Home / Current Affairs Hindi / 24 August 2021 Current Affairs in Hindi

24 August 2021 Current Affairs in Hindi

0

GK Quiz on 24th August 2021 in Hindi (24 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 24 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 24th August 2021 in Hindi (24 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


कोंकण अभ्यास 2021 इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर और किस युद्धपोत के बीच आयोजित किया गया है?

  • आईएनएस शिवालिक
  • आईएनएस तरकश
  • एचएमएस वेस्टमिंस्टर
  • एचएमएस बुल्वार्क

उत्तर: एचएमएस वेस्टमिंस्टर – कोंकण अभ्यास 2021 इंग्लिश चैनल में आईएनएस तबर और एचएमएस वेस्टमिंस्टर के बीच आयोजित किया गया है. इस अभ्यास में 2 जहाजों के इंटीग्रेटेड हेलीकॉप्टरों और फाल्कन इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर विमानों की भागीदारी देखी गई है. यह नौसेना अभ्यास कोंकण भारत और यूनाइटेड किंगडम की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाता है.


भारत में महिलाओं और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए USAID, DFC और किस बैंक ने 50 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये है?

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • कोटक महिंद्रा बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर: कोटक महिंद्रा बैंक – भारत में महिलाओं और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए USAID (अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एजेंसी), USDFC (यू.एस. अंतर्राष्ट्रीय विकास वित्त निगम) और कोटक महिंद्रा बैंक ने 50 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये है. इस समझोते के तहत लघु और मध्यम उद्यमों को अपने व्यवसाय के पुनर्निर्माण और पैमाने पर मदद मिलेगी.

Read Also...  Hindi Current Affairs | 17 July 2025 करेंट अफेयर्स Question-Answer

निम्न में से किस शहर में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किये जाने की घोषणा की गयी है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • कोलकाता
  • चेन्नई

उत्तर: दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनॉट प्लेस में भारत के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन करेंगे. जिसकी 20 मीटर से अधिक लंबी संरचना है और इसे लगभग 1 किमी के दायरे में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थापित किया गया है. इस टॉवर को 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है.


भारत की किस कार निर्माता कंपनी पर कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

  • हुंडई
  • टाटा
  • टोयोटा
  • मारुति सुजुकी

उत्तर: मारुति सुजुकी – भारत की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी पर रीसेल की जाने वाली कारों की कीमत पर डिस्काउंट कंट्रोल पॉलिसी लगाने की वजह से कॉम्पिटिशन कमीशन ने 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. इसे कॉम्पिटिशन कमीशन ने एंटी कॉम्प्टीटिव बिहेवियर मानते हुए कंपनी पर यह जुर्माना लगाया गया है.


निम्न में से किस मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है?

  • खेल मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • कृषि मंत्रालय

उत्तर: कृषि मंत्रालय – कृषि मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून के मौसम में खरीफ फसलों के क्षेत्र में कमी आई है. आंकड़ों के मुताबिक, मानसून के मौसम में 1,043.87 लाख हेक्टेयर में 1.55% की गिरावट देखी गई है. जबकि वर्ष 2020 में खरीफ फसलों का कुल क्षेत्रफल समान अवधि के लिए 1,060.37 लाख हेक्टेयर था.


अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की किस महिला खिलाडी ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है?

  • संजना सिंह
  • उर्मिला सिंह
  • सुमन सिंह
  • शैली सिंह
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 September 2020 Questions and Answers

उत्तर: शैली सिंह – अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की 17 वर्षीय महिला खिलाडी शैली सिंह ने इतिहास रचते हुए लंबी कूद में 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता है. वे इस चैंपियनशिप के इतिहास में लंबी कूद में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.


भारत के पू्र्व फुटबॉलर और किस वर्ष के रोम ओलंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रीय टीम के सदस्य सैयद शाहिद हकीम का हाल ही में निधन हो गया है?

  • 1960
  • 1964
  • 1968
  • 1972

उत्तर: 1960 – भारत के पू्र्व फुटबॉलर और वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रीय टीम के सदस्य सैयद शाहिद हकीम का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता शाहिद हकीम दिल्ली में हुए साल 1982 के एशियाई खेलों के दौरान स्वर्गीय पीके बनर्जी के सहायक कोच रहे थे.


अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और किस देश की नौसेनाओ के बीच 26 अगस्त को मालाबार नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया जायेगा?

  • श्री लंका
  • चीन
  • जापान
  • ताइवान

उत्तर: जापान – अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान की नौसेनाओ के बीच 26 अगस्त को अमेरिका के गुआम द्वीप से मालाबार नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया जायेगा. यह गुआम द्वीप फिलीपींस से 2,500 किमी पूर्व में स्थित है. यह अभ्यास 4 दिन का होगा. यह वार्षिक नौसैनिक अभ्यास हिंद महासागर और प्रशांत महासागर में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *