Home / Current Affairs Hindi / December 7 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 7 December 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘7 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 7th December 2020 in Hindi (7 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


निम्न में से कौन सी कंपनी कोरोना वैक्सीन के लिए भारत के डीसीजीआई से इमरजेंसी अप्रूवल मागने वाली पहली फर्म बन गयी है?

  • मॉडर्न
  • फाइजर
  • क्लिंज़र
  • सिप्ला
सही उत्तर
उत्तर: फाइजर - हाल ही में यूके और बहरीन ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है साथ ही फाइजर कोरोना वैक्सीन के लिए भारत के (कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) डीसीजीआई से इमरजेंसी अप्रूवल मागने वाली पहली फर्म बन गयी है. फाइजर ने वैक्सीन की भारत में बिक्री और वितरण को लेकर अनुमति मांगी.

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

  • एशियन ऑफ द ईयर
  • इंडियन ऑफ द ईयर
  • सीईओ ऑफ द ईयर
  • बेस्ट ओनर ऑफ द ईयर
सही उत्तर
उत्तर: एशियन ऑफ द ईयर - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला को कोविड-19 से लड़ने में अहम भूमिका निभाने के लिए सिंगापुर के समाचार पत्र स्ट्रेट्स टाइम्स द्वारा "इंडियन ऑफ द ईयर" अवार्ड से सम्मानित किया है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडन कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 के टीके 'कोविशिल्ड' को विकसित करने का कार्य कर रहे है.

इनमे से किस कंपनी ने अपनी ऑस्ट्रेलियाई कॉफी कंपनी MAP कॉफी को बुचारी ग्रुप को बेच दिया है?

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड
  • अदानी ग्रुप
  • गोदरेज ग्रुप
सही उत्तर
उत्तर: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड - टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने हाल ही में 1.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर करीब 6.74 करोड़ रुपए में अपनी ऑस्ट्रेलियाई कॉफी कंपनी MAP कॉफी को बुचारी ग्रुप को बेच दिया है. इस कॉफी की स्थापना 2002 में हुई थी। यह कंपनी ऑस्ट्रेलिया के कैफे, रेस्टोरेंट और बार को इटली और स्थानीय स्तर पर रोस्टेड कॉफी रेंज की आपूर्ति करती है.

निम्न में से किस पोलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

  • भारतीय जनता पार्टी
  • तेलंगाना कांग्रेस कमेटी
  • समाजवादी पार्टी
  • जन-समाजवादी पार्टी
सही उत्तर
उत्तर: तेलंगाना कांग्रेस कमेटी - हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणाम में टीआरएस को 53, ओवैसी को 42 और बीजेपी को 35 सीट मिली है.

2 दिसंबर, 2020 को किस देश ने अपने देश में जलवायु आपातकाल घोषित किया है?

  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: न्यूजीलैंड - 2 दिसंबर, 2020 को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने देश में जलवायु आपातकाल घोषित किया और कहा की देश का उसका सार्वजनिक क्षेत्र वर्ष 2025 तक कार्बन तटस्थ/ न्यूट्रल हो जाएगा. उन्होंने कहा की जलवायु आपातकाल की घोषणा एक अंतर- सरकारी पैनल के जलवायु परिवर्तन के निष्कर्षों पर आधारित थी.

भारत सरकार ने किस लेफ्टिनेंट जनरल को सेना के पहले उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है?

  • लेफ्टिनेंट जनरल संदीप वर्मा
  • लेफ्टिनेंट जनरल संजय बांगर
  • लेफ्टिनेंट जनरल सुमित चिल्लर
  • लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह
सही उत्तर
उत्तर: लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह - भारत सरकार ने हाल ही में उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद के निर्माण को मंजूरी दे दी है. साथ ही "लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह" को सेना के पहले उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है.

निति आयोग के द्वारा जारी अक्टूबर 2020 महीने की आकांक्षात्मक जिलों की रैंकिंग में किस राज्य के ममित जिले ने पहला स्थान हासिल किया है?

  • सिक्किम
  • कर्णाटक
  • मिजोरम
  • महाराष्ट्र
सही उत्तर
उत्तर: मिजोरम - निति आयोग के द्वारा जारी अक्टूबर 2020 महीने की आकांक्षात्मक जिलों की रैंकिंग में मिजोरम राज्य के ममित जिले ने पहला स्थान हासिल किया है. मिजोरम के बाद बिहार के बांका और ओडिशा के ढेंकनाल जिले को स्थान मिला है.

अमेरिकी सदन ने महात्मा गांधी और किसकी विरासतों को बढ़ावा देने के लिए विधेयक पारित किया है?

  • सुभाषचन्द्र बोश
  • मार्टिन लूथर किंग
  • नेल्सन मंडेला
  • बराक ओबामा
सही उत्तर
उत्तर: मार्टिन लूथर किंग - हाल ही में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक विनिमय पहल स्थापित करने के लिए अमेरिकी सदन ने विधेयक पारित किया है जिसके तहत महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग की विरासतों को बढ़ावा देना और अध्ययन किया जाएगा.
Read Also...  27-February-2022 Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *