5 December 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
यहाँ हमने 5 दिसम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘5 December 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
5 दिसम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. सरकारी स्कूलों में रिजल्ट को सुधारने के लिए किसने सभी स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करने की घोषणा की है? क. केंद्र सरकार ख. सुप्रीमकोर्ट ग. हाईकोर्ट घ. शिक्षा निदेशालय
Show Answer
उत्तर: घ. शिक्षा निदेशालय - शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में रिजल्ट को खासतोर पर 9वीं कक्षा के मिड टर्म परीक्षा और 12वीं कक्षा की बार्ड परीक्षा के रिजल्ट को सुधारने के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में संगोष्ठियों, परिणाम विश्लेषण बैठकें, उपचारात्मक वर्ग, और ब्लॉक टीचिंग जैसे बहुत से कार्यक्रम का आयोजन आयोजन करने की घोषणा की है.
प्रश्न 2. निम्न में से किस हाईकोर्ट ने निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस वसूलने पर रोक लगा दी है? क. दिल्ली हाईकोर्ट ख. मुम्बई हाईकोर्ट ग. राजस्थान हाईकोर्ट घ. केरल हाईकोर्ट
Show Answer
उत्तर: क. दिल्ली हाईकोर्ट - दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस वसूलने पर रोक लगा दी है, इससे पहले शिक्षा निदेशालय ने इस वर्ष जुलाई में स्कूल प्रबंधन द्वारा वसूली गई बढ़ी फीस वापस करने का आदेश दिया था.
प्रश्न 3. हाल ही में किस ऑनलाइन साईट (प्लेटफॉर्म ) से 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है? क. फेसबुक ख.ट्विटर ग. गूगल घ. कोरा
Show Answer
उत्तर: घ. कोरा - सवाल-जवाब के लिए बनी ऑनलाइन साईट (प्लेटफॉर्म ) कोरा (Quora) से 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा लीक होने का मामला सामने आया है, यह जानकारी कोरा के सीईओ एडम डी-एंजेलो ने दी है, यूजर्स के डेटा लीक में यूजर्स का नाम, ईमेल एड्रेस और उनके पासवर्ड शामिल हैं.
प्रश्न 4. किस मीडिया कंपनी ने हाल ही में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चैनलों की लिस्ट जारी की है जिसमे 7 साल के बच्चे के चैनल को पहला स्थान मिला है? क. मुडीज़ ख. फोर्ब्स ग. बीबीसी घ. टाइम्स ऑफ़ इंडिया
Show Answer
उत्तर: ख. फोर्ब्स - फोर्ब्स प्रकाशन और मीडिया कंपनी ने हाल ही में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चैनलों की लिस्ट जारी की है जिसमे 7 साल के बच्चे के चैनल 'रेयान टॉयज रिव्यू' को पहला स्थान मिला है, अमेरिका का रहने वाले रेयान के का यूट्यूब चैनल पर खिलौनों का रिव्यू होते है.
प्रश्न 5. हाल ही में जियो म्युजिक ने और किस म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म का अधिग्रहण करने की घोषणा की है? क. गानाडॉट कॉम ख. सावन म्युजिक ग. हंगामा म्युजिक घ. इनमे से कोई नहीं
Show Answer
उत्तर: ख. सावन म्युजिक - मुकेश अम्बानी की जियो की जियो म्युजिक ने हाल ही में सावन म्युजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म का अधिग्रहण करने की घोषणा की है, जिससे जियो यूजर को अब 90 दिनों के लिए प्रीमियम सर्विस का फ्री एक्सेस मिलेगा.
प्रश्न 6. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, किस वर्ष में भारत में पेटेंट की संख्या में 50% की बढ़ोतरी हुई है? क. 2015 ख. 2016 ग. 2017 घ. 2018
Show Answer
उत्तर: ग. 2017 - संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी की वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 में भारत में पेटेंट की संख्या में 50% की बढ़ोतरी हुई है, वर्ष 2017 में कुल 12,387 पेटेंट दिए गए है, जबकि वर्ष 2016 में 8,248 पेटेंट दिए गए थे.
प्रश्न 7. सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा के मुताबिक नोटबंदी की वजह से वर्ष 2018 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है? क. 25 प्रतिशत ख. 35 प्रतिशत ग. 50 प्रतिशत घ. 65 प्रतिशत
Show Answer
उत्तर: ग. 50 प्रतिशत - सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा है की इस वर्ष 2018 तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में 50% की बढ़ोतरी हुई है, सुशील चंद्रा ने कहा है इस वर्ष 6.08 करोड़ रिटर्न भरे जा चुके हैं जो की नोटबंदी का असर है.
प्रश्न 8. भारत में ड्रोन उड़ाने के लिए पंजीकरण करने के लिए किसने ‘डिजिटल स्काई’ पोर्टल लांच किया है? क. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ख. सुप्रीमकोर्ट ग. रेल मंत्रालय घ. रक्षा मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: क. नागरिक उड्डयन मंत्रालय - नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हाल ही में ड्रोन उड़ाने के लिए पंजीकरण करने के लिए ‘डिजिटल स्काई’ पोर्टल लांच किया है, जिसके द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है, ‘डिजिटल स्काई’ पोर्टल शुरु होने के बाद नैनो कैटेगरी के ड्रोन को भी उड़ाया जा सकेगा.
प्रश्न 9. आईपीएल के 2019 में होने वाले 12वें संस्करण में किस टीम ने अपना नाम और लोगो बदल दिया है? क. चेन्नई सुपरकिंग्स ख. दिल्ली डेयरडेविल्स ग. किंग्स XI पंजाब घ. रॉयल चैलेंजर बंगलोर
Show Answer
उत्तर: ख. दिल्ली डेयरडेविल्स - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी-20 टूर्नामेंट में 2019 में होने वाले 12वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम और लोगो बदल दिया है, दिल्ली डेयरडेविल्स का नया नाम "दिल्ली कैपिटल्स" होगा.
प्रश्न 10. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हाल ही में 12वें जेसीएम बैठक के लिए किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गयी है? क. जापान ख. चीन ग. ऑस्ट्रेलिया घ. यूएई
Show Answer
उत्तर: घ. यूएई - विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हाल ही में 12वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग बैठक(जेसीएम) के लिए यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर गयी है, वे इस यात्रा के दौरान यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में शामिल होंगी और अर्थव्यवस्था और तकनीकी सहयोग पर चर्चा करेंगी.