Home / Current Affairs Hindi / August 2, 2020 Gk in Hindi

Current Affairs in Hindi – 2 August 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘2 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘2 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 2nd August 2020 in Hindi (2 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. सऊदी अरामको को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी में पहले स्थान पर पहुच गयी है?

  1. माइक्रोसॉफ्ट
  2. फेसबुक
  3. एप्पल
  4. सैमसंग
सही उत्तर देखे
उत्तर: एप्पल - सऊदी अरामको को पीछे छोड़कर एप्पल कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी में पहले स्थान पर पहुच गयी है. हाल ही में एप्पल कंपनी के शेयरों में 10 फीसद तक की जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है.

प्रश्न 2. एलआईसी कंपनी ने कोरोना वायरस के दौरान मौत से संबंधित कितने पॉलिसी दावों के लिए 26.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया है?

  1. 261 पॉलिसी दावों
  2. 361 पॉलिसी दावों
  3. 461 पॉलिसी दावों
  4. 561 पॉलिसी दावों
सही उत्तर देखे
उत्तर: 561 पॉलिसी दावों - एलआईसी कंपनी ने कोरोना वायरस के दौरान मौत से संबंधित 561 पॉलिसी दावों के लिए 26.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. जो की कमाई का नया रिकॉर्ड है. वर्ष 2019-20 में नये प्रीमियम से कंपनी ने कुल 1.78 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है.

प्रश्न 3. इनमे से किस पूर्व भारतीय कप्तान के कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया है?

  1. कपिल देव
  2. एमएस धोनी
  3. सचिन तेंदुलकर
  4. सौरव गांगुली
सही उत्तर देखे
उत्तर: सौरव गांगुली - पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गया है. वे 86 साल के थे. सौरव गांगुली के बचपन के कोच अशोक प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे.

प्रश्न 4. कितने वर्षीय रॉबिना एस्टी का नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और सक्रिय पायलट के तौर पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है?

  1. 55 वर्षीय
  2. 77 वर्षीय
  3. 88 वर्षीय
  4. 99 वर्षीय
सही उत्तर देखे
उत्तर: 99 वर्षीय - अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली 99 वर्षीय रॉबिना एस्टी का नाम दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और सक्रिय पायलट के तौर पर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. उन्होंने रिवरसाइड म्यूनिसिपल एयरपोर्ट मेंनेक्स्टजेन फ्लाइट एकेडमी के लिए अपनी आखिरी उड़ान भरी है.

प्रश्न 5. इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम कितने साल बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स का सदस्य का सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है?

  1. 9 साल
  2. 12 साल
  3. 14 साल
  4. 16 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: 9 साल - इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम हाल ही में 9 साल बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स का सदस्य का सम्मान पाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 102 टेस्ट में 5,283 रन बनाए और 383 विकेट लिए है. जबकि वर्ष 2011 में इस सम्मान से इंग्लैंड की पूर्व महिला कप्तान रशेल हेयो फ्लिंट को सम्मानित किया गया था.

प्रश्न 6. सीआईएस के द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से पैसा जुटाने के लिए पैनकार्ड क्लब पर किसने 20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

  1. सुप्रीमकोर्ट
  2. हाईकोर्ट
  3. केंद्र सरकार
  4. सेबी
सही उत्तर देखे
उत्तर: सेबी - पूंजी बाजार नियामक सेबी ने हाल ही में सीआईएस यानी कलेक्टिव इनवेस्टमेंट स्कीम के द्वारा निवेशकों से अवैध रूप से पैसा जुटाने के लिए पैनकार्ड क्लब पर 20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. सेबी ने जुर्माना भरने के लिए 45 दिन का वक्त दिया है अन्यथा कंपनी की प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाएगी.

प्रश्न 7. भारत के किस राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के तीन राजधानी वाले योजना को मंजूरी दे दी है?

  1. केरल
  2. तेलन्गाना
  3. केरल
  4. आंध्र प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: आंध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य के तीन राजधानी वाले योजना को मंजूरी दे दी है. इस वर्ष की शुरुआत में जगनमोहन रेड्डी सरकार ने राज्य की तीन राजधानियां बनाने की योजना को पेश किया था.

प्रश्न 8. हाल ही में किसने खेल दिवस के मौके पर दिए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए सिलेक्शन पैनल की घोषणा की है?

  1. एचआरडी
  2. खेल मंत्रालय
  3. केंद्र सरकार
  4. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: खेल मंत्रालय - खेल मंत्रालय ने हाल ही में खेल दिवस के मौके पर दिए जाने वाले नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए सिलेक्शन पैनल की घोषणा की है जिसमे क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ मेंस हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है.

प्रश्न 9. कोरोना वायरस की वजह से तमिलनाडु प्रीमियर लीग का कौन सा चरण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है?

  1. 5वां चरण
  2. 7वां चरण
  3. 9वां चरण
  4. 10वां चरण
सही उत्तर देखे
उत्तर: 5वां चरण - कोरोना वायरस की वजह से तमिलनाडु प्रीमियर लीग का 5वां चरण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है. अब यह टूर्नामेंट इस साल नवंबर में या फिर अगले साल मार्च में होगा. यह टूर्नामेंट का आयोजन 10 जून से 12 जुलाई तक होना था.

प्रश्न 10. राज्यसभा सांसद अमर सिंह का हाल ही में 64 साल की उम्र में किस देश में निधन हो गया है?

  1. अमेरिका
  2. जापान
  3. सिंगापुर
  4. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: सिंगापुर - राज्यसभा सांसद अमर सिंह का हाल ही में 64 साल की उम्र में सिंगापुर में निधन हो गया है उनका 6 महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे. उन्हें उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में जाना जाता था.
Read Also...  करंट अफेयर्स 24 दिसम्बर 2023 - प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *