भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 1st August 2020 in Hindi (1 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. हाल ही में किसने चीन जैसे देशों से कलर टेलीविजन के आयात पर रोक लगा दी है?
सुप्रीमकोर्ट
हाईकोर्ट
केंद्र सरकार
निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन जैसे देशों से कलर टेलीविजन के आयात पर रोक लगा दी है. जबकि पिछले वर्ष 5836 करोड़ रुपए के टीवी आए थे. सरकार ने घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतिबंध लगाया है.
प्रश्न 2. भारत और यूरोपीय संघ के बीच आने वाले कितने वर्षो में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौते का नवीनीकरण हुआ है?
2 वर्षो
3 वर्षो
4 वर्षो
5 वर्षो
सही उत्तर देखे
उत्तर: 5 वर्षो - भारत और यूरोपीय संघ के बीच आने वाले 5 वर्षो में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौते का नवीनीकरण हुआ है. समझौते पर शुरू में 23 नवंबर 2001 को हस्ताक्षर किया गया था. इसका नवीनीकरण बाद में 2007 और 2015 में किया गया था.
प्रश्न 3. मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर क्या रख दिया गया है?
विज्ञानं मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय
खेल मंत्रालय
साहियोग मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: शिक्षा मंत्रालय - मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय रख दिया गया है. हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति के मसौदे की समीक्षा हुई थी. इस कैबिनेट की बैठक में नई शिक्षा नीति में भाषा के विकल्प को बढ़ा दिया गया है.
प्रश्न 4. ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने हाल ही में कितने मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं देश को समर्पित किया है?
200 मेगावाट
400 मेगावाट
600 मेगावाट
800 मेगावाट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 800 मेगावाट - बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने हाल ही में 800 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं देश को समर्पित किया है जिसका विकास सिंगापुर की सेम्बकार्प इंडस्ट्रीज की भारतीय इकाई एसईआईएल ने किया है.
प्रश्न 5. इनमे से किस कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत को बढ़ावा देने बिल पास किया है?
भारतीय कांग्रेस कमेटी
अमेरिकी कांग्रेस कमेटी
ऑस्ट्रेलियाई कांग्रेस कमेटी
जापानी कांग्रेस कमेटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: अमेरिकी कांग्रेस कमेटी - अमेरिकी कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत को बढ़ावा देने बिल पास किया है. भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा द्वारा अनुमोदित ‘गांधी-किंग एक्सचेंज एक्ट’ को सदन की विदेश मामलों की समिति ने पारित किया है.
प्रश्न 6. एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 के प्रतिरोध के लिए भारत को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान मजूर किया है?
1 मिलियन डॉलर
2 मिलियन डॉलर
3 मिलियन डॉलर
4 मिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 3 मिलियन डॉलर - एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 के प्रतिरोध के लिए भारत को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान मजूर किया है. जिसका उपयोग आवश्यक थर्मल स्कैनर और अन्य वस्तुओं की खरीद के लिए किया जाएगा.
प्रश्न 7. 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच विश्वभर में कौन सा सप्ताह मनाया जाता है?
विश्व विजय सप्ताह
विश्व महिला सहियोग सप्ताह
विश्व स्तनपान सप्ताह
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व स्तनपान सप्ताह- 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच विश्वभर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य विश्व में स्तनपान को प्रोत्साहित करने और दुनिया के शिशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है.
प्रश्न 8. चीन ने पृथ्वी का अध्ययन के लिए हाल ही में कितने सेटेलाइट लॉन्च किये है?
2 सेटेलाइट
3 सेटेलाइट
4 सेटेलाइट
5 सेटेलाइट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 3 सेटेलाइट - चीन ने पृथ्वी का अध्ययन के लिए हाल ही में 3 सेटेलाइट लॉन्च किये है. ताइयुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से जी युआन-3 के अलावा दो अन्य सैटेलाइट लॉन्च किए गए हैं.
प्रश्न 9. निम्न में से किस राज्य सरकार ने बबीता फोगाट और कविता देवी को खेल व युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया हैं?
दिल्ली सरकार
पंजाब सरकार
हरियाणा सरकार
केरल सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: हरियाणा सरकार - हरियाणा सरकार ने पहलवान बबीता फोगाट और कविता देवी को दो अलग-अलग आदेशों में खेल व युवा मामले विभाग में उप निदेशक नियुक्त किया हैं. इससे पहली बबिता हरियाणा पुलिस में उप-निरीक्षक के पद पर तैनात थी.
प्रश्न 10. इनमे से किस देश की सरकार ने ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम पबजी पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है?
मालदीव सरकार
भारत सरकार
पाकिस्तान सरकार
श्री लंका सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: पाकिस्तान सरकार - पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम पबजी पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है. पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी ने इस गेम को बैन किए जाने के समय दलील दी थी.