंट सागर में दागा गया था. जबकि इससे पहले नौसेना के युद्धपोत से जिरकॉन मिसाइल कई बार परीक्षण किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *