19 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 19th August 2021 in Hindi (19 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 19 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 19th August 2021 in Hindi (19 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


उत्तर प्रदेश में सरकार ने किस शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के लिए पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा है?

  • कानपूर
  • अलीगढ़
  • विजयगढ़
  • मुगलसराय

उत्तर: अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश में सरकार ने अलीगढ़ शहर का नाम बदलकर हरिगढ़ करने के लिए अलीगढ़ जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा है. साथ ही जिला पंचायत सदस्यों ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.


19 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस
  • विश्व ग्राफ दिवस
  • विश्व ज्ञान दिवस

उत्तर: विश्व फोटोग्राफी दिवस – 19 अगस्त को विश्वभर में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है जो किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते हैं.


निम्न में से किस राज्य सरकार ने “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना” शुरू की है?

  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • केरल सरकार
  • छत्तीसगढ़ सरकार
Read Also...  वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार – छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना” शुरू की है. जिसके तहत 12 लाख भूमिहीन मजदूरों को 6000 रुपये प्रदान किए जाएंगे. यह योजना 200 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ शुरू की गयी है. इस योजना से 12 लाख भूमिहीन परिवारों को लाभ होगा.


हाल ही में किसने MeitY-NASSCOM स्टार्ट-अप महिला उद्यमी पुरस्कार 2020-21 की घोषणा की है?

  • भारत सरकार
  • पाकिस्तान सरकार
  • कजिज्स्तान सरकार
  • कनाडा सरकार

उत्तर: भारत सरकार – भारत सरकार ने हाल ही में महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना को पहचानने और उसे विकसित करने के लिए MeitY-NASSCOM स्टार्ट-अप महिला उद्यमी पुरस्कार 2020-21 की घोषणा की है. यह पुरस्कार महिलाओं की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शक रोल मॉडल के रूप में सेवा करने के लिए के लिए प्रेरित करेगा.


सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 52 वर्ष
  • 69 वर्ष
  • 72 वर्ष
  • 82 वर्ष

उत्तर: 69 वर्ष – सुडोकू के गॉडफादर माकी काजी का पित्त नली के कैंसर की वजह से हाल ही में 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे एक लोकप्रिय संख्या पहेली सुडोकू के निर्माता थे. माकी काजी निकोली कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष थे। यह एक जापानी पहेली निर्माता है.


टीसीएस हाल ही में 13 लाख करोड़ रुपये के मार्केट-कैप को पार करने वाली कौन सी भारतीय कंपनी बन गयी है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी

उत्तर: दूसरी – रिलायंस के बाद हाल ही में टीसीएस 13 लाख करोड़ रुपये के मार्केट-कैप को पार करने वाली दूसरी भारतीय कंपनी बन गयी है. टीसीएस के शेयर 2.32% की बढ़त के साथ 3,552.4 रुपये पर बंद हुए है. वर्तमान में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्य 13.7 लाख करोड़ रुपये है.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 5 November 2023: Questions and Answers

इनमे से किसने हाल ही में महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी “NDA” की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है?

  • शिक्षा विभाग
  • रोजगार विभाग
  • सुप्रीम कोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट

उत्तर: सुप्रीम कोर्ट – सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में महिलाओं को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी “NDA” की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सेना के नीतिगत फैसले को लैंगिक भेदभाव बताया है. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी विश्व की पहली त्रि-सेवा अकादमी है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी को 7 दिसंबर, 1954 को एक उद्घाटन समारोह के साथ कमीशन किया गया था.


वैज्ञानिको को किस देश में पृथ्वी से डायनासोर को खत्म करने वाला एस्टेरोयड मिला है?

  • जापान
  • मेक्सिको
  • इंग्लैंड
  • फिलीपींस

उत्तर: मेक्सिको – कंप्यूटर मॉडल के उपयोग के साथ वैज्ञानिको ने 1,30,000 मॉडल क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करते हुए हाल ही में मेक्सिको में पृथ्वी से डायनासोर को खत्म करने वाले एस्टेरोयड की खोज की है. इस एस्टेरोयड ने एक गड्ढा बना दिया जिसने लगभग 90 मील के क्षेत्र को कवर किया है. इस क्षुद्रग्रह को डायनासोर ही नहीं बल्कि उस समय की कुल प्रजातियों के लगभग 75% प्रजातियों को खत्म करने का श्रेय दिया गया है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *