Current Affairs in Hindi – 28 December 2022 Questions and Answers

28 December 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘28 दिसम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘28 December 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 28 December 2022 in Hindi (28 दिसम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

निम्न में से किस न्यूज मीडिया कंपनी में गौतम अडानी की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी?

  • आज तक
  • एनडीटीवी
  • जी न्यूज़
  • न्यूज़ टुडे
Show Answer
Ans. एनडीटीवी - एनडीटीवी न्यूज मीडिया कंपनी में गौतम अडानी की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. संस्थापकों ने शेयर बाजारों को जानकारी में कहा कि हमने आपसी समझौते के तहत एनडीटीवी में अपने अधिकांश शेयर एएमजी मीडिया नेटवर्क (अडानी समूह की फर्म) को बेचने का फैसला किया है.

निम्न में से किस राज्य के 7 वर्षीय गेटो सोरा ने टॉप एरिना जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • अरुणाचल प्रदेश
Show Answer
Ans. अरुणाचल प्रदेश - अरुणाचल प्रदेश के 7 वर्षीय गेटो सोरा ने टॉप एरिना जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीता है. उन्होंने 23 दिसंबर 2022 को कुआलालंपुर, मलेशिया में खेले गए फाइनल में मलेशियाई जेरिल तेह को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता है.

निम्न में से किस आईआईटी संस्थान ने कृत्रिम हृदय तैयार किया है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी मद्रास
  • आईआईटी मुंबई
  • आईआईटी कानपूर
Show Answer
Ans. आईआईटी कानपूर - हृदय रोगियों के लिए आइआइटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने हाल ही में हृदय रोग विशेषज्ञ ने मिलकर कृत्रिम दिल तैयार किया है जिससे हृदय का प्रत्यारोपण हो सकेगा. वर्ष 2023 में ट्रायल होने के बाद संभवत आने वाले दो वर्षों में कृत्रिम हृदय का प्रत्यारोपण इंसानों में किया जा सकेगा.

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने हाल ही में किसे अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?

  • अजय सिंह
  • संदीप तैयागी
  • विजय ठाकुर
  • शमशेर सिंह
Show Answer
Ans. शमशेर सिंह - शमशेर सिंह को हाल ही में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. उन्हें विनय एम टोंस की जगह नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में उप प्रबंध निदेशक थे

सीईबीआर के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत किस वर्ष तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?

  • 2030
  • 2032
  • 2034
  • 2035
Show Answer
Ans. 2035 - ब्रिटेन की एक कंसल्टेंसी संस्‍था आर्थिक और व्यापार अनुसंधान- सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत वर्ष 2035 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. वर्तमान में भारत पांचवें स्थान पर है. सीईबीआर ने कहा है कि 2037 तक विश्व का सकल घरेलू उत्पाद दोगुना हो जाएगा.

टेस्ट एटलस के मुताबिक, विश्व के बेस्ट फ़ूड लिस्ट में भारत का व्यंजन कौन से स्थान पर है?

  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे
  • पांचवे
Show Answer
Ans. पांचवे - सामग्री, व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों के वोटों पर आधारित और टेस्ट एटलस के मुताबिक, विश्व के बेस्ट फ़ूड लिस्ट में भारत का व्यंजन पांचवे स्थान पर है. रैंकिंग में इटली का भोजन पहले स्थान पर है उसके बाद ग्रीस और स्पेन का स्थान है। चीनी व्यंजन, जो दुनिया का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है.

निम्न में से किस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 साल की सजा हुई है?

  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रिया
  • जापान
  • मालदीव
Show Answer
Ans. मालदीव - मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हाल ही में भ्रष्टाचार और धन शोधन जैसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 11 साल की सजा हुई है. अदालत ने आरोपों में दोषी पाते हुए यामीन को पांच मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया। अदालत ने यामीन को सरकार के स्वामित्व वाले एक द्वीप को पट्टे पर देने के ऐवज में रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है.

टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में किस राज्य में 5G सर्विस शुरू की है?

  • पंजाब
  • केरल
  • महाराष्ट्र
  • आंध्र प्रदेश
Show Answer
Ans. आंध्र प्रदेश - टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों में ट्रू जियो 5जी सर्विस शुरू की है. कंपनी ने कहा कि 239 रुपये या अधिक से रिचार्ज कराकर यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 13 March 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *