भारत और विदेश से सम्बंधित “20 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘20 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
20 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर कौन सा कार्ड लॉन्च किया है? क. मास्टर कार्ड ख. वीजा कार्ड ग. रुपे कार्ड घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रुपे कार्ड - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर भूटान में रुपे कार्ड लॉन्च किया है. साथ ही भूटान की यात्रा पर प्रधानमंत्री ने मिलकर भारत-भूटान हाइड्रोपावर कॉऑपरेशन के पांच दशक पूरे होने पर एक स्टाम्प भी रिलीज की है.
प्रश्न 2. निम्न में से किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का हाल ही में दिल्ली में निधन हो गया है? क. गुजरात ख. पंजाब ग. बिहार घ. उत्तर प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. बिहार - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का हाल ही में दिल्ली में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लम्बे समय से बीमार थे. उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. वे 3 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है.
प्रश्न 3. यमुना नदी में अवैध रेत खनन की जांच के लिए किसने एक पैनल का गठन किया है? क. एनजीटी ख. दिल्ली हाईकोर्ट ग. निति आयोग घ. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. एनजीटी - राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने यमुना नदी में अवैध रेत खनन की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है. यह समिति 1 महीने में पूरी जांच की रिपोर्ट राष्ट्रीय हरित अधिकरण को देगी.
प्रश्न 4. इनमे से किस खिलाडी को वर्ष 2019 के ध्यान चंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? क. मैनुअल फ्रेडरिक्स ख. अनूप बासक ग. मनोज कुमार घ. सभी
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सभी- वर्ष 2019 के ध्यान चंद पुरस्कार से हॉकी के खिलाडी मैनुअल फ्रेडरिक्स, टेबल टेनिस के अनूप बासक, कुश्ती के मनोज कुमार, टेनिस के नितिन कीर्तने और तीरंदाजी के सी लालरेमसांगा को सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के नाम पर है.
प्रश्न 5. वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का 25वां सीजन किस देश में आयोजित किया गया है? क. जापान ख. चीन ग. स्विट्जरलैंड घ. अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड - हाल ही में वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का 25वां सीजन स्विट्जरलैंड के बासेल में आयोजित किया गया है. यह चैंपियनशिप 1995 के बाद स्विट्जरलैंड में हो रही है. जिसमे 45 देशों के 357 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के 19 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा.
प्रश्न 6. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने का फैसला किया है? क. गुजरात ख. पंजाब ग. मध्य प्रदेश घ. बिहार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश राज्य की कैबिनेट ने हाल ही में अनुसूचित जनजाति साहूकार विधेयक के प्रावधानों में संशोधन के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है और ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली साथ ही राज्य में मदरसों में पढ़ने वालों बच्चों को मिड-डे मील देने का फैसला किया है.
प्रश्न 7. एक अमेरिकी एजेंसी ने किस भारतीय एक्टर को कथित तौर पर ‘मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड” के अवार्ड के लिए नामित किया है? क. अक्षय कुमार ख. ऋतिक रोशन ग. सलमान खान घ. शाहरुख़ खान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ऋतिक रोशन - एक अमेरिकी एजेंसी ने भारतीय एक्टर ऋतिक रोशन को कथित तौर पर 'मोस्ट हैंडसम मैन इन द वर्ल्ड" के अवार्ड के लिए नामित किया है. एक्टर ऋतिक रोशन अपने समर्थकों के बीच 'ग्रीक गॉड' के नाम से मशहूर हैं.
प्रश्न 8. दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने किस खिलाडी के नाम पर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखने की घोषणा की है? क. रोहित शर्मा ख. गौतम गंभीर ग. विराट कोहली घ. शिखर धवन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विराट कोहली - दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम पर फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम रखने की घोषणा की है. उन्होंने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वनडे में अपने 11 वर्ष पुरे कर लिए है.
प्रश्न 9. ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर -2019 में हिमा दास ने कितने मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है? क. 100 मीटर ख. 200 मीटर ग. 300 मीटर घ. 400 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 300 मीटर - ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर -2019 में भारतीय धावक हिमा दास ने महिलाओं की 300 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है. उनकी इस जीत पर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने उन्हें बधाई दी. 02 जुलाई 2019 के हिमा दास का यूरोप में यह छठा गोल्ड मेडल है.
प्रश्न 10. ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर -2019 में भारत के मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 300 मीटर रेस में कौन सा मेडल जीता है? क. गोल्ड मेडल ख. सिल्वर मेडल ग. ब्रोंज मेडल घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - ऐथलेटिकी मिटिनेक रीटर -2019 में भारत के मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 300 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने यह 300 मीटर रेस को 32.41 सेकेंड में पूरी करके गोल्ड मेडल जीता है साथ ही मोहम्मद अनस वर्ष 2019 अजुर्न अवॉर्ड के लिए चुना गया.