Current Affairs – 09 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
9th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
9th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 9th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 9th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. इनमे से किस राज्य के सरकारी स्कूलों में ‘Happiness Curriculum’ शुरु करने की घोषणा की गयी है?
क. मुंबई
ख. कोलकाता
ग. दिल्ली
घ. पंजाब
संछिप्त में जरूर पढ़े: दिल्ली सरकार नर्सरी से आठवीं क्लास तक के छात्रों के लिए एक नया विषय हैप्पीनेस पाठयक्रम को शुरू करने की घोषणा की है. जो अगले शिक्षा सत्र से दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में लागू होगा. हैप्पीनेस पाठयक्रम के तहत नर्सरी से आठवीं क्लास तक की हर क्लास में रोजाना एक पीरियड हैप्पीनेस सब्जेक्ट का होगा.
Q2. पीएमएवाई (शहरी) योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए कितने किफायती मकानों को मंजूरी दी गयी है?
क. 1,86,777
ख. 2,26,777
ग. 1,10,321
घ. 3 लाख
संछिप्त में जरूर पढ़े: आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2797 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता के साथ 11,169 करोड़ रुपये के निवेश से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी गरीबों के हित में 1,86,777 और किफायती मकानों के निर्माण को मंजूरी दी है.
Q3. इनमे से किसने संसद में लंबित महापत्तन प्राधिकरण विधेयक-2016 में सरकारी संशोधनों को शामिल करने की स्वीकृति दी है.
क. राज्य सरकार
ख. केंद्रीय मंत्रिमंडल
ग. उर्जा मंत्रालय
घ. सुप्रीम कोर्ट
संछिप्त में जरूर पढ़े: नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में लंबित महापत्तन प्राधिकरण विधेयक-2016 में सरकारी संशोधनों को शामिल करने की स्वीकृति दे दी है. यह संशोधन विभाग संबंधी संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों पर आधारित हैं.
Q4. इनमे से किसने नौसेना सहायक प्रमुख का कार्यभार संभाला है?
क. नीलम कपूर
ख. संदीप लखतकिया
ग. विजेंदे शर्मा
घ. रियर एडमिरल एस.सी. वर्मा
संछिप्त में जरूर पढ़े: रियर एडमिरल एस.सी. वर्मा, वीएसएम ने नई दिल्ली में एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (नौसेना) में नौसेना सहायक प्रमुख का कार्यभार संभाल है. वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे, भारत (1986), डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज, वेलिंग्टन, भारत (2002) और नेवल वॉर कॉलेज, मुंबई, भारत (2009) के स्नातक हैं.
Q5. इनमे से किसने एमएसएमई विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
क. राज्य सरकार
ख. केंद्रीय मंत्रिमंडल
ग. उर्जा मंत्रालय
घ. सुप्रीम कोर्ट
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्गीकरण के मानकों को बदलने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम विकास अधिनियम, 2006 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसे ‘संयंत्र एवं मशीनरी या उपकरण में निवेश’ से बदलकर ‘वार्षिक कारोबार’ में बदलने का प्रस्ताव है जिससे व्यापार करने में आसानी होगी और वर्गीकृत वृद्धि के नियम बनेंगे.
Q6. इनमे से किसकी अध्यक्षता में कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण के लिए भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन को मंजूरी मिली है?
क. नरेंद मोदी
ख. रामनाथ गोविन्द
ग. स्मृति ईरानी
घ. अरुण जेटली
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कानून प्रवर्तन प्रशिक्षण के लिए भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन को मंजूरी मिली है, इस द्विपक्षीय सहयोग-ज्ञापन से भारत-अमेरिका होमलैंड सुरक्षा संवाद के तत्वावधान में दोनों देशों के बीच सहयोग में बढ़ोत्तरी का मार्ग प्रशस्त होगा.
Q7. इनमे से किसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया गया है?
क. नीलम कपूर
ख. इंदिरा नूई
ग. मिताली राज
घ. अंजुम चोपड़ा
संछिप्त में जरूर पढ़े: इंदिरा नूई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक नियुक्त किया गया है. इंदिरा नूई जून 2018 में बोर्ड से जुड़ेंगी, इंदिरा नूयी को विश्व की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक माना जाता है. इंदिरा नूई पेप्सीको की चेयरमैन भी है.
Q8. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इनमे से किस कम्पनी पर 136 करोड़ का जुर्माना लगाया है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. जिओ
घ. गूगल
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. गूगल पर यह जुर्माना ‘स्पर्धा-रोधी व्यवहार’ के मामले में लगाया है, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल को यह जुर्माना 60 दिन के भीतर जमा करने का आदेश दिया है.
Q9. इनमे से कौन भारत के तरफ से तीन देशों की यात्रा पर विदेश रवाना हुआ है?
क. रामनाथ गोविन्द
ख. अरुण जेटली
ग. स्मृति ईरानी
घ. नरेंद्र मोदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान मोदी यूएई, ओमान और फिलीस्तीन का दौरा करेंगे और यूएई में मंदिर की नींव रखेंगे. किसी भी भारतीय पीएम का यह पहला फिलीस्तीन दौरा है और पीएम मोदी का फिलीस्तीन में एक बड़ा कार्यक्रम है.
Q10. अमेरिका ने किस देश के तीन आतंकवादियों को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है?
क. रूस
ख. ब्राज़ील
ग. पाकिस्तान
घ. इंडोनेशिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका ने पाकिस्तान देश के तीन आतंकवादियों को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है, अमेरिका द्वारा रहमान जेब फकीर मुहम्मद (रहमान जेब) को लश्करे तैयबा को वित्तीय, सामग्री या अन्य तकनीकी सहायता प्रदान करने , हिजाब उल्लाह अस्तम खान और दिलावर खान नादिर खान (दिलावर) को अमिनुल्लाह के इशारे पर काम करने के लिए आतंकी घोषित किया गया है.