Home / Current Affairs Hindi / 3 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

3 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

0

3 March 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘3 मार्च 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘3 March 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

केंद्र सरकार ने 1990 बैच के IPS अधिकारी का नाम बताइए, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया गया है?
क. संजय सिंह
ख. अजय माथुर
ग. विजय सिंह
घ. दलजीत सिंह चौधरी
उत्तर: दलजीत सिंह चौधरी – वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक पर कार्यरत दलजीत सिंह चौधरी को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है. इन्हें 3 बार राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है.

पीएम मोदी ने किस शहर में विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया है?
क. पुणे
ख. चेन्नई
ग. उज्जैन
घ. दिल्ली
उत्तर: उज्जैन – पीएम मोदी ने हाल ही में उज्जैन में विश्व की पहली वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया है. साथ ही उज्जैन आने-जाने वाले लोगों के लिए यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी बन गया है. वैदिक घड़ी पूर्ण रूप से डिजिटल है, जिसमें एक घंटा 48 मिनट का होगा और एक दिन में 24 नहीं बल्कि 30 घंटे होंगे.

हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने “कोल लॉजिस्टिक्स प्लान एंड पॉलिसी” लॉन्च की है?
क. अजय सिंह
ख. राजनाथ सिंह
ग. विजय सिंह
घ. प्रल्हाद जोशी
उत्तर: प्रल्हाद जोशी – केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने हाल ही में “कोल लॉजिस्टिक्स प्लान एंड पॉलिसी” लॉन्च की है. इसका लक्ष्य देशभर में कोयले को निर्बाध रूप से परिवहन सुनिश्चित करना और कोयला लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देना है.

Read Also...  6th to 12 July 2021 - Weekly Current Affairs in Hindi

फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया ने किस पेमेंट कंपनी पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
क. फ़ोनपे
ख.एयरटेल पेमेंट बैंक
ग. मोबिक्विक
घ. पेटीएम
उत्तर: पेटीएम – फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया (FIU-IND) ने हाल ही में पेटीएम पेमेंट बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना मनी लॉन्ड्रिंग उल्लंघन के लिए लगाया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *