Home / Current Affairs Hindi / 11 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 11th August 2021 in Hindi (11 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’11 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 11 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 11th August 2021 in Hindi (11 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


चुनावी कैंडिडेट का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने पर किसने बीजेपी और कांग्रेस समेत 8 दलों पर जुर्माना लगाया है?

  • केंद्र सरकार
  • निति आयोग
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट

उत्तर: सुप्रीम कोर्ट – सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में चुनावी कैंडिडेट का आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने पर बीजेपी और कांग्रेस समेत 8 दलों पर जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा है की सभी 8 दलों को सभी राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों का चयन करने के 48 घंटे के अंदर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड पब्लिश करना होगा.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले भारत के कौन से प्रधानमंत्री बन गए है?

  • पहले
  • तीसरे
  • चौथे
  • पांचवे

उत्तर: पहले – हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए है. UNSC में केवल 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ्रांस है, जबकि वर्तमान में भारत 2 वर्ष के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है.

Read Also...  Today Current Affairs – 5 जून 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

निम्न में से किस राज्य सरकार ने “काकोरी कांड” का नाम बदलकर “काकोरी ट्रेन एक्शन” कर दिया है?

  • दिल्ली सरकार
  • हरियाणा सरकार
  • केरल सरकार
  • उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार – उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में “काकोरी कांड” का नाम बदलकर “काकोरी ट्रेन एक्शन” कर दिया है. सरकार ने कहा है की “कांड” शब्द भारत के स्वतंत्रता संग्राम के तहत इस घटना के अपमान की भावना को दर्शाता है. इस वजह से इसका नाम बदला गया है.


इनमे से किस मंत्रालय के द्वारा भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • विज्ञान मंत्रालय
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

उत्तर: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा हाल ही में भारत का पहला इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 20 अक्टूबर, 2021 से तीन दिनों के लिए आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी है. जिसमे होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों और युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से प्री-इवेंट आयोजित किए जाएंगे.


आईपीसीसी ने हाल ही में “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी कौन सी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की है?

  • पहली
  • तीसरी
  • चौथी
  • छठी

उत्तर: छठी – जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) ने हाल ही में “Climate Change 2021: The Physical Science Basis” शीर्षक से अपनी छठी मूल्यांकन रिपोर्ट प्रकाशित की है. जिसके मुताबिक, हिंद महासागर अन्य महासागरों की तुलना में तेज़ी से गर्म हो रहा है जिससे समुद्र के स्तर में बढ़ोतरी हो रही है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 15 September 2020 Questions and Answers

निम्न में से किस युद्ध नायक और महावीर चक्र से सम्मानित कमोडोर कासरगोड पट्टानाशेट्टी गोपाल राव का निधन हो गया है?

  • 1941
  • 1947
  • 1971
  • 2005

उत्तर: 1971 – वर्ष 1971 के युद्ध नायक और महावीर चक्र से सम्मानित कमोडोर कासरगोड पट्टानाशेट्टी गोपाल राव का हाल ही में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन उम्र संबंधी बीमारी के कारण हुआ है. उन्होंने पश्चिमी बेड़े के एक छोटे टास्क समूह का नेतृत्व किया जिसने आपरेशन कैक्टस लिली के तहत कराची तट पर आक्रमण किया था.


हाल ही में किसने खाद्य तेल के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भर बनाने के लिए “नेशनल एडिबल ऑयल मिशन-ऑयल पाम” की घोषणा की है?

  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी
  • जितेन्द्र सिंह
  • नरेंद्र मोदी

उत्तर: नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में खाद्य तेल/पाम ऑयल सहित कुकिंग ऑयल में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने और आयात को कम करने के उद्देश्य से “नेशनल एडिबल ऑयल मिशन-ऑयल पाम” की घोषणा की है. उन्होंने कहा है की खाद्य तेल के क्षेत्र में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा.


निम्न में से किस देश ने तिब्बत के ल्हासा हवाई अड्डे पर नया टर्मिनल खोला है?

  • ताइवान
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • चीन

उत्तर: चीन – चीन ने हाल ही में तिब्बत के ल्हासा हवाई अड्डे पर तिब्बत का सबसे बड़ा नया टर्मिनल खोला है. जिसे रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में परिवहन बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए खोला गया है. यह तिब्बत को दक्षिण एशिया के लिए वैश्विक रसद केंद्र के रूप में उभरने में मदद करेगा.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 28 November 2020 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *