Current Affairs in Hindi – 9 April 2019 Questions and Answers

9 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “9 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘9 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


9 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. शोधकर्ताओं की एक टीम भारत के किस राज्य में मकड़ी की नई प्रजाति खोजी है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. राजस्थान
घ. केरल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केरल - शोधकर्ताओं की एक टीम भारत के केरल राज्य में मकड़ी की नई प्रजाति खोजी है. केरल के एर्नाकुलम में मौजूद इलिथोडु जंगलों में मकड़ी की एक नई प्रजाति की खोज की गई है. यह मकड़ियाँ ‘हैब्रोसेस्टेम जीनस’ से जुड़ी एक नई प्रजाति है.

प्रश्‍न 2. किस देश की होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग की प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. श्रीलंका
ग. अमेरिका
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - हाल ही में अमेरिका की होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग की प्रमुख कर्स्टजेन नीलसन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है.

प्रश्‍न 3. लोकसभा चुनाव के लिए किस पोलिटिकल पार्टी ने हाल ही में चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है?
क. इंडियन कांग्रेस
ख. भाजपा
ग. आम आदमी पार्टी
घ. समाजवादी पार्टी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भाजपा - लोकसभा चुनाव के लिए हाल ही में भाजपा पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है. इस घोषणा पत्र में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को रखा गया है जिसे संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ नाम दिया गया है.

प्रश्‍न 4. दुनिया के नंबर वन घुड़सवार स्टीव गुएरडाट ने हाल ही में कौन सी बार एफईआई जम्पिंग वर्ल्ड कप जीता है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तीसरी बार - दुनिया के नंबर वन घुड़सवार स्टीव गुएरडाट ने हाल ही में तीसरी बार एफईआई जम्पिंग वर्ल्ड कप जीता है. स्विट्जरलैंड के स्टीव गुएरडाट ने 2015 और 2016 में यह खिताब जीता था. वे तीन बार चैम्पियन बनने वाले दुनिया के पांचवें घुड़सवार हैं.

प्रश्‍न 5. अमेरिका की किस टेनिस खिलाडी ने पहली बार चार्ल्स्टन ओपन का ख़िताब जीता है?
क. सेरेना विलियम्स
ख. वीनस विलियम्स
ग. मेडिसन कीज
घ. मरिया शारापोवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेडिसन कीज - अमेरिका की टेनिस खिलाडी मेडिसन कीज ने हाल ही में पहली बार चार्ल्स्टन ओपन का ख़िताब जीता है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में डेनमार्क की कैरीलीना वोज्नियाकी को 7-6(5), 6-3 से हराया है.

प्रश्‍न 6. कोरियन एयर के चेयरमैन और सीईओ चो यांग-हो का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 66 वर्ष
ख. 70 वर्ष
ग. 74 वर्ष
घ. 85 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 70 वर्ष - कोरियन एयर के चेयरमैन और सीईओ चो यांग-हो का हाल ही में 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे वर्ष 1999 में चेयरमैन और सीईओ बने थे और कोरियन एयर को अंतरराष्ट्रीय स्तर की एयरलाइन बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस स्पेस एजेंसी के अन्तरिक्ष मिशन हायाबुसा-2 ने एस्टरॉयड पर सफलतापूर्वक विस्फोटक गिराया है?
क. इसरो
ख. ईसा
ग. नासा
घ. जाक्सा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जाक्सा - जापान की स्पेस एजेंसी जाक्सा के अन्तरिक्ष मिशन हायाबुसा-2 ने एस्टरॉयड पर सफलतापूर्वक विस्फोटक गिराया है. विस्फोटक गिराने का उद्देश्य एस्टरॉयड पर क्रेटर का निर्माण करना है और मलबे को एकत्रित करके पृथ्वी के निर्माण के रहस्यों का पता लगाना है.

प्रश्‍न 8. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में किस बैडमिंटन खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
क. पीवी सिन्धु
ख. अश्विनी पोनप्पा
ग. साइना नेहवाल
घ. सुमन शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पीवी सिन्धु - ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिन्धु को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. पीवी सिन्धु को चीन में खेले गए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए यह अवार्ड दिया गया है.

प्रश्‍न 9. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में किस खिलाडी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
क. सुशील कुमार
ख. नीरज चोपड़ा
ग. विराट कोहली
घ. रोहित शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नीरज चोपड़ा - ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को वर्ष 2018 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 10. भारत के किस राज्य में ऐतिहासिक लड़ाई (द्वितीय विश्व युद्ध) की प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. मणिपुर
घ. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मणिपुर - भारत के मणिपुर राज्य के कंगला टोंगबी में हुए भीषण युद्ध की याद में ऐतिहासिक लड़ाई (द्वितीय विश्व युद्ध) की प्लेटिनम जुबली समारोह मनाया गया है.
Read Also...  Current Affairs In Hindi – 15 September 2022 Questions And Answers
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *