भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘7 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 7th August 2020 in Hindi (7 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. चैनल्स के द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाने के चलते गूगल ने चीन के कितने से ज्यादा यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया है?
2,500
3,500
6,500
7,500
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2,500 - यूट्यूब चैनल के द्वारा भ्रामक जानकारी फैलाने के चलते गूगल ने चीन के 2,500 से ज्यादा यूट्यूब चैनल डिलीट कर दिया है. एल्फाबेट के मालिकाना हक वाली कंपनी गूगल ने कहा है की ऐसा चीन से जुड़े इन्फ्लुएंस ऑपरेशंस के लिए चल रही हमारी जांच के तहत किया गया है.
प्रश्न 2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किस चाइनीज मोबाइल कंपनी के साथ हुए करार को सस्पेंड कर दिया है?
वीवो
रेडमी
ओप्पो
पेनासोनिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: वीवो - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो साथ हुए करार को सस्पेंड कर दिया है और इस वर्ष वीवो आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सर नहीं होगी. वीवो ने वर्ष 2018 में 2190 करोड़ रुपए में 5 साल के लिए आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप डील हासिल की थी.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य की कैबिनेट ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की है?
उत्तर प्रदेश कैबिनेट
महाराष्ट्र कैबिनेट
राजस्थान कैबिनेट
पंजाब कैबिनेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: पंजाब कैबिनेट - पंजाब कैबिनेट ने हाल ही में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा की है. कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 1,73,823 विद्यार्थियों को इस वर्ष नवंबर तक स्मार्टफोन दिए जाएंगे.
प्रश्न 4. ब्रिटेन ने किस व्यक्ति की प्रति को अपने सिक्कों पर चित्रित करने की घोषणा की है?
महात्मा गांधी
सुभाषचंद्र बोस
भगत सिंह
नरेंद्र मोदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: महात्मा गांधी - ब्रिटेन ने महात्मा गांधी की प्रति को अपने सिक्कों पर चित्रित करने की घोषणा की है. महात्मा गांधी पहले ऐसे अश्वेत व्यक्ति होंगे जिनकी तस्वीर पाउंड पर छपने जा रही है.
प्रश्न 5. माता वैष्णो देवी सहित जम्मू-कश्मीर के सभी धार्मिक स्थल को कब से खोले जाने की घोषणा की गयी है?
10 अगस्त
16 अगस्त
22 अगस्त
31 अगस्त
सही उत्तर देखे
उत्तर: 16 अगस्त - माता वैष्णो देवी सहित जम्मू-कश्मीर के सभी धार्मिक स्थल को 16 अगस्त से खोले जाने की घोषणा की गयी है. माता वैष्णो देवी की यात्रा 19 मार्च 2020 को बंद कोरोना वायरस की वजह से बंद कर दी गयी थी.
प्रश्न 6. आयरलैंड के पूर्व राजनीतिज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन ह्यूम का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
66 वर्ष
83 वर्ष
88 वर्ष
94 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 83 वर्ष - आयरलैंड के पूर्व राजनीतिज्ञ और नोबेल पुरस्कार विजेता जॉन ह्यूम का हाल ही में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन ने शोक व्यक्त किया है.
प्रश्न 7. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को किसका नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है?
पंजाब
उत्तर प्रदेश
जम्मू-कश्मीर
महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: जम्मू-कश्मीर - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. मनोज सिन्हा का 1 जुलाई 1959 को गाजीपुर के मोहनपुरा में जन्म हुआ था. वे वर्ष 1982 में बीएचयू छात्रसंघ अध्यक्ष रहे है.
प्रश्न 8. निम्न में से किसने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
राजीव महर्षि
गिरीश चंद्र मुर्मू
संजय माथुर
विजय शर्मा
सही उत्तर देखे
उत्तर: गिरीश चंद्र मुर्मू - गिरीश चंद्र मुर्मू ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनकी जगह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री रह चुके मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया है. गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है.
प्रश्न 9. इनमे से कौन भारतीय टीम में लगातार सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाडियों में पहले स्थान पर है?
कपिल देव
मोहम्मद अजहरुद्दीन
विराट कोहली
सचिन तेंदुलकर
सही उत्तर देखे
उत्तर: सचिन तेंदुलकर - भारतीय टीम में लगातार सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले खिलाडियों में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर है. उन्होंने 1990 में करियर शुरू करने के बाद 8 साल तक लगातार 185 वनडे मुकाबले खेले है. जबकि दुसरे स्थान पर मोहम्मद अजहरुद्दीन और तीसरे स्थान पर विराट कोहली है.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश की सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए फाइजर और मोडेर्ना कंपनी के साथ समझोता किया है?
चीनी सरकार
पाकिस्तान सरकार
ऑस्ट्रेलिया सरकार
कनाडा सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: कनाडा सरकार - कनाडा सरकार ने कोरोना वैक्सीन के लिए फाइजर और मोडेर्ना कंपनी के साथ समझोता किया है. जिसका उद्देश्य देश के लाखों लोगों की जान बचाई जा सके. देश के सार्वजनिक सेवा और अधिग्रहण मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि जल्द ही वर्ष 2021 तक वैक्सीन की डिलिवरी हो जाएगी.