Home / Current Affairs Hindi / 1 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 1st August 2021 in Hindi (1 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 1 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 1st August 2021 in Hindi (1 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


भारत सरकार ने उड़ान योजना के तहत कितने नए हवाई यातायात मार्गों को मंजूरी दे दी है?

  • 380
  • 580
  • 780
  • 980

उत्तर: 780 – भारत सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना के तहत 780 नए हवाई यातायात मार्गों को मंजूरी दे दी है. इस योजना के शुरू होने के बाद देश में 359 रूट खोले गए हैं. इस योजना के तहत 59 नए हवाई अड्डे स्थापित किए गए हैं. इस योजना को 2017 में लॉन्च किया गया था. उड़ान एक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय हवाई अड्डा विकास योजना है.


भारतीय नौसेना और किस नौसेना के बीच हाल ही में इंद्र नौसेना अभ्यास का 12वां संस्करण आयोजित किया गया है?

  • जापानी नौसेना
  • अमेरिकी नौसेना
  • ऑस्ट्रेलियाई नौसेना
  • रुसी नौसेना

उत्तर: रुसी नौसेना – भारतीय नौसेना और रुसी नौसेना के बीच हाल ही में इंद्र नौसेना अभ्यास का 12वां संस्करण आयोजित किया गया है. यह एक द्विवार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है जिसका आयोजन बाल्टिक सागर में किया गया है. इस नौसेना अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशो की नौसेनाओं के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है.

Read Also...  26 अगस्त 2018 सामयिकी सवाल और जवाब - 26 August 2018 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है?

  • केनरा बैंक
  • आर्यव्रत बैंक
  • मडगाम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
  • पंजाब एंड सिंध बैंक

उत्तर: मडगाम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में मडगाम अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. क्योंकि बैंक वर्तमान वित्तीय स्थिति के कारण वे अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान नहीं कर पाएंगे. बैंक के पास पूंजी और आय के लिए पर्याप्त संभावनाएं नहीं थीं.


इसरो-नासा का संयुक्त मिशन निसार उपग्रह किस वर्ष लांच किया जायेगा?

  • 2022
  • 2023
  • 2024
  • 2025

उत्तर: 2023 – इसरो-नासा संयुक्त मिशन निसार उपग्रह, वर्ष 2023 में लांच किया जायेगा. इस मिशन का उद्देश्य उन्नत रडार छवियों का उपयोग करके विश्व स्तर पर पृथ्वी की सतह में परिवर्तन को मापना है. इस मिशन निसार उपग्रह को उपयोग ध्रुवीय क्रायोस्फीयर और हिंद महासागर क्षेत्र सहित पूरी पृथ्वी के वैश्विक अवलोकन के लिए किया जायेगा.


हाल ही में किस लेफ्टिनेंट जनरल ने आर्टिलियरी के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है?

  • संजय कुमार मेहता
  • तरुण कुमार चावला
  • सुमित कुमार मेहता
  • संजीत कुमार शर्मा

उत्तर: तरुण कुमार चावला – लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार चावला ने हाल ही में आर्टिलियरी के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल के रवि प्रसाद, पीवीएसएम, वीएसएम से यह कार्य संभाला है. जो 29 वर्ष पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं. लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार चावला सेंट थॉमस हाई स्कूल, देहरादून और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं.


1 अगस्त को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व ज्ञान दिवस
  • विश्व स्तनपान दिवस
  • विश्व डाक दिवस
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 20 November 2017 for SSC Exam

उत्तर: विश्व स्तनपान दिवस – 1 अगस्त को पूरे विश्वभर में विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है. विश्व स्तनपान दिवस एक सप्ताह तक चलाया जाता है हर वर्ष अस्पताल में ही महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया जाता है. चिकित्सकों की माने तो अधिकांश माताएं कुछ दिन बाद ही बच्चे को अपना दूध पिलाना बंद कर देती हैं जबकि बच्चे को पैदा होने के 6 महीने तक स्तनपान कराना चाहिए.


1 अगस्त को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • मुस्लिम महिला अधिकार दिवस
  • महिला सुरक्षा दिवस
  • विज्ञानं उन्नति दिवस
  • डाक दिवस

उत्तर: मुस्लिम महिला अधिकार दिवस – 1 अगस्त को पूरे भारत में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया जाता है. यह दिवस तीन तलाक के खिलाफ कानून के लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. केंद्र सरकार ने 1 अगस्त, 2019 को तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया, जिसने तीन तलाक के सामाजिक दुराचार को एक दण्डनीय अपराध बना दिया गया है.


भारत और किस देश ने हाल ही में वैश्विक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग पर अपना समझौता आगे बढ़ाया है?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: अमेरिका – भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में वैश्विक विकास के लिए त्रिकोणीय सहयोग पर मार्गदर्शक सिद्धांतों के वक्तव्य में अपना समझौता आगे बढ़ाया है. जिसकी अवधि वर्ष, 2026 तक बढ़ाने के लिए SGP समझौते के लिए इस दूसरे संशोधन पर हस्ताक्षर किए गए थे. इसे समझोते पर इससे पहले नवंबर, 2014 में हस्ताक्षर किए गए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *