Home / Current Affairs Hindi / 31-August-2021 Current Affairs in Hindi

31-August-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’31 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 31 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

31 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 31st August 2021 in Hindi


हाल ही में किसके द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है?

  • सांस्कृतिक मंत्रालय
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
  • एनटीपीसी बोर्ड

उत्तर: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड – हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा विकसित e-GOPALA एप्लिकेशन का वेब संस्करण लांच किया गया है. यह पोर्टल डेयरी किसानों की सहायता के लिए है. इस पोर्टल पर डेयरी किसानों को डेयरी पशुओं की बेहतर उत्पादकता प्रदान करने के लिए वास्तविक समय की जानकारी दी गयी है.


इनमे से किस एयरोस्पेस कंपनी ने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चींटियां, एवोकाडो और रोबोटिक आर्म को लॉन्च किया है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • स्पेस एक्स
  • नासा

उत्तर: स्पेस एक्स – एयरोस्पेस कंपनी स्पेस एक्स ने हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन के लिए चींटियां, एवोकाडो और रोबोटिक आर्म को लॉन्च किया है. यह एक दशक में नासा के लिए SpaceX का 23वां मिशन होगा. नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रीसाइकिल किये गये फाल्कन रॉकेट को आकाश में लांच किया गया है.


भारत के युवा मामले और खेल मंत्री का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में फिट इंडिया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है?

  • मनप्रीत सिंह
  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी
  • अनुराग सिंह ठाकुर
Read Also...  Current Affairs - 11 March 2018 - Questions and Answers in Hindi

उत्तर: अनुराग सिंह ठाकुर – भारत के युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ पर फिट इंडिया मोबाइल एप्लीकेशन लांच किया है. यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में मुफ्त में उपलब्ध है.


निम्न में से किस मंत्रालय ने विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • सांकृतिक मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • आयुष मंत्रालय

उत्तर: आयुष मंत्रालय – केंद्रीय आयुष मंत्रालय से केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हाल ही में विज्ञान भवन से वाई-ब्रेक एप्प लांच किया है. साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कई गतिविधियों और अभियानों का शुभारंभ किया गया है.


श्रीमती निर्मला सीतारमण ने किस राज्य में 132/3/ 11 किलोवाट के मोहनपुर सब स्टेशन का उद्घाटन किया है?

  • मेघालय
  • त्रिपुरा
  • गुजरात
  • केरल

उत्तर: त्रिपुरा – केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने हाल ही में त्रिपुरा में नवनिर्मित 132/33/11 किलोवाट (केवी) मोहनपुर सब-स्टेशन का उद्घाटन किया है जिसे पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) द्वारा निर्मित किया गया है.


टोक्यो पारालंपिक में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने कितने मीटर एयर राइफल में गोल्ड मैडल जीता है?

  • 10 मीटर
  • 20 मीटर
  • 30 मीटर
  • 40 मीटर

उत्तर: 10 मीटर – टोक्यो पारालंपिक में भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने हाल ही में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में गोल्ड मैडल जीता है. उन्होंने 249.6 के स्कोर के साथ पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 14 July 2019 Questions and Answers

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किस बॉलीवुड अभिनेता को “देश के मेंटॉर” अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

  • अक्षय कुमार
  • आयुष्मान खुराना
  • सोनू सूद
  • सलमान खान

उत्तर: सोनू सूद – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को “देश के मेंटॉर” अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है. उन्होंने कहा है की अभिनेता सोनू सूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को गाइड करेंगे.


निम्न में से किस राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के नए राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु

उत्तर: तमिलनाडु – तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के नए राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. जबकि इससे पूर्व वी पी सिंह बदनोर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक थे.


भारत की कंपनी AFCONS ने किस देश में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है?

  • जापान
  • चीन
  • मालदीव
  • इंडोनेशिया

उत्तर: मालदीव – भारत की कंपनी AFCONS ने हाल ही में मालदीव में अब तक की सबसे बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है. इस परियोजना को Greater Male Connectivity Project के रूप में करार किया गया है. यह GCMP प्रोजेक्ट चीन की सहायता से बनाए गए सिनामाले ब्रिज से भी बड़ी परियोजना है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *