GK Quiz on 19th April 2021 in Hindi (19 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’19 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 19th April 2021 in Hindi (19 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
निम्न में से किस भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नरेंद्र कोहली का हाल ही में निधन हो गया है?
उर्दू
हिंदी
अंग्रेजी
तमिल
सही उत्तर
उत्तर: हिंदी - हिंदी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. नरेंद्र कोहली का हाल ही में निधन हो गया है. वे कुछ दिनों पहले संस्कार भारती के 'कला संकुल' के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे उनकी पहली कहानी 1960 में प्रकाशित हई थी, वे वाणी प्रकाशन ग्रुप से 1988 से जुड़े हुए थे.
हॉलीवुड की फिल्म “हैरी पॉटर” सीरीज की एक्ट्रेस हेलेन मेकक्रोरी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
52 वर्ष
56 वर्ष
64 वर्ष
75 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 52 वर्ष - हॉलीवुड की फिल्म "हैरी पॉटर" सीरीज की एक्ट्रेस हेलेन मेकक्रोरी का हाल ही में 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर हॉलीवुड समेत दुनियाभर के उनके फैंस में शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्टर लुइस से 2007 में शादी की थी.
इनमे से किस संगठन ने हाल ही में सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (G-SAP) शुरू किया है?
निति आयोग
योजना आयोग
भारतीय रिज़र्व बैंक
निर्वाचन आयोग
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (G-SAP) शुरू किया है. जिसके तहत केंद्रीय बैंक के द्वारा 1 ट्रिलियन रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदे जाएंगे.
19 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व विज्ञान दिवस
विश्व महिला सुरक्षा दिवस
विश्व डाक दिवस
विश्व यकृत दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व यकृत दिवस - 19 अप्रैल को विश्वभर में विश्व यकृत (लीवर) दिवस मनाया जाता है इस दिवस का मुख्य उद्देश्य यकृत संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है. यकृत शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है और मस्तिष्क के अपवाद के साथ शरीर में सबसे जटिल अंग है.
भारत के किस राज्य में धामरा नदी पर रोपेक्स जेटी परियोजना के लिए 110 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है?
केरल
पंजाब
महाराष्ट्र
ओडिशा
सही उत्तर
उत्तर: ओडिशा - पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने सागरमाला पहल के तहत ओडिशा राज्य में धामरा नदी पर रोपेक्स जेटी परियोजना और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 110 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है. इस परियोजना के लिए बाकी 50 प्रतिशत हिस्सा ओडिशा सरकार वहन करेगी.
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रवि कुमार ने कितने किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है?
55 किलोग्राम वर्ग
57 किलोग्राम वर्ग
63 किलोग्राम वर्ग
75 किलोग्राम वर्ग
सही उत्तर
उत्तर: 63 किलोग्राम वर्ग - एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के रवि कुमार ने 63 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. जबकि भारत के बजरंग पूनिया को 65 किलो वेट में चोट की वजह से फाइनल से बाहर होना पड़ा इसलिए उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा.
एशियाई चैम्पियनशिप में क्लीन एवं जर्क में कितने किलो वेट उठाकर भारत की मीराबाई चानू ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
70 किलोग्राम
90 किलोग्राम
119 किलोग्राम
142 किलोग्राम
सही उत्तर
उत्तर: 119 किलोग्राम - एशियाई चैम्पियनशिप में क्लीन एवं जर्क में भारत की पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन मीराबाई चानू ने हाल ही में 119 किलो वेट उठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने स्नैच में 86 किग्रा वेट उठाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. जिससे इससे पहले क्लीन एवं जर्क मे वर्ल्ड रिकॉर्ड 118 किग्रा का था.
निम्न में से किस देश की सरकार ने आईएस सहित 11 कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है?
जापान सरकार
चीन सरकार
श्रीलंका सरकार
ऑस्ट्रेलिया सरकार
सही उत्तर
उत्तर: श्रीलंका सरकार - श्रीलंका सरकार ने हाल ही में आईएस सहित 11 कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. अधिसूचना के मुताबिक, कानून का पालन न करने वाले या ऐसी किसी साजिश में शामिल होने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को 10 से 20 साल कैद की सजा हो सकती है.