Home / Current Affairs Hindi / 1 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

1 मार्च 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

0

1 March 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 मार्च 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 March 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1-2 मार्च को पश्चिम बंगाल और किस राज्य की यात्रा के दौरान 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. गुजरात
घ. बिहार
उत्तर: बिहार – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1-2 मार्च, 2024 को झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे. वे धनबाद के सिन्‍द्री पहुंचेंगे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

निम्न में से किस मंत्रालय ने भुवन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके शहरी फ़्रेम सर्वेक्षण पर इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
उत्तर: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय – सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और ने भुवन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके शहरी फ़्रेम सर्वेक्षण पर इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. समझौता ज्ञापन के अंतर्गत डिजिटल मोड में भुवन प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करके अत्याधुनिक जियो आईसीटी टूल और तकनीकों का उपयोग किया जाएगा.

Read Also...  Current affairs in Hindi – 30 September 2022 questions and answers

2027 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किस देश में किये जाने की घोषणा की गयी है?
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन
उत्तर: चीन – चीन के बीजिंग में 2027 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स इंडोर चैम्पियनशिप (1-3 मार्च) से पहले ग्लासगो में आयोजित 234वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

फ़ेलेटी टीओ हाल ही में किस देश की नई प्रधान मंत्री बनीं है?
क. चेक
ख. रोमानिया
ग. न्यूजीलैंड
घ. तुवालू
उत्तर: तुवालू – पूर्व अटॉर्नी जनरल फेलेटी टेओ को तुवालु के नए प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया है. एकमात्र नामांकित व्यक्ति टीओ को 15 सांसदों ने बिना वोट के सर्वसम्मति से चुना है.

इंडियन बैंक एसोसिएशन ने और किसने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनाव में आम लोगों को वोटिंग के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से MoU साइन किया है. ?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया
उत्तर: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया – इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक एसोसिएशन ने हाल ही में आगामी लोकसभा चुनाव में आम लोगों को वोटिंग के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से MoU साइन किया है. इससे पहले ECI ने शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी साइन किए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *