21 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “21 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘21 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
21 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1.भारत की कौन सी सेना ने हाल ही में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत “इंफाल” को सफलतापूर्वक लांच किया है? क. भारतीय जलसेना ख. भारतीय वायु सेना ग. भारतीय नौसेना घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारतीय नौसेना - भारतीय नौसेना ने हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत इंफाल को सफलतापूर्वक लांच किया है. यह प्रोजेक्ट 15ब्रेवो' के तहत यह तीसरा पोत है.
प्रश्न 2. भारत की गगनदीप कांग हाल ही में फोलो ऑफ़ द रॉयल सोसिएटी में शामिल होने वाली ________ भारतीय महिला वैज्ञानिक बन गयी है? क. पहली ख. दूसरी ग. तीसरी घ. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - भारत की गगनदीप कांग हाल ही में फोलो ऑफ़ द रॉयल सोसिएटी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बन गयी है. उन्हें बच्चो में होने वाले रोग की रिसर्च के लिए अनुसन्धान ले जाया गया था.
प्रश्न 3. 21 अप्रैल को भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. भारतीय सिविल सेवा दिवस ख. भारतीय डाक सेवा दिवस ग. भारतीय केंसर दिवस घ. भारतीय टी.बी. दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारतीय सिविल सेवा दिवस - 21 अप्रैल को भारत में भारतीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए द्वारा मनाया जाता है.
प्रश्न 4. वर्ष 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में किस कंपनी को 10,362 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है? क. टीसीएस ख. एचडीएफसी बैंक ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज घ. विप्रो
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को जनवरी-मार्च तिमाही में 10,362 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है. जो की अक्टूबर-दिसंबर 2018 के मुनाफे से 1.1% और जनवरी-मार्च 2018 के मुनाफे से 9.8% अधिक है.
प्रश्न 5. किस देश के क्रिकेटर “कोन दे लांज” का हाल ही में 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. स्कॉटलैंड ग. इंग्लैंड घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. स्कॉटलैंड - स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के क्रिकेटर और ऑलराउंडर कोन दे लांज का हाल ही में 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है वे लम्बे समय से ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त थे. उन्होंने वर्ष 2015 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच खेला था.
प्रश्न 6. आईपीएल 2019 में कौन सा गेंदबाज आइपीएल में 150 विकेट लेने वाला पहला भारतीय गेंदबाज बन गया है? क. सुनील नारायण ख. अमित मिश्रा ग. हार्दिक पंड्या घ. कुलदीप यादव
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमित मिश्रा - आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल के प्रमुख गेंदबाज अमित मिश्रा आइपीएल में 150 विकेट लेने वाले दुनिया के दुसरे और पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है. अमित मिश्रा से पहले यह रिकॉर्ड श्री लंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम है.
प्रश्न 7. अन्तरिक्ष एजेंसी नासा की पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री जेरी काब का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है? क. 78 वर्ष ख. 82 वर्ष ग. 88 वर्ष घ. 92 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 88 वर्ष - अन्तरिक्ष एजेंसी नासा की पहली महिला अन्तरिक्ष यात्री जेरी काब का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है वे जेरी काब का जन्म 5 मार्च 1931 को ओक्लाहोमा में हुआ था. वे मात्र 19 वर्ष की आयु में पुरुष को हवाई जहाज उडाना सिखाती थी.
प्रश्न 8. भारत के जयदीप सरकार को किस देश में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. जापान ग. दक्षिण अफ्रीका घ. अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दक्षिण अफ्रीका - भारत के वर्ष 1987 बेच के भारतीय विदेश अधिकारी जयदीप सरकार को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में नया उच्चयुक्त नियुक्त किया गया है. वे अभी भूटान देश में भारत के एम्बेसडर के पद पर नियुक्त है.
प्रश्न 9. सीबीएसई बोर्ड ने किस वर्ष से 10वी कक्षा के दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में विजुअल ऐड की अनुमति दे दी है? क. 2019 ख. 2020 ग. 2021 घ. 2022
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2020 - सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में 10वी कक्षा के दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में आवर्धक लेंस और पोर्टेबल विडियो (विजुअल ऐड ) आवर्धक के उपयोग के लिए अनुमति दे दी है.
प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच मई 2019 में “वरुण-19” नौसैनिक युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा? क. जापान ख. ऑस्ट्रेलिया ग. वियतनाम घ. फ्रांस
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फ्रांस - भारत और फ्रांस के बीच मई 2019 में "वरुण-19" नौसैनिक युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा. इस युद्धाभ्यास में विभिन्न परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक और धर्य के साथ पराक्रम दिखाने पर नौसेना द्वारा अभ्यास किया जायेगा.