Home / Current Affairs Hindi / 27-August-2021 Current Affairs in Hindi

27-August-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 27 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

27 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 27th August 2021 in Hindi 

1. किस सर्च इंजन ने भारत में अपनी समाचार वेबसाइटों को बंद कर दिया?

  • गूगल
  • याहू
  • बैदू
  • इनमे से कोई नहीं

उत्तर:- याहू – याहू ने भारत में डिजिटल सामग्री का परिचालन और प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनियों के विदेशी स्वामित्व को सीमित करने वाले नए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के कारण देश में अपनी समाचार वेबसाइटों को बंद कर दिया है। इसमें याहू न्यूज, याहू क्रिकेट, फाइनेंस, एंटरटेनमेंट और मेकर्स इंडिया शामिल हैं। भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए याहू ई-मेल और खोज सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

2. सीपीएल (CPL) के 2021 सीजन का आयोजन आज से हुआ सीपीएल का पूर्ण नाम क्या है?

  • कार प्रीमियर लीग
  • कापगिनी प्रीमियर लीग
  • कैरेबियन प्रीमियर लीग
  • कश्मीर प्रीमियर लीग

उत्तर:- कैरेबियन प्रीमियर लीग – कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के 2021 सीजन का आयोजन आज से होगा. सीपीएल के आयोजकों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ समझौता किया है जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके कि इसका टकराव आईपीएल से ना हो. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार सेंट किट्स एंड नेविस में होंगे.

Read Also...  21 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 21 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

3. 27 अगस्त को विश्वभर में निम्नलिखित में से कौनसा दिवस मनाया गया?

  • वर्ल्ड योग डे
  • वर्ल्ड एजुकेशन डे
  • वर्ल्ड एड्स डे
  • वर्ल्ड रॉक पेपर सीज़र्स डे

उत्तर:- वर्ल्ड रॉक पेपर सीज़र्स डे – हर साल 27 अगस्त को विश्व रॉक पेपर कैंची दिवस प्रतिष्ठित हैंड गेम के रूप में मनाया जाता है। यह सिर्फ मनोरंजन के लिए या किसी विवाद को निपटाने के लिए रॉक पेपर कैंची खेलने का भी दिन है.

4. टेक्नो ने अपना पहला एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट भारत के किस शहर में लांच किया?

  • दिल्ली
  • हरिगण
  • गांधीनगर
  • प्रयागराज

उत्तर:- दिल्ली – वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने आज अपने ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने पहले एव्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट के लॉन्च की घोषणा की है।

5. चेक इंटरनेशनल ओपन का ख़िताब निम्न में से किस टेबल टेनिस खिलाडी ने जीता?

  • जी साथियान
  • सुतीर्था मुख़र्जी
  • शर्ट कमल अचंता
  • सुम्यजित घोष

उत्तर:- जी साथियान (साथियान ज्ञानसेकरन) – शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाडी साथियान ज्ञानसेकरन ने चेक गणराज्य के ओलोमौक में पुरुष एकल फाइनल में युक्रेन के एवें प्रीशेपा को हरा कर अंतराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ चेक इंटरनेशनल ओपन ख़िताब जीता.

6. हाल ही में कौन आरबीआई के कार्यपालक निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त हुए?

  • पवन कुमार
  • अजय कुमार
  • किशोर सिंह
  • रमेश ठाकुर

उत्तर:- अजय कुमार – भारतीय रिजर्व बैंक ने श्री अजय कुमार को नए कार्यपालक निदेशक के रूप में नियुक्त किया. यह पहले क्षेत्रीय निदेशक के रूप में केन्द्रीय बैंक के नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख थे.

7. हाल ही में पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर का निधन हो गया वह किस देश के पूर्व कप्तान थे?

  • अफ्रीका
  • इंग्लैंड
  • चीन
  • थाईलैंड
Read Also...  9 नवम्बर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 9 November 2018 Current Affairs in Hindi

उत्तर:- इंग्लैंड – 86 वर्ष की आयु में इंग्लैंड के महान क्रिकेटर टेड डेक्सटर का बीमारी के चलते निधन हो गया.

8. हाल ही में नेपाली एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई इसमें प्रख्यात राजस्थानी लेखक भंवरसिंह सामौर को उनकी किस कृति के लिए पुरस्कृत किया गया?

  • निहार
  • प्रथम
  • संस्कृति री सनातन दीठ
  • दीपशिखा

उत्तर:- संस्कृति री सनातन दीठ – नेपाली एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 घोषणा में नेपाली एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 उनकी कृति ‘कृति के लिए ‘ के लिए सम्मानित किया गया.

9. नेपाली एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई इसमें किस नेपाली लेखक को उनकी कृति ‘किरायाको कोख’ के लिए पुरस्कृत किया गया?

  • अजय पाटिल
  • शंकर देव ढकाल
  • शिव देव ठाकुर
  • मान सिंह

उत्तर:- शंकर देव ढकाल – नेपाली एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई इसमें नेपाली लेखक शंकर देव ढकाल को उनकी कृति ‘किरायाको कोख’ के लिए पुरस्कृत किया गया?

10. निम्नलिखित में से किसे सीआईएसएफ की अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया?

  • सुश्री मीना सिंह
  • बिना सिंह
  • अजय सिंह
  • नेहा दीक्षित

उत्तर:- सुश्री मीना सिंह – भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी सुश्री मीना सिंह को प्रतिनियुक्ति पर केन्द्रीय ओघोगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ का अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया गया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *