Current Affairs in Hindi – 6 August 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 6th August 2020 in Hindi (6 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. मारुति सुजकी का नेक्सा ब्रांड शुरुआत के 5 साल में देश का कौन सा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड बन गया है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: तीसरा - मारुति सुजकी का तीसरा नेक्सा ब्रांड शुरुआत के 5 साल में देश का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड बन गया है. नेक्सा की अभी कार बाजार में 11 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी है और मारुति की सालाना बिक्री में यह 20 फीसदी से ज्यादा योगदान देता है.

प्रश्न 2. हुरुन ग्‍लोबल यूनिकॉर्न-2020 की सूची में भारत एक पायदान फिसलकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?

  1. दुसरे स्थान
  2. तीसरे स्थान
  3. चौथे स्थान
  4. पांचवे स्थान
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथे स्थान - हुरुन ग्‍लोबल यूनिकॉर्न-2020 की सूची में भारत एक पायदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुच गया है. इस सूचि में पेटीएम 16 अरब डॉलर के मूल्‍यांकन के साथ वैश्विक स्‍तर पर 13वें स्‍थान पर है.

प्रश्न 3. सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना के मरीजों के लिए कितने रूपये की एक फ्लूगार्ड टेबलेट लॉन्च की है?

  1. 25 रुपए
  2. 35 रुपए
  3. 65 रुपए
  4. 95 रुपए
सही उत्तर देखे
उत्तर: 35 रुपए - सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना के मरीजों के लिए 35 रूपये की एक फ्लूगार्ड टेबलेट लॉन्च की है. इस टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है. सन फार्मा दुनिया की चौथी और देश की सबसे बड़ी जेनेरिक फार्मा कम्पनी है.

प्रश्न 4. महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के कप्तान ______ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है?

  1. अलेस्टर कुक
  2. इयोन मोर्गन
  3. बेन स्टोर्क
  4. जो रूट
सही उत्तर देखे
उत्तर: इयोन मोर्गन - महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन बतौर कप्तान सबसे ज्यादा (215) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रश्न 5. भारत के किस राज्य में हाल ही में “एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है?

  1. केरल
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल्ली
  4. मध्य प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: मध्य प्रदेश - मध्य प्रदेश राज्य के शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हाल ही में "एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी" जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के अंतर्गत एक मास्क बैंक की स्थापना की गई है, जहां लोग मास्क दान कर सकते हैं.

प्रश्न 6. हरियाणा में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं के लिए कितने फीसदी सीटें अब आरक्षित करने की घोषणा की गयी है?

  1. 20 फीसदी सीटें
  2. 30 फीसदी सीटें
  3. 40 फीसदी सीटें
  4. 50 फीसदी सीटें
सही उत्तर देखे
उत्तर: 50 फीसदी सीटें - हरियाणा में भी पंचायती चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें अब आरक्षित करने की घोषणा की गयी है. जिसके लिए राज्य सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस घोषणा का उद्देश्य महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलने से ग्रामीण विकास तेजी से हो सके और राज्य में महिला सशक्तिकरण बढे.

प्रश्न 7. जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन देने के लिए किस राज्य सरकार ने “इंदिरा रसोई योजना” शुरू करने का निर्देश दिया है?

  1. दिल्ली सरकार
  2. महाराष्ट्र सरकार
  3. राजस्थान सरकार
  4. चेन्नई सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में राज्य में जरूरतमंद और गरीबों को 8 रुपये प्रति प्लेट में स्वस्थ और पौष्टिक भोजन देने के लिए "इंदिरा रसोई योजना" शुरू करने का निर्देश दिया है. जिसके लिए राज्य सरकार प्रति वर्ष 100 करोड़ खर्च करेगी.

प्रश्न 8. निम्न में से देश की कैबिनेट ने नए राजनीतिक नक़्शे को मंज़ूरी दे दी है जिसमे भारत के कई इलाकों को अपने देश में दिखाया गया है?

  1. श्री लंका कैबिनेट
  2. भूटान कैबिनेट
  3. नेपाली कैबिनेट
  4. पाकिस्तानी कैबिनेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: पाकिस्तानी कैबिनेट - पाकिस्तानी कैबिनेट ने हाल ही में नए राजनीतिक नक़्शे को मंज़ूरी दे दी है जिसमे भारत के कई इलाकों को अपने देश में दिखाया गया है. इस राजनीतिक नक़्शे में जम्मू कश्मीर-लद्दाख-जूनागढ़ को पाकिस्तान का भाग बताया गया है.

प्रश्न 9. हाल में किसने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का हनुमानगढ़ी में दर्शन और भूमिपूजन किया है?

  1. रामनाथ कोविंद
  2. नरेंद्र मोदी
  3. नितिन गडकरी
  4. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का हनुमानगढ़ी में दर्शन और भूमिपूजन किया है. जिसके साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में नौ शिलाएं रखीं है.

प्रश्न 10. केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन की सीमा से लगे किस राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है?

  1. कश्मीर
  2. उत्तराखंड
  3. अरुणाचल प्रदेश
  4. राजस्थान
सही उत्तर देखे
उत्तर: उत्तराखंड - केंद्र सरकार ने हाल ही में चीन की सीमा से लगे उत्तराखंड राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. भारत का यह राज्य चीन के साथ 350 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है.
Read Also...  8-September-2021 Current Affairs in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *