Home / Current Affairs Hindi / India Nuclear Mission- 2047 तक भारत का 100 गीगावॉट ऊर्जा उत्पादन का रखा लक्ष्य

India Nuclear Mission- 2047 तक भारत का 100 गीगावॉट ऊर्जा उत्पादन का रखा लक्ष्य

0

भारत बढ़ा रहा परमाणु शक्ति, न्यूक्लियर मिशन किया शुरू, 2047 तक 100 गीगाबाइट का लक्ष्य

India Nuclear Mission: भारत अपनी परमाणु शक्ति बढ़ाने के क्षेत्र में अब न्यूक्लियर मिशन शुरू कर रहा है. इस मिशन के तहत 100 गीगावॉट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. वहीं यह लक्ष्य 2047 तक के लिए रखा रखा गया है.

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने एक नए मिशन की शुरू कर दी है. इस मिशन के तहत देश में कुल 100 गीगावॉट ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. केंद सरकार के इस मिशन का नाम “न्यूक्लियर” मिशन है. वहीं उसका उद्देश्य देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पन्न करना है. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊर्जा को लेकर राज्यसभा में भी जानकारी दी. इस दौरान बताया गया कि 100 गीगाबाइट ऊर्जा के उत्पादन का जो लक्ष्य रखा गया है, वो देश की कुल ऊर्जा जरूरत का 10% होगा.

निजी कंपनियों को मिला भागीदारी का मौका

केंद्र सरकार ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अब निजी कंपनियों को भी मौका दिए जाने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि इस मिशन में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) होंगे, जो करीब 16 मेगवाट से 300 मेगावाट के क्षमता तक के हो सकते हैं. हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने इसमें अब प्राइवेट कंपनियों को मौका देकर ऊर्जा का क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करने का मन बना लिया है. निजी कंपनियों को भी परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में काम करके सहयोग का अवसर दिया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 November 2019 Questions and Answers

20,000 करोड़ रुपये का आवंटन

केंद्र की मोदी सरकार ने परमाणु मिशन के लिए बड़ा बजट आवंटित किया है. दरअसल 2014 के बाद से परमाणु ऊर्जा विभाग के बजट में भारी वृद्धि की गई है. आंकड़ों के अनुसार 2014 से अब तक इस क्षेत्र में करीब 170% की वृद्धि हुई है. वहीं 2024-25 के लिए जो बजट आवंटित किया गया है, वो 20,000 करोड़ रुपये का है. यह बजट भारत छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर” (Bharat SMR) के स्वदेशी विकास के लिए आवंटित किया गया है. जहां अब देश में 5 SMR का निर्माण कराया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *