Home / Current Affairs Hindi / करंट अफेयर्स 24 दिसम्बर 2023 – प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

करंट अफेयर्स 24 दिसम्बर 2023 – प्रश्न और उत्तर, वर्तमान घटनाक्रम

0

Today Current Affairs in Hindi 24 December 2023: Questions and Answers

आज के मतलब 24 दिसम्बर 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (Current Affairs of 24 December 2023) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

‘24 दिसम्बर 2023′ सामयिकी घटनाक्रम प्रश्नोत्तरी एवं व्याख्या हिंदी में

Q1. हाल ही में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार से शीतल देवी को सम्मानित किया गया यह किस खेल से संबंध रखती है?

क. क्रिकेट
ख. तीरंदाज
ग. खो-खो
घ. कबड्डी

उत्तर: ख. हाल ही में अर्जुन पुरस्कार विजेता और डबल एशियाई पैरा खेलों की स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज शीतल देवी को हाल ही में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Q2. हाल ही में किसे अर्श फरवरी में खेली जाने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है?

क. अनीता सिंह
ख. राजकुमारी यादव
ग. शुक्ला दत्ता
घ. यश्मिता सिन्हा

उत्तर: ग. पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी शुक्ला दत्ता को अगले साल फरवरी में खेली जाने वाली सैफ चैंपियनशिप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

Q3. हाल ही में किस भाला फेंक ख़िलाड़ी ने प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पुरुष का पुरस्कार जीता है?

क. सुमित एंटिल
ख. सुमित सिंह
ग. सुमित त्यागी
घ. सुमित त्रिपाठी

उत्तर: क. विश्व चैंपियन और साल 2020 पैरालंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित एंटिल ने प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पुरुष का पुरस्कार जीता है।

Read Also...  8th to 14th October 2019 Current Gk Questions and Answers in Hindi

Q4. हाल ही में किस टीम ने 17वीं ऑल इंडिया शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है?

क. पंजाब
ख. दिल्ली
ग. मुंबई
घ. गोवा

उत्तर: ख. 17वीं ऑल इंडिया शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में हरि सिंह क्लब दिल्ली ने क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड को छह विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

Q5. हाल ही में किस भारतीय पूर्व प्रधानमंत्री की 121वीं जयंती मनाई गई है?

क. चौधरी चरण सिंह
ख. जवाहर लाल नेहरु
ग. सुभाष चन्द्र बोस
घ. अटल बिहारी वाजपयी

उत्तर: क. हाल ही में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

Q6. हाल ही में गुजरात के किस शहर में केमिकल तथा पेट्रोकेमिकल पर प्री-वाइब्रेंट समिट सेमिनार आयोजित किया गया?

क. केनपुर
ख. लालशहर
ग. भरूच
घ. अनेक नगर

उत्तर: ग. गुजरात के शहर भरूच में केमिकल तथा पेट्रोकेमिकल पर प्री-वाइब्रेंट समिट सेमिनार शनिवार को आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *