Home / Current Affairs Hindi / 16 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 16th August 2021 in Hindi (16 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’16 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 16 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 16th August 2021 in Hindi (16 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


इनमे से कौन सा एप्प विश्वभर में सबसे अधिक बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है?

  • फेसबुक
  • टिकटॉक
  • ट्विटर
  • गूगल

उत्तर: टिकटॉक – बिजनेस जर्नल Nikkei Asia के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक एप्प विश्वभर में सबसे अधिक बार डाउनलोड किये जाने वाला ऐप बन गया है. टिकटॉक ने डाउनलोडिंग के मामले में फेसबुक ऐप को भी पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में फेसबुक दूसरे नंबर पर, व्हाट्सएप तीसरे नंबर, इंस्टाग्राम चौथे नंबर पर है.


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कितने पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है?

  • 1,380 पुलिस कर्मियों
  • 2,380 पुलिस कर्मियों
  • 3,380 पुलिस कर्मियों
  • 4,380 पुलिस कर्मियों

उत्तर: 1,380 पुलिस कर्मियों – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाल ही में 1,380 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है. जिसमे से 628 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 01 पीपीएमजी और सीआरपीएफ (मरणोपरांत) को 01 पीपीएमजी से सम्मानित किया जा रहा है.


निम्न में से किस एयरलाइन कंपनी ने ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 वर्ष तक फ्री हवाई सफर देने की घोषणा की है?

  • एयर इंडिया एयरलाइन कंपनी
  • गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी
  • एयर एशिया एयरलाइन कंपनी
  • इंडियन एयरलाइंस
Read Also...  Current Affairs Hindi 31 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

उत्तर: गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी – गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी ने हाल ही में ओलम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5 वर्ष तक फ्री हवाई सफर देने की घोषणा की है. ओलंपिक 2020 में भारत ने 7 पदक जीते हैं, जिनमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं.


इनमे से किस राज्य सरकार ने वंदना कटारिया को “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • उत्तराखंड सरकार

उत्तर: उत्तराखंड सरकार – उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड राज्य के “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान” का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था.


अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • दिल्ली

उत्तर: मिजोरम – अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को हाल ही में मिजोरम राज्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उन्होंने वर्ष 1993 में अमृतसर से हाईजैक हुए विमान से बिना किसी हानि के 124 यात्रियों को सकुशल बचाया था.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लगातार कौन सी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है?

  • 5वी
  • 7वी
  • 8वी
  • 9वी

उत्तर: 8वी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लगातार 8वी बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है. साथ ही धवजारोहण के समय थलसेना, वायुसेना, नौसेना और दिल्ली पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों ने राष्ट्र-सैल्यूट दिया. उन्होंने इस अवसर पर नेशनल हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 12 July 2017 for SSC Exam

निम्न में से किस क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है?

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम
  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम

उत्तर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम – बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज को हेडन वॉल्श जूनियर को पछाड़कर प्लेअर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है.


ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदूषित देश कौन सा था?

  • न्यूजीलैंड
  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश

उत्तर: बांग्लादेश – ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश के द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदूषित देश बांग्लादेश था. जबकि दुसरे स्थान पर पाकिस्तान, तीसरे स्थान पर भारत और चौथे पायदान पर मंगोलिया रहा है. जारी रिपोर्ट के अनुसार, 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 शहर सिर्फ बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान और भारत से हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *