Hindi Current Affairs Quiz 05 February 2018 for SSC Exam
- Gk Section
- Posted on
सामयिकी प्रश्न और उत्तर – 05 February 2018 Hindi Current Affairs Questions and Answers – Hindi Current Affairs of 05 Feb 2018, Hindi GK of Feb 05 2018
निचे दिए गए हिंदी करंट अफेयर्स (सामयिकी) प्रश्न और उत्तर 05 February 2018 (Hindi Current GK) पर आधारित है जोकि की सभी सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. आप यहाँ पर हिंदी में करंट गक प्रश्न और उत्तर की तयारी कर सकते है.
Q1. इनमे से किस राज्य का विधानसभा सत्र शुरु हुआ है.
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. छत्तीसगढ़
घ. कोलकाता
संछिप्त में जरूर पढ़े: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 5 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा जिसमे कुल 17 बैठकें होंगी. सत्र के शुरुआत में पहले दिन राज्यपाल बलराम दास टंडन का अभिभाषण होगा और 10 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश का बजट पेश कर सकते हैं.
Q2. इनमे से किस राज्य की सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के शुरुआत की है?
क. पंजाब
ख. हरियाणा
ग. छत्तीसगढ़
घ. उत्तर प्रदेश
संछिप्त में जरूर पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी ने निर्धन परिवारों की लड़कियों के विवाह की व्यवस्था के लिए सामूहिक विवाह योजना के शुरुआत की है ताकि दहेज प्रथा को रोका जा सके. सरकार ने कहा है कि इस प्रकार की प्रत्येक शादी के लिए सरकार द्वारा 35,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.
Q3. इनमे से किस देश ने दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है?
क. भारत
ख. चीन
ग. जापान
घ. अमेरिका
संछिप्त में जरूर पढ़े: जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने एक सूक्ष्म-उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में सक्षम दुनिया के सबसे छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया है. इस कम लागत वाले इस रॉकेट को जापान के कागोशिमा प्रांत के यूचीनौरा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया है. यह रॉकेट जेएएक्सए के एसएस-520 का एक सुधारा हुआ संस्करण है.
Q4. केंद्र सरकार ने गोवा में किस नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नई परियोजना को मंजूरी दी है?
क. गंगा नदी
ख. यमुना नदी
ग. साल नदी
घ. ब्रहाम्पुत्र नदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: केंद्र सरकार ने गोवा के नवेलिन शहर में साल नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नई परियोजना को मंजूरी दी है. इस परियोजना को मंजूरी राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दी है. इस परियोजना की लागत 61.74 करोड़ रुपये होगी. केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों 60:40 के अनुपात के आधार पर लागत साझा करेंगे.
Q5. आम बजट 2018-19 के दौरान सिंचाई व्यवस्था के लिए किस योजना की घोषणा की गई है.
क. राष्टीय कृषि विकास योजना
ख. पानी पंचायत
ग. कुसुम योजना
घ. वाटरशेड डेवलपमेंट योजना
संछिप्त में जरूर पढ़े: आम बजट 2018-19 के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं में देश की सिंचाई व्यवस्था के लिए कुसुम योजना की घोषणा की गई. इस योजना के तहत देश में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी पंपों को सोलर आधारित बनाया जाएगा. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने योजना का नाम किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाअभियान (कुसुम) रखा है.
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे: https://gksection.com/kusum-yojana/
Q6. इनमे से किस महिला खिलाडी ने बैडमिंटन में इंडिया ओपन 2018 का ख़िताब जीता है?
क. बेईवान झेंग
ख. साइन नेहवाल
ग. पीवी सिंधू
घ. सनिया मिर्ज़ा
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका की पांचवीं वरीय बेईवान झेंग ने भारत की पीवी सिंधू को रोमांचक मुकाबले में हराकर इंडिया ओपन 2018 बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन महिला एकल का खिताब जीत लिया है. बेईवान झेंग ने सिंधू को 21-18, 11-21, 22-20 से हराया था.
Q7. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा हाल ही में जारी की गयी रिपोर्ट में वर्ष 2017 तथा 2018 में भारत में बेरोज़गारी दर में ______ प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है?
क. 3.5
ख. 5.5
ग. 4.3
घ. 6.8
संछिप्त में जरूर पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा हाल ही में जारी की गयी ‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक’ रिपोर्ट में वर्ष 2017 तथा 2018 में भारत में बेरोज़गारी दर में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है. इससे पहले जारी की गई रिपोर्ट में बेरोजगारी दर 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में भारत में बेरोज़गारों की संख्या 18.6 मिलियन रहने का अनुमान है.
Q8. इनमे से किस दिन विश्व भर में विश्व कैंसर दिवस (डब्ल्यूसीडी) मनाया गया है.
क. 4 फरवरी 2018
ख. 2 फरवरी 2018
ग. 5 फरवरी 2018
घ. 1 फरवरी 2018
संछिप्त में जरूर पढ़े: विश्व भर में 4 फरवरी 2018 को विश्व कैंसर दिवस (डब्ल्यूसीडी) मनाया गया है जिसका विषय है, “हम कर सकते हैं, मैं कर सकता हूं.” विश्व कैंसर दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग का जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है.
Q9. इनमे से किस देश की राजधानी में रेकॉर्ड बर्फबारी हुई है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. रूस
घ. मालदीव
संछिप्त में जरूर पढ़े: रूस की राजधानी में रेकॉर्ड बर्फबारी की वजह से 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए. मॉस्को के इतिहास में यह अब तक की सबसे ज्यादा बर्फबारी सोमवार को 43 सेंटीमीटर हुई थी. इससे पहले 1957 में करीब 38 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी.
Q10. इनमे से किस देश में राजनीतिक संकट गहरा रहा है.
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. मालदीव
घ. जापान
su_spoiler title=”Show Answer” style=”fancy”]उत्तर: ग. मालदीव
संछिप्त में जरूर पढ़े: मालदीव में राजनीतिक संकट गहरा रहा है. यहां की सेना ने देश की संसद को चारों ओर से घेर लिया जबकि मालदीव राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने समय पूर्व चुनाव कराने का संकेत दिया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी नेताओं को रिहा करने का आदेश दिया था.[/su_spoiler]