Home / Current Affairs Hindi / 2 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

2 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

0

2 March 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘2 मार्च 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘2 March 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

सुप्रीम कोर्ट के किस पूर्व जस्टिस को लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
क. दीपक मिश्र
ख. अजय सिंह
ग. जय शर्मा
घ. ए. एम. खानविलकर
उत्तर: ए. एम. खानविलकर – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस ए. एम. खानविलकर को हाल ही में लोकपाल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष के रिटायर्ड हो जाने के बाद से यह पद खाली हो गया था.अभी तक लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे.

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने किसे भारत का अपना नया CEO नियुक्त किया है?
क. संदीप शर्मा
ख. मंदीप सिंह
ग. सचिन जैन
घ. विजय त्यागी
उत्तर: सचिन जैन – सचिन जैन को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने भारत का अपना नया CEO नियुक्त किया है। WGC, ग्लोबल गोल्ड माइनर्स की बॉडी है. वे इससे पहले डी बीयर्स में कार्यरत थें, जहां उन्होंने पिछले 13 वर्षों से कई वरिष्ठ भूमिकाएं निभाई हैं.

रेनू सूद कर्नाड को किस पेमेंट गेटवे कंपनी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है?
क. पेटीएम
ख. फ़ोनपे
ग. गूगलपे
घ. पेयू
उत्तर: पेयू – लीडिंग पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी PayU ने हाल ही में HDFC बैंक के डायरेक्टर के रूप में कार्यरत रेनू सूद कर्नाड को कंपनी का चेयरपर्सन और इंडिपेडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है. उनके अलावा कंपनी ने अपने निदेशक मंडल में 4 नए सदस्यों की नियुक्ति का ऐलान किया है.

Read Also...  Current Affairs Hindi 27 सितम्बर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा लिखित बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक पुस्तक का विमोचन किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. गोवा
उत्तर: गोवा – गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई द्वारा लिखित बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक (Basic Structure and Republic) पुस्तक का विमोचन किया गया है.उन्होंने 2019 से 2021 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया है.

भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर का नाम बताइए, जिसे नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE) से सम्मानित किया गया है?
क. अजय सिंह
ख. संजय माथुर
ग. विजय शर्मा
घ. सुनील मित्तल
उत्तर: सुनील मित्तल – भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरपर्सन सुनील मित्तल को हाल ही में नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सेलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर’ (KBE) से सम्मानित किया गया है. ये ब्रिटेन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है, जिसके जरिए विदेशी नागरिकों को मानद उपाधि दी जाती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *